Shuru
Apke Nagar Ki App…
#अलीगढ़ दो पक्षों में आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो थाना क्वार्सी क्षेत्र महेशपुर का बताया जा रहा है लूडो खोलने को लेकर हुआ
Manuddin Khan
#अलीगढ़ दो पक्षों में आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो थाना क्वार्सी क्षेत्र महेशपुर का बताया जा रहा है लूडो खोलने को लेकर हुआ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #अलीगढ़ दो पक्षों में आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो थाना क्वार्सी क्षेत्र महेशपुर का बताया जा रहा है लूडो खोलने को लेकर हुआ1
- Post by ProPan Gateway1
- भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त काले खान की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता सासनी कस्बा के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में वृंदावन से आए कथावाचक ठाकुर प्रदीप कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त काले खान की कथा सुनाई। बुधवार की देर रात श्री कृष्ण लीला में कथावाचक ठाकुर प्रदीप कृष्ण महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों के प्रेम को महत्व देते हैं। उनके लिए जाति, धर्म या किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। उन्होंने काले खान के अटूट विश्वास और भगवान के प्रति समर्पण का उल्लेख किया। महाराज ने कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति का फल अवश्य मिलता है, क्योंकि ईश्वर केवल प्रेम और श्रद्धा देखते हैं, बाहरी आडंबर नहीं। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष लगाए। भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिपूर्ण हो गया। वहीं दिन में श्री राम कथा के दौरान विख्यात कथाव्यास आचार्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने प्रभु श्रीराम के जनकपुर आगमन, पुष्पवाटिका प्रसंग और ऐतिहासिक धनुष यज्ञ की कथा का संगीतमय वर्णन किया, कथावाचक ने भावपूर्ण शब्दों में बताया कि भगवान के दर्शन मात्र से ही जनकपुर के नर-नारियों के सारे दुःख दूर हो गए, क्योंकि प्रभु केवल निर्मल और निश्चल मन वाले भक्तों को ही प्राप्त होते हैं। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु देर रात तक कथा श्रवण करते रहे। कार्यक्रम में दाऊ बाबा सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें यज्ञाचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, शालिनी शर्मा और संजय उपाध्याय शामिल थे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और व्यवस्थाएं संभालीं।2
- सासनी के सुसायत कलां गांव में खेत पर निकला 12 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप सासनी के सुसायत कलां गांव में खेत पर निकला 12 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप सासनी: क्षेत्र के गांव सुसायत कलां में गुरुवार की सुबह खेत पर अचानक 12 फीट लंबा भारी-भरकम अजगर निकल आने से किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे गांव सुसायत कलां स्थित प्रेमपाल के खेत के पास एक विशालकाय अजगर आ गया। वहां से गुजर रहे एक किसान ने जब इतनी बड़ी प्रजाति के सांप को देखा, तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते अजगर निकलने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और उसे देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और संभावित खतरे को भांपते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लगभग 12 फीट लंबे इस अजगर को सफलतापूपर्वक अपने कब्जे में ले लिया। अजगर को पकड़कर सुरक्षित प्राकृतिक वास में छोड़े जाने के बाद किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1
- #हाथरस।15 सितंबर 2026 से प्रारम्भ होने वाले सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 115वें विशाल लक्खी राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज-2026 के भव्य,1
- "लूडो की बाजी बनी खूनी जंग, बीच सड़क दो पक्षों में चली लात-घूंसे और लाठी" अलीगढ़ में लूडो का एक खेल उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब खेल के दौरान शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष बीच सड़क पर आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे व मारपीट होने लगी। सड़क रणभूमि बन गई और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1