logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ममरखाबाद में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पंडारक। पंडारक थाना क्षेत्र के ममरखाबाद गांव में अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर कथित रूप से परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि लगातार हो रही परेशानी के कारण वे पुलिस के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

16 hrs ago
user_न्यूज 30 बिहार
न्यूज 30 बिहार
Pandarak, Patna•
16 hrs ago

ममरखाबाद में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पंडारक। पंडारक थाना क्षेत्र के ममरखाबाद गांव में अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर कथित रूप से परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि लगातार हो रही परेशानी के कारण वे पुलिस के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ में दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर के नजदीक नोनियाबागी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रवि शर्मा, निवासी सोईमा गांव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि शर्मा अपने एक साथी के साथ सोईमा गांव से किसी काम के सिलसिले में बाढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नोनियाबागी के पास बाढ़ की ओर से जा रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर बहरामा गांव निवासी युवक सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
    1
    बाढ़ में दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती
बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर के नजदीक नोनियाबागी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
घायल युवक की पहचान रवि शर्मा, निवासी सोईमा गांव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि शर्मा अपने एक साथी के साथ सोईमा गांव से किसी काम के सिलसिले में बाढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नोनियाबागी के पास बाढ़ की ओर से जा रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई।
दूसरी मोटरसाइकिल पर बहरामा गांव निवासी युवक सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • 25 दिन बाद भी अपहृत नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं, ₹2 लाख फिरौती मांगने का लगाया आरोप ; परिजनों ने SP के समझ आत्मदाह का दिया चेतावनी. समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कसोर गांव से नाबालिग बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, करीब 25 दिन पहले बच्ची को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। इसके बाद परिजनों ने वारिसनगर थाने में आवेदन देकर बच्ची की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई।
    1
    25 दिन बाद भी अपहृत नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं, ₹2 लाख फिरौती मांगने का लगाया आरोप ; परिजनों ने SP के समझ आत्मदाह का दिया चेतावनी.

