Shuru
Apke Nagar Ki App…
उप चुनाव मे BJP की हार के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान आया भोपाल मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया में उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद अपना बयान जारी किया और कहा जनता ने अपना मत रखा है हम स्वीकार करते हैं गाना संसार में जनता को अपना मत रखना का पूर्ण अधिकार है हम इसका विश्लेषण करेंगे
Naseem Khan
उप चुनाव मे BJP की हार के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान आया भोपाल मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया में उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद अपना बयान जारी किया और कहा जनता ने अपना मत रखा है हम स्वीकार करते हैं गाना संसार में जनता को अपना मत रखना का पूर्ण अधिकार है हम इसका विश्लेषण करेंगे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी का महाअभियान 9 अगस्त को रेवती रेंज इन्दौर इन्दौर 9 अगस्त इन्दौर के रेवती रेंज उज्जैन रोड़ पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष जी के सानिध्य तथा प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के नेतृत्व में इंदौर की रेवती रेंज में 1 लाख पौधों का पौधरोपण किया जाएगा। आइए, हम सभी मिलकर हरियाली, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। राजेंद्र राठौर प्रभारी-जनकार्य एवं उद्यान नगर निगम, इंदौर1
- कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए आजाद समाज पार्टी में चंद्रशेखर आजाद का दामन थामा कांग्रेस के नेता शामिल हुए आजाद समाज पार्टी में1
- भगवान विश्वकर्मा जी जय भारत में भारत में हूं कार्यक्रम आयोजित हुआ1
- #5 साल पहले दुष्कर्म मामले में एस पी से मिला पीड़ित परिवार खूडेल पुलिस पर लापरवाही के आरोप1
- गरीबी बनी मजबूरी, मासूम बेटियां बनीं सौदे की वस्तु! फर्जी शादी की आड़ में चल रहा था करोड़ों का मानव तस्करी नेटवर्क, इंदौर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा ₹3 लाख में नाबालिग का सौदा, फर्जी आधार कार्ड बनाकर कराई शादी, मुख्य षड्यंत्रकर्ता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की जांच शुरू1
- मरीमाता चौराहा पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प मरीमाता चौराहा पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश इंदौर। शहर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति ने मरीमाता चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नागरिकों को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राहगीरों और युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ अपनी भागीदारी दर्ज कराई तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा आज समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जनजागरूकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। अभियान में थाना बाणगंगा के प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर एवं समस्त थाना स्टाफ लोकसभा अध्यक्ष सरिता तिवारी, संजय तिवारी, सचिन तेजाराम परमार, जगदीश गर्ग, हिमांशु यादव, संजय सहित समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समिति ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी इस तरह के जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।,,,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट एंकर: इंदौर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति द्वारा मरीमाता चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नागरिकों और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। वीओ: सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में राहगीरों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ अपनी भागीदारी दर्ज कराई और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता ही इस समस्या से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। अभियान में थाना बाणगंगा प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर, थाना स्टाफ, लोकसभा अध्यक्ष सरिता तिवारी, संजय तिवारी, सचिन तेजाराम परमार, जगदीश गर्ग, हिमांशु यादव, संजय सहित समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। समिति ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। स्लग: इंदौर | मरीमाता चौराहा पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान रिपोर्ट: इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य1
- भाजपा मीडिया प्रवक्ता और पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष का मुस्लिम युवाओं ने किया सम्मान इन्दौर के गुलजार कालोनी मै भाजपा सक्रिय सदस्य सोहेल खान द्वारा मिडिया प्रवक्ता राकेश सिंह यादव पिछड़ा वर्ग नगर अध्यक्ष निखिल जी का सम्मान रखा जहां बड़ी संख्या मै युवा रहें सभी युवाओं ने भाजपा नेताओं से संवाद कर देश प्रदेश मै भाजपा द्वारा युवाओं और अल्पसंख्यक के लिए बनाई गई योजानाओ की जानकारी ली साथ मिडिया से चर्चा करते हुए राकेश यादव ने दतिया चुनाव पर कहां वह कांग्रेस की सीट थी उनकी झोली मै चली गई तो क्या पिछले मतों से ज्यादा इस वक्त भाजपा के मतों मै बढ़ोतरी हुई अब यह देखना है इस मौके पर सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कदम, शहर की ओर भी जानी मानी हस्ती मौजूद रही भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने इस पूरे कार्यक्रम में सोहेल खान और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया4
