logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, सुरक्षा का लिया संकल्प एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, सुरक्षा का लिया संकल्प विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी, विंढमगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने वाली बहनों ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर थाना विंढमगंज पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बहनों ने थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा समेत पुलिसकर्मियों को तिलक लगाया, रक्षा सूत्र बांधा और मिष्ठान खिलाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान थाना परिसर में भाईचारे और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और महिलाओं की रक्षा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को अक्सर त्योहारों पर भी क्षेत्र में ड्यूटी निभानी पड़ती है। ऐसे में बहनों का थाने पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधना उनके लिए विशेष सम्मान और भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में बहनों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संकल्प भी है। पुलिसकर्मी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बहनों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान आचार्य अंगद, शिवनाथ, दिनेश, अजय, महेंद्र प्रसाद सहित बहन सुनीता देवी, कबूतरी देवी, रिंकू देवी, संध्या देवी, अनीता देवी, सोनी देवी, प्रियांशी देवी, गीत देवी, जूही देवी, ललिता देवी, मीना देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

1 hr ago
user_Jitendr Prshad
Jitendr Prshad
Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
8da9b3ff-e681-4110-8e75-2a6ff7136064

एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, सुरक्षा का लिया संकल्प एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, सुरक्षा का लिया संकल्प विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी, विंढमगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने वाली बहनों ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर थाना विंढमगंज पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बहनों ने थाना प्रभारी

80c29543-1d97-4f6c-9c8c-b19cd193d4e0

निरीक्षक रविकांत मिश्रा समेत पुलिसकर्मियों को तिलक लगाया, रक्षा सूत्र बांधा और मिष्ठान खिलाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान थाना परिसर में भाईचारे और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और महिलाओं की रक्षा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को अक्सर त्योहारों पर भी क्षेत्र

057ac082-10ba-4137-8206-9c905c271f34

में ड्यूटी निभानी पड़ती है। ऐसे में बहनों का थाने पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधना उनके लिए विशेष सम्मान और भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में बहनों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संकल्प भी है। पुलिसकर्मी क्षेत्र में भ्रमण