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कसोर गांव से नाबालिग बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, करीब 25 दिन पहले बच्ची को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। इसके बाद परिजनों ने वारिसनगर थाने में आवेदन देकर बच्ची की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने करपुरीग्राम की घटना पर प्रेस ब्रीफिंग कर दी जानकारी समस्तीपुर जिला के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक छात्रा के साथ चार लोगों के द्वारा कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो के बारे में संज्ञान लेते हुए समस्तीपुर पुलिस के द्वारा कर्पूरी ग्राम थाना में स्वत प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई एवं जांच के दौरान घटना को सत्य पाए जाने के कारण पास्को एक्ट के तहत चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है सुनिए इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह को।
    1
    पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने करपुरीग्राम की घटना पर प्रेस ब्रीफिंग कर दी जानकारी 
समस्तीपुर जिला के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक छात्रा के साथ चार लोगों के द्वारा कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो के बारे में संज्ञान लेते हुए समस्तीपुर पुलिस के द्वारा कर्पूरी ग्राम थाना में स्वत प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई एवं जांच के दौरान घटना को सत्य पाए जाने के कारण पास्को एक्ट के तहत चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है सुनिए इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह को।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोकामा की समस्याओं पर बोलीं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर मोकामा की समस्याओं पर बोलीं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर मोकामा से जुड़े स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को लेकर डॉ. प्रीति शेखर ने अपनी बात रखी।
    1
    मोकामा की समस्याओं पर बोलीं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर
मोकामा की समस्याओं पर बोलीं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर
मोकामा से जुड़े स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को लेकर डॉ. प्रीति शेखर ने अपनी बात रखी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन का कि गई यादें। जी हां यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है जो 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवइसिंहपुर पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर का है, जहां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उक्त विद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे । इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आनंद कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षिका मंजू कुमारी के द्वारा किया गया । आपको बताते के यह कार्यक्रम विद्या भारती लोक शिक्षा संस्थान के तत्वावधान किया गया है। इस अवसर पर उक्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं आए हुए वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् वह अमर मंत्र है, जिसने देशवासियों में देशभक्ति और बलिदान की भावना का संचार किया था। वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र है.यह राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है.एक ऐसी गीत जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस किया.विकसित भारत की कल्पना को साकार किया हमें आपसी सद्भाव व राष्ट्रीय हितों को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है. इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर, एवं शिक्षिका मंजू कुमारी ने संबोधन करते हुए क्या कुछ कही देखें इस खास रिपोर्ट में। मौके पर एचएम अशोक कुमार ठाकुर, शिक्षिका नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रतिभा कुमारी, अर्पणा दीक्षित, मनोरंजन कुमार ठाकुर,अंकुश, अभिराज, दिव्यांशु,हर्ष, सार्थक, अदिति श्री,निधि वर्षा,माही, नंदिता, राखी मौजूद थे.
    1
    राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।
राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन का कि गई यादें। 
जी हां यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है जो 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवइसिंहपुर  पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर का है, जहां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उक्त विद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे ।
इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आनंद कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षिका मंजू कुमारी के द्वारा  किया गया ।
आपको बताते के यह कार्यक्रम विद्या भारती लोक शिक्षा संस्थान के तत्वावधान किया गया है।
इस अवसर पर उक्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं आए हुए 
वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् वह अमर मंत्र है, जिसने देशवासियों में देशभक्ति और बलिदान की भावना का संचार किया था।
वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र है.यह राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है.एक ऐसी गीत जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस किया.विकसित भारत की कल्पना को साकार किया 
हमें आपसी सद्भाव व राष्ट्रीय हितों को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है. 
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर, एवं शिक्षिका मंजू कुमारी ने संबोधन करते हुए क्या कुछ कही देखें इस खास रिपोर्ट में।
मौके पर एचएम अशोक कुमार ठाकुर, शिक्षिका नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रतिभा कुमारी, अर्पणा दीक्षित, मनोरंजन कुमार ठाकुर,अंकुश, अभिराज, दिव्यांशु,हर्ष, सार्थक, अदिति श्री,निधि वर्षा,माही, नंदिता, राखी मौजूद थे.
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार के जमुई जिला में छात्रों के साथ छेड़खानी वीडियो वायरल होने पर बिहार सरकार और जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया जिन में एक आरोपी को आप एनकाउंटर कर कर उन्हें गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी नंदन यादव हाफ एनकाउंटर करने पर में गोली मार। जीतन राम मांझी ने कहा कि यह सम्राट की सरकार है अपराधी कोई भी हो उन्हें छोड़ नहीं जाएगा। मोहित यादव नाम आते ही राष्ट्रीय जनता दल पार्टी पर निशाना बीजेपी के लोग करने लगे। लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव के कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी की सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि और भी आरोपी को क्यों नहीं गोली मारा गया। बेगूसराय रजत प्रखंड अध्यक्ष बिहार सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा किया।
    1
    बिहार के जमुई जिला में छात्रों के साथ छेड़खानी वीडियो वायरल होने पर बिहार सरकार और जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया जिन में एक आरोपी को आप एनकाउंटर कर कर उन्हें गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी नंदन यादव हाफ एनकाउंटर करने पर में गोली मार। जीतन राम मांझी ने कहा कि यह सम्राट की सरकार है अपराधी कोई भी हो उन्हें छोड़ नहीं जाएगा। मोहित यादव नाम आते ही राष्ट्रीय जनता दल पार्टी पर निशाना बीजेपी के लोग करने लगे। लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव के कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी की सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि और भी आरोपी को क्यों नहीं गोली मारा गया। बेगूसराय रजत प्रखंड अध्यक्ष बिहार सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा किया।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना में सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पर कार्यक्रम | दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा सहयोग, बांटा गया ब्रेल पेपर पटना के कुम्हरार स्थित अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल से अब तक सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिक्षा सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित छात्राओं ने लोकगीत प्रस्तुत कर आभार जताया। वहीं कुम्हरार के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने छात्राओं के बीच ब्रेल पेपर वितरित किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को समाज की सच्ची सेवा बताया और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की कामना की। आपके अनुसार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए समाज को और क्या कदम उठाने चाहिए? कमेंट में अपनी राय बताएं।
    1
    पटना में सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पर कार्यक्रम | दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा सहयोग, बांटा गया ब्रेल पेपर
पटना के कुम्हरार स्थित अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल से अब तक सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिक्षा सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दृष्टिबाधित छात्राओं ने लोकगीत प्रस्तुत कर आभार जताया। वहीं कुम्हरार के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने छात्राओं के बीच ब्रेल पेपर वितरित किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को समाज की सच्ची सेवा बताया और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की कामना की।
आपके अनुसार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए समाज को और क्या कदम उठाने चाहिए? कमेंट में अपनी राय बताएं।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • बाढ़ में गैस वेल्डिंग के दौरान सिलेंडर फटा, मिस्त्री झुलसा;अनुमंडल अस्पताल में भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के काजीचक में गैस वेल्डिंग के दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट होने से एक वेल्डिंग मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल मिस्त्री को ई-रिक्शा की मदद से बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ बाजार निवासी विकास मिस्त्री काजीचक के पास स्थित एक दुकान में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान गैस वेल्डिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी चपेट में आने से विकास मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि विकास रोज की तरह दुकान पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते विकास उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभाला और इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा। घायल को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद इमरजेंसी कक्ष के बाहर भी लोगों की भीड़ जुट गई। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने लोगों को इमरजेंसी कक्ष से बाहर कराया, जिसके बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल का उपचार शुरू किया। हादसे में विकास के शरीर का आगे से कमर के ऊपर का हिस्सा झुलस गया है। गैस सिलेंडर फटने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई। वेल्डिंग के दौरान गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
    1
    बाढ़ में गैस वेल्डिंग के दौरान सिलेंडर फटा, मिस्त्री झुलसा;अनुमंडल अस्पताल में भर्ती
बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के काजीचक में गैस वेल्डिंग के दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट होने से एक वेल्डिंग मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल मिस्त्री को ई-रिक्शा की मदद से बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ बाजार निवासी विकास मिस्त्री काजीचक के पास स्थित एक दुकान में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान गैस वेल्डिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी चपेट में आने से विकास मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि विकास रोज की तरह दुकान पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते विकास उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभाला और इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा।
घायल को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद इमरजेंसी कक्ष के बाहर भी लोगों की भीड़ जुट गई। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने लोगों को इमरजेंसी कक्ष से बाहर कराया, जिसके बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल का उपचार शुरू किया।
हादसे में विकास के शरीर का आगे से कमर के ऊपर का हिस्सा झुलस गया है।
गैस सिलेंडर फटने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई। वेल्डिंग के दौरान गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • समस्तीपुर सदर अस्पताल मे भर्ती महिला को डाक्टर ने अस्पताल में ब्लड उपलब्ध नहीं होने के कारण किया रेफर, एम्बुलेंस में महिला की होगई मौत.अस्पताल व्यवस्था पर उठ रहें सवाल.
    1
    समस्तीपुर सदर अस्पताल मे भर्ती महिला को डाक्टर ने अस्पताल में ब्लड उपलब्ध नहीं होने के कारण किया रेफर, एम्बुलेंस में महिला की होगई मौत.अस्पताल व्यवस्था पर उठ रहें सवाल.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.