Shuru
Apke Nagar Ki App…
- लखनऊ के बाद गाजियाबाद की झुग्गियों में आग. - आग का गुब्बार डरा देगा आपको. - इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी गांव की 150 से ज्यादा झुग्गियों में लगी आग. - भीषण आग में फटे कई सिलेंडर फटे.
Sanjay Kumar
- लखनऊ के बाद गाजियाबाद की झुग्गियों में आग. - आग का गुब्बार डरा देगा आपको. - इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी गांव की 150 से ज्यादा झुग्गियों में लगी आग. - भीषण आग में फटे कई सिलेंडर फटे.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Sanjay Kumar1
- पलिया कला-खीरी।निघासन रोड पर गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में घायल हुए बेजुबान के लिए गौ रक्षक मददगार बनकर सामने आए। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर गौ रक्षक चिंटू पुरी और उनके सहयोगियों ने मौके पर पहुँचकर सेवा कार्य शुरू किया। गौ रक्षक चिंटू पुरी ने बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर गौवंश के घायल होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुँचने के बाद उन्होंने देखा कि वह चोटिल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। इसके बाद चिंटू पुरी ने अपने सहयोगी रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी और हर्ष शुक्ला के साथ मिलकर तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रबंध किया। सभी गौ रक्षकों ने आपसी सहयोग से घायल गौवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला भिजवाया, जहाँ अब उसका उपचार किया जा रहा है। गौ रक्षकों की इस सेवा भावना की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। चिंटू पुरी ने अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान जानवर घायल अवस्था में मिले, तो उसकी मदद के लिए आगे आएं। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी, हर्ष शुक्ला सहित अन्य स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।1
- मझगई-खीरी। मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला खुर्द के मजरा बेला टॉपर में ब्रहस्पतिवार को शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में शादी के लिए जुटाया गया लाखों का सामान, टेंट, गद्दे और कुर्सियां जलकर राख हो गईं। मलबे के ढेर को देख लड़के पक्ष के लोग सुध-बुध खो बैठे और सदमे के कारण बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, बेला टॉपर निवासी मिश्रीलाल के पुत्र राजकुमार की 18 वर्षीय मिश्री की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और हलवाई खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जलते हुए चूल्हे से एक चिंगारी उठी और पास ही लगे टेंट के पर्दे में जा लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा शादी का मंडप आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। पीड़ित मिश्रीलाल राजकुमार के साथ-साथ सुनील कुमार और अंकेश का भी भारी नुकसान हुआ है। अपनी आंखों के सामने बेटा की शादी का सामान जलता देख परिवार के लोग बदहवास हो गए और सदमे में बेहोश हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सीएससी भेजा गया।ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। जिससे सारा सामान जल गया है। पीड़ित परिवार अब शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है ताकि बेटा के हाथ पीले किए जा सकें। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और शादी वाले घर में मातम का माहौल है।1
- शादी की खुशियां माता में बदली चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग मझगई-खीरी। मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला खुर्द के मजरा बेला टॉपर में ब्रहस्पतिवार को शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में शादी के लिए जुटाया गया लाखों का सामान, टेंट, गद्दे और कुर्सियां जलकर राख हो गईं। मलबे के ढेर को देख परिजन सुध-बुध खो बैठे और सदमे के कारण बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, बेला टॉपर निवासी राजकुमार की 18 वर्षीय पुत्र मिश्री की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और हलवाई खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जलते हुए चूल्हे से एक चिंगारी उठी और पास ही लगे टेंट के पर्दे में जा लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा शादी का मंडप आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। पीड़ित राजकुमार के साथ-साथ सुनील कुमार और अंकेश का भी भारी नुकसान हुआ है। अपनी आंखों के सामने बेटी की शादी का सामान जलता देख परिवार के लोग बदहवास हो गए और सदमे में बेहोश हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सीएससी भेजा गया।ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। जिससे सारा सामान जल गया है। पीड़ित परिवार अब शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है1
- *पढ़ुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता..... मवेशी चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे* #लखीमपुर......अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पढ़ुआ पुलिस ने मवेशी गैंग का किया खुलासा, पांच मवेशी चोर गिरफ्तार तथा एक भैंस व पिकअप सहित नगदी बरामद। मवेशी चोर गैंग को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर पढ़ुआ दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, आरक्षी कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन त्यागी सहित अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल रहे......1
- उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं का खुलेआम अपमान। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कहते है महिलाओंके साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं होगी वही उप पुलिस का महिलाओं के प्रति रवैया साफ नजर आ रहा है।1
- आज ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगी है कल लखनऊ के विकास नगर में झुग्गी झोपड़ी में भयंकर आग लगी थी, जिसमे 2 बच्चो की मौत हो गयी थी आज वाले मामले प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोग अंदर ही थे, सरकार के तरफ से अभी कोई आधिकारिक “पुष्टि” नहीं आई है हताहत के सम्बन्ध में…1
- Post by Sanjay Kumar1