baa87dd8-0bb8-4d81-9133-a185ef43742f

के दौरान बहनों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान आचार्य अंगद, शिवनाथ, दिनेश, अजय, महेंद्र प्रसाद सहित बहन सुनीता देवी, कबूतरी देवी, रिंकू देवी, संध्या देवी, अनीता देवी, सोनी देवी, प्रियांशी देवी, गीत देवी, जूही देवी, ललिता देवी, मीना देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • गुप्तकाशी शिवद्वार, घोरावल भोलेनाथ का जलाभिषेक कांवर जलाभिषेक का गर्भगृह से सीधा प्रसारण देखे वीडियो में
    1
    गुप्तकाशी शिवद्वार, घोरावल भोलेनाथ का जलाभिषेक कांवर जलाभिषेक का गर्भगृह से सीधा प्रसारण देखे वीडियो में
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की अपील बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की पुरानी कॉलोनी के एक कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा को बुधवार को वन विभाग की पहल पर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रनटोला के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय ने बुधवार को कुएं में सांप होने की सूचना डीएफओ कमल कुमार को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम के सदस्य सत्यम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
    2
    कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की अपील
बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट
म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की पुरानी कॉलोनी के एक कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा को बुधवार को वन विभाग की पहल पर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रनटोला के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय ने बुधवार को कुएं में सांप होने की सूचना डीएफओ कमल कुमार को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम के सदस्य सत्यम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
    user_पत्रकार बाबू लाल शर्मा
    पत्रकार बाबू लाल शर्मा
    दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे दोनों दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के समीप बुधवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र विजय और रामप्रकाश पुत्र स्व. रामसुंदर मंगलवार को रिश्तेदारी में अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के समीप स्थित अमहवा गांव गए हुए थे। दोनों युवक बुधवार की भोर करीब चार बजे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरी थाना क्षेत्र में मकरा गांव के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भोर के समय उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने सड़क पर घायलों को पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय ले गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान की और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
    3
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे दोनों
दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के समीप बुधवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र विजय और रामप्रकाश पुत्र स्व. रामसुंदर मंगलवार को रिश्तेदारी में अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के समीप स्थित अमहवा गांव गए हुए थे। दोनों युवक बुधवार की भोर करीब चार बजे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरी थाना क्षेत्र में मकरा गांव के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भोर के समय उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने सड़क पर घायलों को पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय ले गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान की और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन! 🧅🍬 स्वर्ण जयंती चौक पर सपा नेता प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्याज-चीनी की आरती उतारकर उन्हें दूल्हा-दुल्हन बनाकर बारात निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा—“बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए भाजपा सरकार। Brajesh Pathak Yogi Adityanath Akhilesh Yadav #Sonbhadra #SamajwadiParty #महंगाई
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन! 🧅🍬
स्वर्ण जयंती चौक पर सपा नेता प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्याज-चीनी की आरती उतारकर उन्हें दूल्हा-दुल्हन बनाकर बारात निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा—“बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए भाजपा सरकार। Brajesh Pathak Yogi Adityanath Akhilesh Yadav 
#Sonbhadra #SamajwadiParty #महंगाई
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ओबरा डैम का खोला गया गेट नंबर 8: क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने रात में खुद कमान संभालकर ग्रामीणों को कराया सतर्क ​ओबरा (सोनभद्र)। लगातार हो रही वर्षा और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के कारण ओबरा बांध का जलस्तर निर्धारित मानक से ऊपर पहुंच गया। बांध की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा देर रात 2:20 बजे गेट नंबर 8 को 3 फीट खोल दिया गया, जो 12 घंटे बाद भी लगातार खुला हुआ है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रेणु और सोन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। ​पुलिस अधिकारियों ने देर रात धरातल पर संभाली कमान जिलाधिकारी श्री चंद्रचित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त अलर्ट और निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की टीम धरातल पर उतर आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ देर रात ही तटीय ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खुद कमान संभाली। ​पुलिस की गाड़ियों के सायरन, ह्यूटर और लाउडस्पीकर के जरिए गांव-गांव मुनादी कराई गई। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय ने ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए कि नदी किनारे स्थित अपने पशुओं, मवेशियों और कीमती सामान को समय रहते तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दें, ताकि जलस्तर बढ़ने पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो। ​इन इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत रेणु नदी के माध्यम से पानी सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ​प्रभावित होने वाले प्रमुख गांव: चंचलिया पनारी (गुडूर टोला व चकाड़ी टोला), खेवंधा, बिल्ली मारकुण्डी (खैरटिया), बर्दीया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया। ​संवेदनशील थाना क्षेत्र: ओबरा, चोपन और जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले सभी तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ​प्रशासन की आमजन से अपील ​नदी, जलाशय के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटों, घाटों व निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं। ​बच्चों और बुजुर्गों को नदी-नालों और जलाशयों के पास बिल्कुल न जाने दें। ​अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। ​किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। ​फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर तैनात है।
    2
    ओबरा डैम का खोला गया गेट नंबर 8: क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने रात में खुद कमान संभालकर ग्रामीणों को कराया सतर्क
​ओबरा (सोनभद्र)। लगातार हो रही वर्षा और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के कारण ओबरा बांध का जलस्तर निर्धारित मानक से ऊपर पहुंच गया। बांध की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा देर रात 2:20 बजे गेट नंबर 8 को 3 फीट खोल दिया गया, जो 12 घंटे बाद भी लगातार खुला हुआ है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रेणु और सोन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
​पुलिस अधिकारियों ने देर रात धरातल पर संभाली कमान
जिलाधिकारी श्री चंद्रचित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त अलर्ट और निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की टीम धरातल पर उतर आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ देर रात ही तटीय ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खुद कमान संभाली।
​पुलिस की गाड़ियों के सायरन, ह्यूटर और लाउडस्पीकर के जरिए गांव-गांव मुनादी कराई गई। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय ने ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए कि नदी किनारे स्थित अपने पशुओं, मवेशियों और कीमती सामान को समय रहते तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दें, ताकि जलस्तर बढ़ने पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो।
​इन इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत
रेणु नदी के माध्यम से पानी सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
​प्रभावित होने वाले प्रमुख गांव: चंचलिया पनारी (गुडूर टोला व चकाड़ी टोला), खेवंधा, बिल्ली मारकुण्डी (खैरटिया), बर्दीया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया।
​संवेदनशील थाना क्षेत्र: ओबरा, चोपन और जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले सभी तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
​प्रशासन की आमजन से अपील
​नदी, जलाशय के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटों, घाटों व निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं।
​बच्चों और बुजुर्गों को नदी-नालों और जलाशयों के पास बिल्कुल न जाने दें।
​अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
​किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।
​फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर तैनात है।
    user_Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Student union ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    1
    ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता
गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की
सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं।
प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    1
    ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस
ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र ओबरा डैम में बढ़ी पानी की आवक, प्रशासन अलर्ट ⚠️ आज रात किसी भी समय डैम के फाटक खुलने की संभावना। फाटक खुलने पर सोन नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। तटवर्ती गांव चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटिया, वर्दिया व सिन्दुरिया में विशेष सतर्कता। डीएम चर्चित गौड़ ने नदी व जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। पुलिस-प्रशासन रात में भी निगरानी कर रहा है। अफवाहों से बचें और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। #Sonbhadra #Obra #BreakingNews #सोनभद्र #ओबरा #सोन_नदी
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
ओबरा डैम में बढ़ी पानी की आवक, प्रशासन अलर्ट ⚠️
आज रात किसी भी समय डैम के फाटक खुलने की संभावना। फाटक खुलने पर सोन नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
तटवर्ती गांव चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटिया, वर्दिया व सिन्दुरिया में विशेष सतर्कता।
डीएम चर्चित गौड़ ने नदी व जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। पुलिस-प्रशासन रात में भी निगरानी कर रहा है।
अफवाहों से बचें और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
#Sonbhadra #Obra #BreakingNews #सोनभद्र #ओबरा #सोन_नदी
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.