logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गोपीगंज में दुस्साहसिक चोरी होलसेल दुकान की छत तोड़कर हजारों पर हाथ साफ* गोपीगंज में दुस्साहसिक चोरी होलसेल दुकान की छत तोड़कर हजारों पर हाथ साफ गोपीगंज नगर के मुख्य चौराहे के समीप रविवार रात बेखौफ चोरों ने एक पान-सिगरेट-गुटखा की होलसेल दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत की पटिया हटाकर भीतर घुसे और नगदी समेत कीमती सामान समेट ले गए। फूलबाग निवासी प्रेमचंद उमर की ज्ञानपुर रोड स्थित गुलाब सिंह कटरा में चाय, पान, सिगरेट, गुटखा व सोपाड़ी की होलसेल दुकान है। प्रतिदिन की भांति रविवार की रात दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। दुकान की छत की एक पटिया हटाई गई थी और गुल्लक में रखे लगभग 40 हजार रुपये नकद व 10 हजार रुपये की रिचार्ज राशि गायब थी। सामान की जांच करने पर पता चला कि चोर पांच स्ट्रीप महंगी सिगरेट तथा कई पैकेट गुटखा भी उठा ले गए, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। कुल मिलाकर चोरी का आंकड़ा करीब एक लाख रुपये बताया जा रहा है। घटना स्थल के पीछे चोरों द्वारा लगाई गई सीढ़ी भी बरामद हुई है, जिसे मौके पर छोड़कर वे फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग व मुख्य चौराहे के पास इस तरह की वारदात पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। दिनदहाड़े चहल-पहल वाले इलाके में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। व्यापारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और शीघ्र खुलासे की मांग की है।

14 hrs ago
user_शेरू दुबे
शेरू दुबे
ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

*गोपीगंज में दुस्साहसिक चोरी होलसेल दुकान की छत तोड़कर हजारों पर हाथ साफ* गोपीगंज में दुस्साहसिक चोरी होलसेल दुकान की छत तोड़कर हजारों पर हाथ साफ गोपीगंज नगर के मुख्य चौराहे के समीप रविवार रात बेखौफ चोरों ने एक पान-सिगरेट-गुटखा की होलसेल दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत की पटिया हटाकर भीतर घुसे और नगदी समेत कीमती सामान समेट ले गए। फूलबाग निवासी प्रेमचंद उमर

की ज्ञानपुर रोड स्थित गुलाब सिंह कटरा में चाय, पान, सिगरेट, गुटखा व सोपाड़ी की होलसेल दुकान है। प्रतिदिन की भांति रविवार की रात दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। दुकान की छत की एक पटिया हटाई गई थी और गुल्लक में रखे लगभग 40 हजार रुपये नकद व 10 हजार रुपये की रिचार्ज राशि गायब

d1e441ec-3309-4439-a982-4f634930c3db

थी। सामान की जांच करने पर पता चला कि चोर पांच स्ट्रीप महंगी सिगरेट तथा कई पैकेट गुटखा भी उठा ले गए, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। कुल मिलाकर चोरी का आंकड़ा करीब एक लाख रुपये बताया जा रहा है। घटना स्थल के पीछे चोरों द्वारा लगाई गई सीढ़ी भी बरामद हुई है, जिसे मौके पर छोड़कर वे फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची

और दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग व मुख्य चौराहे के पास इस तरह की वारदात पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। दिनदहाड़े चहल-पहल वाले इलाके में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। व्यापारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और शीघ्र खुलासे की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दल्लूपुर मे दो पक्षों में मारपीट जम कर चले ईट पत्थर सात घायल अस्पताल में एक पक्ष के ड्रामे से परेशान रही पुलिस गोपीगंज थाना क्षेत्र दल्लूपुर गांव में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए,घायलो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया,नशे मे धुत दोनों पक्ष की महिला और पुरुष अस्पताल मे भी नोकझोंक करते रहे उनकी हरकत से चिकित्सक व अस्पताल के सुरक्षा कर्मी के साथ चौकी पुलिस भी परेशान रहीl नट विरादरी के दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पैसे के लेन देन का आरोप लगा रहे थे जिसको लेकर दो दिन से चल रहा विवाद उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्ष की महिला और पुरुष नशे मे हो गए तो ईट पत्थर चलाने लगे जिसमे एक पक्ष से भल्लू 61 शकीला22 मीना 60 व दूसरे पक्ष से हरेद्र 43,राजेद्र60, राजेश व प्रियंका 16 पुत्री राजेन्द्र घायल हो गए, गांव से एम्बुलेंस से सीधे अस्पताल पहुंच गए जहा उनका उपचार किया गया, उपचार के दौरान एक युवक को रेफर कर दिया गया तो उसे जिला अस्पताल ले जाने के बजाय अस्पताल मे ही उलझने लगे, उनकी हरकत से अस्पताल के सुरक्षा कर्मी,पीआरबी व चौकी पुलिस परेशान रही लेकिन रेफर को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय निजी अस्पताल ले गए l
    1
    दल्लूपुर मे दो पक्षों में मारपीट जम कर चले ईट पत्थर सात घायल 
अस्पताल में एक पक्ष के ड्रामे से परेशान रही पुलिस 
गोपीगंज थाना क्षेत्र दल्लूपुर गांव में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए,घायलो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया,नशे मे धुत दोनों पक्ष की महिला और पुरुष अस्पताल मे भी नोकझोंक करते रहे उनकी हरकत से चिकित्सक व अस्पताल के सुरक्षा कर्मी के साथ चौकी पुलिस भी परेशान रहीl
नट विरादरी के दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पैसे के लेन देन का आरोप लगा रहे थे जिसको लेकर दो दिन से चल रहा विवाद उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्ष की महिला और पुरुष नशे मे हो गए तो ईट पत्थर चलाने लगे जिसमे एक पक्ष से भल्लू 61 शकीला22 मीना 60 व दूसरे पक्ष से हरेद्र 43,राजेद्र60, राजेश व प्रियंका 16 पुत्री राजेन्द्र घायल हो गए, गांव से एम्बुलेंस से सीधे अस्पताल पहुंच गए जहा उनका उपचार किया गया, उपचार के दौरान एक युवक को रेफर कर दिया गया तो उसे जिला अस्पताल ले जाने के बजाय अस्पताल मे ही उलझने लगे, उनकी हरकत से अस्पताल के सुरक्षा कर्मी,पीआरबी व चौकी पुलिस परेशान रही लेकिन रेफर को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय निजी अस्पताल ले गए l
    user_शेरू दुबे
    शेरू दुबे
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ निवासी नन्दलाल बिंद ने बताया कि किसान निधि का लाभ मुझे नहीं मिला अभी तक ऑनलाइन करवाया लेकिन अभी तक नहीं आ रहा जिम्मेदार हैं बेखबर
    1
    भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ निवासी नन्दलाल बिंद ने बताया कि किसान निधि का लाभ मुझे नहीं मिला अभी तक ऑनलाइन करवाया लेकिन अभी तक नहीं आ रहा जिम्मेदार हैं बेखबर
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूब बेग का देशवासियों के नाम संदेश
    1
    होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूब बेग का देशवासियों के नाम संदेश
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • जनपद भदोही के गोपीगंज नगर थाने के बगल स्थित, भौकाली के नाम प्रसिद्ध हैं कहते हैं कि इनकी चाय बड़ी टेस्टी होती है प्योर दूध से निर्मित इनकी चाय बड़ी मशहूर है
    1
    जनपद भदोही के गोपीगंज नगर थाने के बगल स्थित, भौकाली के नाम प्रसिद्ध हैं कहते हैं कि इनकी चाय बड़ी टेस्टी होती है प्योर दूध से निर्मित इनकी चाय बड़ी मशहूर है
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    फोटोग्राफर ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गोपीगंज। होली, रमजान और ईद के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने नगर के प्रमुख हाईवे और बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आम जनमानस और व्यापारियों से सीधे संवाद कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया और अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। डीएम और एसपी ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं। सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी, जिससे आम लोगों और व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बना।
    1
    गोपीगंज। होली, रमजान और ईद के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने नगर के प्रमुख हाईवे और बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आम जनमानस और व्यापारियों से सीधे संवाद कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया और अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।
डीएम और एसपी ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं। सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।
अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
फ्लैग मार्च के दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी, जिससे आम लोगों और व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बना।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • होली और रमजान को देखते हुए फोर्स की सायरन से गूंज हंडिया फोर्स द्वारा कड़ी सुरक्षा की गई है
    1
    होली और रमजान को देखते हुए फोर्स की सायरन से गूंज हंडिया फोर्स द्वारा कड़ी सुरक्षा की गई है
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद भदोही के गोपीगंज नगर में जिलाधिकारी शैलेश कुमार वह एसपी अभिमन्यु मांगलिक उप जिलाधिकारी भान सिंह द्वारा को प्रभात राय प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय माय पुलिस बल द्वारा किया गया पैदल गैस बताते चलें कि आगामी पर्वों को मध्य नजर देखते हुए चौकी से थाने तक खाने से होकर मिर्जापुर काली मंदिर तक मराठी महल होते हुए पैदल मार्च निकाला गया ताकि लोगों में यह एक आशा और भरोसा बना रहे कि प्रशासन अलर्ट है कहीं भी शांति भंग अगर होने की आशंका समझ आती है तो प्रशासन अपनी कार्रवाई करने में विलंब नहीं करेगी
    3
    जनपद भदोही के गोपीगंज नगर में जिलाधिकारी शैलेश कुमार वह एसपी अभिमन्यु मांगलिक उप जिलाधिकारी भान सिंह द्वारा को प्रभात राय प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय माय पुलिस बल द्वारा किया गया पैदल गैस बताते चलें कि आगामी पर्वों को मध्य नजर देखते हुए चौकी से थाने तक खाने से होकर मिर्जापुर काली मंदिर तक मराठी महल होते हुए पैदल मार्च निकाला गया ताकि लोगों में यह एक आशा और भरोसा बना रहे कि प्रशासन अलर्ट है कहीं भी शांति भंग अगर होने की आशंका समझ आती है तो प्रशासन अपनी कार्रवाई करने में विलंब नहीं करेगी
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    फोटोग्राफर ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.