logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोपीगंज की मशहूर चाय की दुकान एक बार जरूर आकर टेस्ट ले जनपद भदोही के गोपीगंज नगर थाने के बगल स्थित, भौकाली के नाम प्रसिद्ध हैं कहते हैं कि इनकी चाय बड़ी टेस्टी होती है प्योर दूध से निर्मित इनकी चाय बड़ी मशहूर है

10 hrs ago
user_Rajesh pandey
Rajesh pandey
फोटोग्राफर ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

गोपीगंज की मशहूर चाय की दुकान एक बार जरूर आकर टेस्ट ले जनपद भदोही के गोपीगंज नगर थाने के बगल स्थित, भौकाली के नाम प्रसिद्ध हैं कहते हैं कि इनकी चाय बड़ी टेस्टी होती है प्योर दूध से निर्मित इनकी चाय बड़ी मशहूर है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोपीगंज में दुस्साहसिक चोरी होलसेल दुकान की छत तोड़कर हजारों पर हाथ साफ गोपीगंज नगर के मुख्य चौराहे के समीप रविवार रात बेखौफ चोरों ने एक पान-सिगरेट-गुटखा की होलसेल दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत की पटिया हटाकर भीतर घुसे और नगदी समेत कीमती सामान समेट ले गए। फूलबाग निवासी प्रेमचंद उमर की ज्ञानपुर रोड स्थित गुलाब सिंह कटरा में चाय, पान, सिगरेट, गुटखा व सोपाड़ी की होलसेल दुकान है। प्रतिदिन की भांति रविवार की रात दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। दुकान की छत की एक पटिया हटाई गई थी और गुल्लक में रखे लगभग 40 हजार रुपये नकद व 10 हजार रुपये की रिचार्ज राशि गायब थी। सामान की जांच करने पर पता चला कि चोर पांच स्ट्रीप महंगी सिगरेट तथा कई पैकेट गुटखा भी उठा ले गए, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। कुल मिलाकर चोरी का आंकड़ा करीब एक लाख रुपये बताया जा रहा है। घटना स्थल के पीछे चोरों द्वारा लगाई गई सीढ़ी भी बरामद हुई है, जिसे मौके पर छोड़कर वे फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग व मुख्य चौराहे के पास इस तरह की वारदात पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। दिनदहाड़े चहल-पहल वाले इलाके में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। व्यापारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और शीघ्र खुलासे की मांग की है।
    4
    गोपीगंज में दुस्साहसिक चोरी
होलसेल दुकान की छत तोड़कर हजारों पर हाथ साफ
गोपीगंज नगर के मुख्य चौराहे के समीप रविवार रात बेखौफ चोरों ने एक पान-सिगरेट-गुटखा की होलसेल दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत की पटिया हटाकर भीतर घुसे और नगदी समेत कीमती सामान समेट ले गए।
फूलबाग निवासी प्रेमचंद उमर की ज्ञानपुर रोड स्थित गुलाब सिंह कटरा में चाय, पान, सिगरेट, गुटखा व सोपाड़ी की होलसेल दुकान है। प्रतिदिन की भांति रविवार की रात दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। दुकान की छत की एक पटिया हटाई गई थी और गुल्लक में रखे लगभग 40 हजार रुपये नकद व 10 हजार रुपये की रिचार्ज राशि गायब थी।
सामान की जांच करने पर पता चला कि चोर पांच स्ट्रीप महंगी सिगरेट तथा कई पैकेट गुटखा भी उठा ले गए, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। कुल मिलाकर चोरी का आंकड़ा करीब एक लाख रुपये बताया जा रहा है।
घटना स्थल के पीछे चोरों द्वारा लगाई गई सीढ़ी भी बरामद हुई है, जिसे मौके पर छोड़कर वे फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
इस घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग व मुख्य चौराहे के पास इस तरह की वारदात पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। दिनदहाड़े चहल-पहल वाले इलाके में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है।
व्यापारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और शीघ्र खुलासे की मांग की है।
    user_शेरू दुबे
    शेरू दुबे
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित मंगलपुर मार्ग P.W.D में मिला हुआ हैं आधा अधूरा चकरोड मिट्टी डालकर थोड़ा छोड़ दिया गया है पूरा कार्य कराया जाना अति आवश्यक हैं बाकी है अभी पेंडिंग है लेकिन जिम्मेदार है बेखबर
    1
    भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित मंगलपुर मार्ग P.W.D में मिला हुआ हैं आधा अधूरा चकरोड मिट्टी डालकर थोड़ा छोड़ दिया गया है पूरा कार्य कराया जाना अति आवश्यक हैं बाकी है अभी पेंडिंग है लेकिन जिम्मेदार है बेखबर