- रितिका राठौड़ की आंखों दो लोगों की अंधेरी दुनिया को करेगी रोशन (ऋषि पैलेस इंदौर ) अल्पायु में थम गई एक बेटी की जीवन-यात्रा, लेकिन उसकी आँखें दो ज़िंदगियों में भरेंगी नई रोशनी हवा बंगला स्थित ऋषि पैलेस निवासी श्री सौरभ बसंत राठौर की 18 वर्षी य पुत्री कु. रितिका राठौर का 4 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वह परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। असीम दुःख और असहनीय पीड़ा के बीच भी पिता श्री सौरभ राठौर ने अद्भुत साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी लाडली बेटी के नेत्रदान का निर्णय लिया। यह निर्णय केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति उनकी सर्वोच्च श्रद्धा का प्रतीक है। रितिका की आँखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी, नई आशा और नया भविष्य लेकर आएँगी। मुस्कान ग्रुप एवं एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक के संयुक्त प्रयास से नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। तकनीकी सेवा में श्री जीतू बगानी, गोपाल सेरोंके एवं देवेन्द्र सिंह द्वारा प्राप्त हुई.. समन्वय सेवा रामबहादुर जी वर्मा द्वारा प्राप्त हुई.. इस दुःखद घड़ी में रूपेश राठौर, रितेश राठौर, उमेश राठौर, कपिल राठौर, राकेश राठौर, लोकेन्द्र सिंह राठौर, प्रतीक राठौर सहित परिवारजनों, समाजजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर शोकाकुल परिवार को ढाँढस बँधाया और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। रितिका आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आँखों की रोशनी किसी और की दुनिया को प्रकाशमान करेगी। यही नेत्रदान का सबसे बड़ा संदेश है—जीवन की सबसे सुंदर विरासत, किसी और के जीवन में उजाला छोड़ जाना.... मुस्कान ग्रुप परमार्थिक ट्रस्ट इन्दौर सेवादार जीतू बगानी संदीपन आर्य 9009009008 9303259844 "मासूम चेहरों पर मुस्कान लाने का एक विनम्र प्रयास।1
- क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के कार्यवाही में अवैध अवेद फायर आमर्स की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया *क्राइम ब्रांच इंदौर* *दिनांक* :05.08.2026 *✓ प्रकरण में पूर्व में आरोपियों से 04 देशी पिस्तौल मय मैगजीन एवं 04 जिंदा कारतूस जब्त किये जा चुके है।* *✓ गिरफ्तार फरार आरोपी प्रोपर्टी ब्रोकिंग तथा ई-रिक्सा किराये पर देने का कार्य करता है।* *✓ फरार आरोपी से अवैध फायर आर्म्स के स्रोत, सप्लायर एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी।* ⸻ *अपराध क्रमांक* :110/2026 *धारा* : 25, 27 आर्म्स एक्ट। ** वर्तमान में गिरफ्तार फरार आरोपी :* संजय उर्फ संजू मराठा पिता शंकर लाल राव उम्र 50 साल निवासी 107 कुशवाहा अपार्टमेंट गुमास्ता नगर इंदौर। *कार्य :* आरोपी प्रोपर्टी ब्रोकिंग तथा ई-रिक्सा किराये पर देने का कार्य करता है। *अपराधिक रिकॉर्ड :* गिरफ्तार फरार आरोपी संजय मराठा के विरुद्ध पूर्व में निम्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं— 1. अपराध क्रमांक 50/2005, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 34(1) आबकारी एक्ट। 2. अपराध क्रमांक 97/2006, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 34(1) आबकारी एक्ट। 3. अपराध क्रमांक 164/2006, थाना चंदन नगर, इंदौर, धारा 294,323,327,34,506 भादवि । 4. अपराध क्रमांक 367/2006, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 25 आर्म्स एक्ट, 34,386 भादवि। 5. अपराध क्रमांक 370/2006, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 34(1) आबकारी एक्ट। 6. अपराध क्रमांक 471/2006, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 294.327.34.341.506 भादवि । 7. अपराध क्रमांक 112/2008, थाना एमजी रोड, इंदौर, धारा 294,323,506 भादवि । 8. अपराध क्रमांक 202/2008, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 294,323,324,34,506 भादवि। 9. अपराध क्रमांक 437/2005, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 294,323,341,384,506 भादवि । 10. अपराध क्रमांक 188/2009, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 294,323,34,506 भादवि। 11. अपराध क्रमांक 254/2010, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 294,323,34,364,506 भादवि । 12. अपराध क्रमांक 91/2012, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 25 आर्म्स एक्ट । 13. अपराध क्रमांक 778/2012, थाना चंदन नगर, इंदौर, धारा 324,34 भादवि । 14. अपराध क्रमांक 179/2013, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 147,148,149,294,323,427,452,506 भादवि । 15. अपराध क्रमांक 498/2013, थाना चंदन नगर, इंदौर, धारा 294,323,336,34,427,452,506 भादवि । 16. अपराध क्रमांक 242/2015, थाना छत्रीपुरा, इंदौर, धारा 25 आर्म्स एक्ट । 17. अपराध क्रमांक 595/2020, थाना चंदन नगर, इंदौर, धारा 34(1) आबकारी एक्ट, 49क आबकारी एक्ट । गिरफ्तार फरार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा उसके विरुद्ध गंभीर प्रकृति का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। ⸻ *पूर्व में गिरफ्तार आरोपी :* (1). परसराम उर्फ परसिया पिता सीताराम श्रीवास्तव (उम्र 51 साल) निवासी 122 गुमास्ता नगर, इन्दौर, (2). सोहेल उर्फ बलबली पिता सिकन्दर पटेल (उम्र 24 साल) निवासी बांक मस्जिद वाली गली, चन्दननगर, इन्दौर *पूर्व में जप्त मशरूका :* 1. 04 देशी पिस्तौल मय मैगजीन एवं 04 जिंदा कारतूस (अनुमानित कीमत ₹ 1,00,000/-) 2. 01 मारुती स्विफ्ट कार (MP09AR3234) तथा 03 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹ 5,00,000/-) *कुल अनुमानित मशरूका :* ₹6,00,000/- ⸻ *घटना का विवरण :* इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध फायर आर्म्स की तस्करी एवं उनके अवैध व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (अपराध), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) एवं सहायक पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अपराध शाखा के अपराध क्रमांक 110/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में पूर्व में आरोपी परसराम एवं सोहेल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 देशी पिस्तौल मय मैगजीन एवं 04 जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 01 मारुती स्विफ्ट कार MP09AR3234 जप्त की गई थी। विवेचना के दौरान फरार आरोपी संजय मराठा की संलिप्तता प्रकाश में आई, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध फायर आर्म्स के स्रोत, सप्लायर, अन्य संलिप्त व्यक्तियों तथा अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। *मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 110/2026 के फरार आरोपी संजय मराठा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। **1