Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्रसाल रोड पर हुए अतिक्रमण को जालौन नगर पालिका द्वारा हटाने का कार्य किया गया...
Kishan kumar
छत्रसाल रोड पर हुए अतिक्रमण को जालौन नगर पालिका द्वारा हटाने का कार्य किया गया...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 36 दिन बाद भी एफआईआर नहीं, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप; आज प्रेस वार्ता में शिकायतकर्ता रखेंगे अपनी बात उरई (जालौन)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में विशेष जाति को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में 36 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर अधिवक्ता अजय सिंह और आकाश गौतम ने बुधवार को उरई के अंबेडकर चौराहा स्थित धरना स्थल पर प्रेस वार्ता बुलाई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, गोपालपुरा निवासी राम मोहन पर दुकान पर बैठे लोगों और एक नाबालिग बच्ची के सामने कथित तौर पर जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद है। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मामले में 3 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन को एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि एसपी ने उसी दिन थाना माधौगढ़ पुलिस को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर को मोबाइल फोन के माध्यम से प्रार्थी और एक गवाह को धमकी दिलाई गई। इसके अलावा आईजीआरएस शिकायत संख्या 40016526016618 के निस्तारण पर भी सवाल उठाते हुए बिना समुचित जांच के शिकायत का निस्तारण किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वे पूरे मामले, पुलिस की कथित निष्क्रियता, गवाह को मिली धमकी और आगे की रणनीति को लेकर अपनी बात रखेंगे। साथ ही अंबेडकर चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की भी बात कही गई है। नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित हैं। मामले में पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी शामिल किया जाना उचित होगा।4
- जगम्मनपुर से रामपुरा मार्ग पर हादसाः सांड को बचाने के चक्कर में खाई में पलटा ईंटों से भरा ट्रैक्टर, हरौली गांव के चालक को ग्रामीणों ने बचाया रामपुरा (जालौन)। जगम्मनपुर से रामपुरा मार्ग पर सीताराम टाइल्स एंड मार्बल की दुकान के सामने अभी कुछ देर पहले एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आए सांड को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। ट्रैक्टर चालक, जो कि पास के ही ग्राम हरोली का निवासी बताया जा रहा है, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया दुकान के सामने हुए इस हादसे की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के पड़ोसी और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण चालक ईंटों के मलबे के नीचे दब गया था। मोहल्ले के प्रदीप यादव, नीलेश ठाकुर, रामू और सत्येंद्र सिंह राजावत ने तुरंत तत्परता दिखाई और मलबे से तेजी से ईंटें हटाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी बीच बिहारी कठिल ने बिना समय गंवाए 112 नंबर डायल कर पुलिस को हादसे की सूचना दी।1
- छत्रसाल रोड पर हुए अतिक्रमण को जालौन नगर पालिका द्वारा हटाने का कार्य किया गया...1
- महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केन्द्रों का होगा सुदृढ़ीकरण कानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 09 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त सभागार कक्ष में मिशन शक्ति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त (महिला एवं अपराध) ने की। प्रशिक्षण में कमिश्नरेट कानपुर नगर के समस्त थानों के मिशन शक्ति प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की संरचना, कार्यप्रणाली एवं उत्तरदायित्वों के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम एवं मिशन शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही मिशन शक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति केन्द्रों को और अधिक प्रभावी बनाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।1
- कोंच,रामलीला के 174वें महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, उपसमितियों को सौंपे दायित्व कोंच। श्री रामलीला के 174वें महोत्सव को लेकर बुधवार को रामलीला भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला समिति के पदाधिकारियों के साथ गल्ला व्यापारी, नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक तथा रामलीला में आस्था रखने वाले नगरवासियों ने उपस्थित होकर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की बैठक के दौरान रामलीला के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न उपसमितियों का गठन करते हुए उनके दायित्व निर्धारित किए गए। इसमें अभिनय विभाग, रंगमंच विभाग, पात्र श्रृंगार विभाग, मूर्ति श्रृंगार विभाग, व्यास जी गस्त विभाग सहित अन्य उपसमितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी से रामलीला महोत्सव को बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल ‘बॉबी’ ने कहा कि रामलीला का यह मंच किसी एक व्यक्ति या समिति का नहीं, बल्कि पूरे नगरवासियों का है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की जिम्मेदारी है कि श्री रामलीला के आयोजन को हर वर्ष और बेहतर तरीके से संपन्न कराने में अपना सहयोग दें समिति के मंत्री शैलेश सोनी ने कहा कि रामलीला की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को भी अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर की नई प्रतिभाएं इस मंच पर अपना हुनर दिखाएं और रामलीला के आयोजन से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखारें बैठक में मौजूद लोगों ने रामलीला के 174वें महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से सहयोग का आश्वासन दिया।1
- योगी सरकार ने यूपी को बनाया विकास का मॉडल, अब संभावनाओं का प्रदेश बन रहा उत्तर प्रदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में लगातार काम किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसी बदलाव के चलते अब उत्तर प्रदेश की पहचान निराशाओं के प्रदेश के बजाय संभावनाओं और असीमित अवसरों वाले प्रदेश के रूप में बताई जा रही है। सरकार का जोर औद्योगिक विकास, बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाओं और निवेश को बढ़ावा देने पर है। विकास परियोजनाओं के विस्तार के साथ उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। योगी सरकार का कहना है कि मजबूत बुनियादी ढांचा और अनुकूल माहौल प्रदेश में नए निवेश और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश को विकास के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- जालौन जालौन पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, उरई में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष, जालौन पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, उरई में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष, पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- भाजपा ने पीडीए को लोगों को छला है, ओमप्रकाश राजभर के बयान पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार, बोले- उनको कही जगह नही मिल रही है कि भाजपा उन्हें कहा जगह दे रही है, जालौन के उरई स्थित मधुवन विला में कार्यक्रम का हुआ आयोजन। *बाइट:- श्यामलाल पाल--प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी*4
- माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। यह हादसा माधौगढ़ से बंगरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिरिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार माधौगढ़ से बंगरा की तरफ जा रही थी। बिरिया पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।1