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोपीगंज। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित एक पान मैटेरियल की दुकान में रविवार की रात चोरों ने छत की पटिया तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग 50 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये मूल्य के सिगरेट कार्टून समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गोपीगंज नगर के नोनियान गली निवासी प्रेमचंद ज्ञानपुर रोड स्थित बघेल कटरा में किराए के कमरे में पान मैटेरियल, गुटखा व सिगरेट आदि की दुकान चलाते हैं। रविवार की देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। व्यवसायी के पुत्र पप्पू ने बताया कि चोर दुकान के पीछे से छत पर चढ़े और छत की पटिया तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर घुसने के बाद चोरों ने कैश बॉक्स का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे फुटकर समेत करीब 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। इसके अलावा सिगरेट के चार कीमती कार्टून सहित अन्य सामान भी उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व इसी क्षेत्र में खाद-बीज की दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारियों में भय और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बघेल कटरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर और पान मैटेरियल की दुकानों में पूर्व में भी कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र घटना का खुलासा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और व्यापारियों को राहत मिल सके।
    1
    गोपीगंज। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित एक पान मैटेरियल की दुकान में रविवार की रात चोरों ने छत की पटिया तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग 50 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये मूल्य के सिगरेट कार्टून समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गोपीगंज नगर के नोनियान गली निवासी प्रेमचंद ज्ञानपुर रोड स्थित बघेल कटरा में किराए के कमरे में पान मैटेरियल, गुटखा व सिगरेट आदि की दुकान चलाते हैं। रविवार की देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
व्यवसायी के पुत्र पप्पू ने बताया कि चोर दुकान के पीछे से छत पर चढ़े और छत की पटिया तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर घुसने के बाद चोरों ने कैश बॉक्स का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे फुटकर समेत करीब 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। इसके अलावा सिगरेट के चार कीमती कार्टून सहित अन्य सामान भी उठा ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व इसी क्षेत्र में खाद-बीज की दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारियों में भय और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बघेल कटरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर और पान मैटेरियल की दुकानों में पूर्व में भी कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र घटना का खुलासा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और व्यापारियों को राहत मिल सके।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Anupam Newspaper
    1
    Post by Anupam Newspaper
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके में भारी संख्या में पुलिस/पीएसी बल के साथ किया गया भ्रमण/पैदल गश्त* मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक’ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में त्यौहार होलिका दहन व होली सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु भारी संख्या में पुलिस/पीएसी बल के साथ को0कटरा क्षेत्र में भ्रमण/पैदल गश्त किया गया । उक्त पैदल गश्त की शुरुवात इमामबाड़ा से की गयी जो गणेशगंज, लालडिग्गी होते हुए थाना को0कटरा पर पहुंचकर समाप्त हुआ । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, विवेक जावला जी व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष को0कटरा सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी एवं रिक्रूट आरक्षीगण मौजूद रहें । जनपद में होली पर्व को सकुशल एवं निर्बाध रूप से परम्परागत ढ़ंग से पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्पूर्ण जनपद को 05 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित करते हुए 09 क्यूआरटी टीम एवं 99 क्लस्टर मोबाइल, 01 कंपनी पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल का डिप्लायमेंट किया गया है । सम्पूर्ण जनपद में कुल 2554 स्थानों पर होलिका स्थापित है । समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष गण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल, पीआरवी डॉयल-112 के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन, दुकानदारों, सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापारी बन्धुओं को सुरक्षा का एहसास कराते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए मनाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी । सोशल मीडिया के सभी प्लेट्फार्मों पर 24x7 मानीटरिंग की जा रही है, किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
