बाढ़ में दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर के नजदीक नोनियाबागी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रवि शर्मा, निवासी सोईमा गांव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि शर्मा अपने एक साथी के साथ सोईमा गांव से किसी काम के सिलसिले में बाढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नोनियाबागी के पास बाढ़ की ओर से जा रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर बहरामा गांव निवासी युवक सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
बाढ़ में दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर के नजदीक नोनियाबागी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रवि शर्मा, निवासी सोईमा गांव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि शर्मा अपने एक साथी के साथ सोईमा गांव से किसी काम के सिलसिले में बाढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नोनियाबागी के पास बाढ़ की ओर से जा रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर बहरामा गांव निवासी युवक सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
- बाढ़ में दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर के नजदीक नोनियाबागी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रवि शर्मा, निवासी सोईमा गांव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि शर्मा अपने एक साथी के साथ सोईमा गांव से किसी काम के सिलसिले में बाढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नोनियाबागी के पास बाढ़ की ओर से जा रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर बहरामा गांव निवासी युवक सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।1
- पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने करपुरीग्राम की घटना पर प्रेस ब्रीफिंग कर दी जानकारी समस्तीपुर जिला के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक छात्रा के साथ चार लोगों के द्वारा कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो के बारे में संज्ञान लेते हुए समस्तीपुर पुलिस के द्वारा कर्पूरी ग्राम थाना में स्वत प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई एवं जांच के दौरान घटना को सत्य पाए जाने के कारण पास्को एक्ट के तहत चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है सुनिए इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह को।1
- PM आवास योजना को लेकर मदुदाबाद पंचायत में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। PM आवास योजना को लेकर मदुदाबाद पंचायत में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। 1250 लाभुकों के नाम का हुआ अनुमोदन, मिलना तय। इस खुशी में लाभुकों ने सरकार समेत मुखिया को किया सराहना। जी हां आपने सही सुना पीएम आवास योजना को लेकर आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने की। इस दौरान पंचायत में PM आवास योजना के तहत पंजीकृत लाभुकों की सूची को ग्राम सभा के समक्ष रखा गया, जिस पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के बीच विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि पंचायत में लगभग कुल 1250 लाभुकों को PM आवास योजना के तहत पंजीकृत लाभुकों की सूची का प्रकाशन किया गया है , जिसमें उक्त सभी लाभुकों को PM आवास मिलना तय है, वही इस सूची की प्रकाशन सुनकर लाभुकों ने मुखिया अनीता देवी को सराहना करते हुए ऐतिहासिक कदम बताया। जो हर पंचायत की अपेक्षा मदुदाबाद पंचायत के लाभुकों को PM आवास स्वीकृत की गई है, जो मुखिया अनीता देवी, एवं प्रतिनिधि अमरनाथ राय के अथक प्रयासों का परिणाम है, जो सभी वर्गों के प्रति अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमरनाथ राय ने कहा कि हमने अपने पंचायत के समाज और विकास के प्रति बचनबद्ध है और आगे भी इसी तरह का विकास करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्र लाभुकों के नामों का अनुमोदन किया जा चुका है । ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया अनीता देवी ने कही कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आवास विहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ताकि वैसे पात्र परिवारों को PM आवास योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कही कि लाभुकों के चयन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए ग्राम सभा के माध्यम से सूची की पारदर्शिता के साथ चर्चा करते हुए अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मौके पर आवास सहायक मुकेश कुमार, उपमुखिया उमेश शर्मा, अमरनाथ राय,, पंचायत समिति सदस्या शाहनवाज बेगम, विकास मित्र रिंकू देवी, पीआरएस पप्पू कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- गणपति बप्पा का हर्षोल्लास के साथ मगरदही घाट, बुढ़िगंडक नदी में किया गया विसर्जन.1
- मोकामा की समस्याओं पर बोलीं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर मोकामा की समस्याओं पर बोलीं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर मोकामा से जुड़े स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को लेकर डॉ. प्रीति शेखर ने अपनी बात रखी।1
- स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुक्रवार को एचडब्ल्यूसी चकन्द्रा में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुक्रवार को एचडब्ल्यूसी चकन्द्रा में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कर्मियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन, एचआईवी एवं हेपेटाइटिस-बी समेत आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य टीम ने स्वच्छता कर्मियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने, व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वच्छता कार्य के दौरान सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना तथा उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। स्वच्छता कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी मिलती है। शुक्रवार को आयोजित यह स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम दोपहर एक बजे संपन्न हुआ।1
- पटना में सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पर कार्यक्रम | दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा सहयोग, बांटा गया ब्रेल पेपर पटना के कुम्हरार स्थित अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल से अब तक सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिक्षा सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित छात्राओं ने लोकगीत प्रस्तुत कर आभार जताया। वहीं कुम्हरार के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने छात्राओं के बीच ब्रेल पेपर वितरित किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को समाज की सच्ची सेवा बताया और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की कामना की। आपके अनुसार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए समाज को और क्या कदम उठाने चाहिए? कमेंट में अपनी राय बताएं।1
- बाढ़ में गैस वेल्डिंग के दौरान सिलेंडर फटा, मिस्त्री झुलसा;अनुमंडल अस्पताल में भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के काजीचक में गैस वेल्डिंग के दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट होने से एक वेल्डिंग मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल मिस्त्री को ई-रिक्शा की मदद से बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ बाजार निवासी विकास मिस्त्री काजीचक के पास स्थित एक दुकान में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान गैस वेल्डिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी चपेट में आने से विकास मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि विकास रोज की तरह दुकान पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते विकास उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभाला और इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा। घायल को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद इमरजेंसी कक्ष के बाहर भी लोगों की भीड़ जुट गई। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने लोगों को इमरजेंसी कक्ष से बाहर कराया, जिसके बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल का उपचार शुरू किया। हादसे में विकास के शरीर का आगे से कमर के ऊपर का हिस्सा झुलस गया है। गैस सिलेंडर फटने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई। वेल्डिंग के दौरान गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।1
- 25 दिन बाद भी अपहृत नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं, ₹2 लाख फिरौती मांगने का लगाया आरोप ; परिजनों ने SP के समझ आत्मदाह का दिया चेतावनी. समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कसोर गांव से नाबालिग बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, करीब 25 दिन पहले बच्ची को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। इसके बाद परिजनों ने वारिसनगर थाने में आवेदन देकर बच्ची की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई।1