Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hiring Company / Shop : LEADSGURU AFFILIATED DIGITAL MARKETING, JAIPUR, RAJASTHAN Job Field : WORK FROM HOME Salary Offered : ₹35,000 - ₹50,000 Locality : ALL INDIA Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher कस्टमर को हैंडलिंग का काम रहेगा। कस्टमर रिपोर्ट डिजिटल स्किल के बारे में बेसिक जानकारी देनी है और कंपनी की पैसे की जानकारी है।
Dr.Sharwan
Hiring Company / Shop : LEADSGURU AFFILIATED DIGITAL MARKETING, JAIPUR, RAJASTHAN Job Field : WORK FROM HOME Salary Offered : ₹35,000 - ₹50,000 Locality : ALL INDIA Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher कस्टमर को हैंडलिंग का काम रहेगा। कस्टमर रिपोर्ट डिजिटल स्किल के बारे में बेसिक जानकारी देनी है और कंपनी की पैसे की जानकारी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रिपोर्टर राजेश चौधरी *गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया दूदू। उपखंड क्षेत्र में श्री गणेश* चतुर्थी महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घर-घर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में दस दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। शहर स्थित श्री गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित महेशचंद शर्माने बताया कि भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को 101 मोदक लड्डुओं का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। रिपोर्टर राजेश चौधरी *गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया दूदू। उपखंड क्षेत्र में श्री गणेश* चतुर्थी महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घर-घर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में दस दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। शहर स्थित श्री गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित महेशचंद शर्माने बताया कि भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को 101 मोदक लड्डुओं का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।1
- रुपवास: अवैध_शराब_बिक्री_से_परेशान नट बस्ती के लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग,,, रूपवास कस्बे के सिरसोंदा मार्ग स्थित नट बस्ती में लंबे समय से हो रही अवैध शराब की बिक्री को बंद करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। नट बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि बस्ती में काफी समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि नट बस्ती में खुलेआम शराब बिकने से युवाओं और अन्य लोगों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसके चलते आए दिन विवाद और अन्य सामाजिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री के कारण महिलाओं और परिवारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित निगरानी और छापामार कार्रवाई करने की भी मांग की, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सके और लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर _मानसिंह, धीरज, शंकर, निम्बू, सोमेश, शिवा, लता_ सहित नट बस्ती के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- मथुरा: वृंदावन में यमुना घाट पर नाविकों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 घायल और दो की हालत गंभीर1
- सोच बदलो सब बदलेगा अमीर से अच्छा गरीब है क्योंकि गरीब वेरोजगार है। मेरा साथ दो सब बदल दूंगा। सोच बदलो सब बदलेगा अमीर से अच्छा गरीब है क्योंकि गरीब वेरोजगार है। मेरा साथ दो सब बदल दूंगा।1
- डीग के ऐतिहासिक जल महलों की नगरी में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महापर्व डीग। ऐतिहासिक जल महलों की नगरी डीग में गणेश चतुर्थी का महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को मोदक एवं लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर का वातावरण गणपति के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गणेश जी के दर्शन कर विघ्नों को दूर करने और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अमर दीप सेन, डीग4
- परिक्रमा कर रही युवती पर हमला, नाक काटकर नोजपिन लूटी गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर सनसनी, मुंबई की श्रद्धालु घायल मथुरा।गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान सोमवार दोपहर एक श्रद्धालु युवती पर युवक ने हमला कर दिया। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी के पास हुई इस वारदात में आरोपी ने युवती को धक्का देकर गिराया, उसका गला दबाया और दांत से नाक काटकर सोने की नोजपिन लेकर फरार हो गया। घटना से परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।पीड़िता मोनिका मुंबई की निवासी है और मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखती है। वह पिछले करीब छह माह से गोवर्धन में रह रही है तथा प्रतिदिन गिरिराज परिक्रमा करती है। मोनिका ने बताया कि परिक्रमा के दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक डंडा लेकर उसके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाया तथा नाक काटकर नोजपिन छीन ली। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चेहरे व कपड़ों पर खून फैल गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसकी मदद की। पुलिस परिक्रमा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1