    3
    *पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके में भारी संख्या में पुलिस/पीएसी बल के साथ किया गया भ्रमण/पैदल गश्त*
मीरजापुर 
अपर्णा रजत कौशिक’ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में त्यौहार होलिका दहन व होली सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु भारी संख्या में पुलिस/पीएसी बल के साथ को0कटरा क्षेत्र में भ्रमण/पैदल गश्त किया गया । उक्त पैदल गश्त की शुरुवात इमामबाड़ा से की गयी जो गणेशगंज, लालडिग्गी होते हुए थाना को0कटरा पर पहुंचकर समाप्त हुआ । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, विवेक जावला जी व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष को0कटरा सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी एवं रिक्रूट आरक्षीगण मौजूद रहें । जनपद में होली पर्व को सकुशल एवं निर्बाध रूप से परम्परागत ढ़ंग से पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्पूर्ण जनपद को 05 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित करते हुए 09 क्यूआरटी टीम एवं 99 क्लस्टर मोबाइल, 01 कंपनी पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल का डिप्लायमेंट किया गया है । सम्पूर्ण जनपद में कुल 2554 स्थानों पर होलिका स्थापित है । समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष गण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल, पीआरवी डॉयल-112 के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन, दुकानदारों, सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापारी बन्धुओं को सुरक्षा का एहसास कराते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए मनाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी । सोशल मीडिया के सभी प्लेट्फार्मों पर 24x7 मानीटरिंग की जा रही है, किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar jaago news
    1
    Post by Rakesh Kumar jaago news
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त *विजय गौतम उर्फ कल्लू पुत्र बैजनाथ निवासी बैरी परवा थाना सुरियावां जनपद भदोही*👇
    1
    थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त *विजय गौतम उर्फ कल्लू पुत्र बैजनाथ निवासी बैरी परवा थाना सुरियावां जनपद भदोही*👇
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    फोटोग्राफर ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भदोही में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएड की छात्रा की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भदोही-ज्ञानपुर रोड पर ईंट-पत्थर और बाइक रखकर चक्का जाम कर दिया। हादसा भदोही कोतवाली क्षेत्र के मूंसीलाटपुर स्थित चिंतामणि इंटर कॉलेज के पास हुआ। हड़िया के बरौत चकपाली निवासी दिनेश कुमार बिंद अपनी 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी को बाइक से ससुराल ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। गिरने के बाद सोनी देवी डंपर की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पति बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को हादसे की वजह बताते हुए सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस ने समझाने बुझाकर परिजनों को , जाम खुलवाया। मृतका अपने मामा के घर से विदा होकर लौट रही थी। ननिहाल से मिली साड़ी ही हादसे के बाद उनका कफन बनी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
    1
    भदोही में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएड की छात्रा की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भदोही-ज्ञानपुर रोड पर ईंट-पत्थर और बाइक रखकर चक्का जाम कर दिया।
हादसा भदोही कोतवाली क्षेत्र के मूंसीलाटपुर स्थित चिंतामणि इंटर कॉलेज के पास हुआ। हड़िया के बरौत चकपाली निवासी दिनेश कुमार बिंद अपनी 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी को बाइक से ससुराल ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। गिरने के बाद सोनी देवी डंपर की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पति बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को हादसे की वजह बताते हुए सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस ने समझाने बुझाकर परिजनों को , जाम खुलवाया।
मृतका अपने मामा के घर से विदा होकर लौट रही थी। ननिहाल से मिली साड़ी ही हादसे के बाद उनका कफन बनी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Anupam Newspaper
    1
    Post by Anupam Newspaper
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.