पत्रकारों की आवाज को मिलेगा अपना मंच, बीकेटी में प्रेस क्लब भवन की मांग पर लामबंद हुए पत्रकार। बीकेटी मीडिया एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला। संगठन विस्तार के साथ पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का ऐलान। लखनऊ/बीकेटी। वर्षों से सुविधाओं के अभाव में काम कर रहे क्षेत्रीय पत्रकारों की आवाज अब संगठित रूप से उठेगी। इटौंजा के नीलांश थीम वॉटर पार्क एंड रिसॉर्ट में शुक्रवार को आयोजित बीकेटी मीडिया एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों ने बीकेटी क्षेत्र में स्थायी प्रेस क्लब भवन की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने मजबूती से रखने का निर्णय लिया। अध्यक्ष नीरज सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में पत्रकारों ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से बढ़ती पत्रकारिता गतिविधियों के बावजूद पत्रकारों के लिए संवाद, बैठक और प्रशिक्षण के लिए कोई स्थायी स्थान उपलब्ध नहीं है। प्रेस क्लब भवन बनने से पत्रकारों को एक साझा मंच मिलेगा, जहां जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा और सकारात्मक पहल की जा सकेगी।बैठक में संगठन को धार देने के लिए सदस्यता अभियान को और तेज करने की रणनीति बनाई गई। कई नए पत्रकारों ने संगठन से जुड़कर एकजुटता का संकल्प लिया। अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए मजबूत संगठन समय की जरूरत है। एकजुट होकर ही पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। बैठक में निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और संगठन को क्षेत्र के प्रत्येक पत्रकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने संकेत दिए कि प्रेस क्लब भवन की मांग को लेकर जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर ठोस पहल की जाएगी। प्रदेश महामंत्री अशोक ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के लिए स्थायी प्रेस क्लब भवन समय की जरूरत है। संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। वही लखनऊ जिला महामंत्री विशाल सिंह चौहान ने कहा कि बीकेटी क्षेत्र में पत्रकार लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम कर रहे हैं, लेकिन पत्रकारों के लिए एक स्थायी मंच का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा है। प्रेस क्लब भवन की स्थापना से पत्रकारों को अपनी बैठकों, संवाद कार्यक्रमों और जरूरी चर्चाओं के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि बीकेटी मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन को और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक पत्रकार एकजुट होकर पत्रकारिता की गरिमा को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भवन की मांग को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। जिस मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार, राज प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण यादव, पीयूष द्विवेदी, अमित कुमार गुप्ता, लखनऊ जिला अध्यक्ष राम चरन, उपाध्यक्ष सुनील यादव, तहसील अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, सुशील मौर्या, वीरेंद्र यादव, विकास राजपूत, अमित सिंह तोमर,अली मो., राम मोहन गुप्ता, उत्सव समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
पत्रकारों की आवाज को मिलेगा अपना मंच, बीकेटी में प्रेस क्लब भवन की मांग पर लामबंद हुए पत्रकार। बीकेटी मीडिया एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला। संगठन विस्तार के साथ पत्रकार हितों की लड़ाई तेज करने का ऐलान। लखनऊ/बीकेटी। वर्षों से सुविधाओं के अभाव में काम कर रहे क्षेत्रीय पत्रकारों की आवाज अब संगठित रूप से उठेगी। इटौंजा के नीलांश थीम वॉटर पार्क एंड रिसॉर्ट में शुक्रवार को आयोजित बीकेटी मीडिया एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों ने बीकेटी क्षेत्र में स्थायी प्रेस क्लब भवन की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने मजबूती से रखने का निर्णय लिया। अध्यक्ष नीरज सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में पत्रकारों ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से बढ़ती पत्रकारिता गतिविधियों के बावजूद
पत्रकारों के लिए संवाद, बैठक और प्रशिक्षण के लिए कोई स्थायी स्थान उपलब्ध नहीं है। प्रेस क्लब भवन बनने से पत्रकारों को एक साझा मंच मिलेगा, जहां जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा और सकारात्मक पहल की जा सकेगी।बैठक में संगठन को धार देने के लिए सदस्यता अभियान को और तेज करने की रणनीति बनाई गई। कई नए पत्रकारों ने संगठन से जुड़कर एकजुटता का संकल्प लिया। अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए मजबूत संगठन समय की जरूरत है। एकजुट होकर ही पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। बैठक में निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और संगठन को क्षेत्र के प्रत्येक पत्रकार तक पहुंचाने
का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने संकेत दिए कि प्रेस क्लब भवन की मांग को लेकर जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर ठोस पहल की जाएगी। प्रदेश महामंत्री अशोक ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के लिए स्थायी प्रेस क्लब भवन समय की जरूरत है। संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। वही लखनऊ जिला महामंत्री विशाल सिंह चौहान ने कहा कि बीकेटी क्षेत्र में पत्रकार लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम कर रहे हैं, लेकिन पत्रकारों के लिए एक स्थायी मंच का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा है। प्रेस क्लब भवन की स्थापना से पत्रकारों को अपनी बैठकों, संवाद कार्यक्रमों और जरूरी चर्चाओं
के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि बीकेटी मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन को और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक पत्रकार एकजुट होकर पत्रकारिता की गरिमा को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भवन की मांग को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। जिस मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार, राज प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण यादव, पीयूष द्विवेदी, अमित कुमार गुप्ता, लखनऊ जिला अध्यक्ष राम चरन, उपाध्यक्ष सुनील यादव, तहसील अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, सुशील मौर्या, वीरेंद्र यादव, विकास राजपूत, अमित सिंह तोमर,अली मो., राम मोहन गुप्ता, उत्सव समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
- लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 उत्तरी जोन 📍 बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार। सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद। आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम। अमन राठौर ✍🏻2
- दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है? ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।1
- लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है/1
- राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है। पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है। मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेलापीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है। मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं2
- लखनऊ के अर्जुनगंज में आवारा गाय के हमले से मासूम गंभीर घायल, इलाके में दहशत राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां पहुंची एक आवारा गाय ने उस पर हमला कर दिया। हमले के कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चे को गाय के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद अर्जुनगंज क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिक, विशेषकर बच्चे एवं बुजुर्ग, सुरक्षित रह सकें।1