logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीकमगढ़ में संदिग्ध मावे पर पुलिस का शिकंजा, तीन बोरियां जब्त त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, खाद्य विभाग ने लिए नमूने; जांच रिपोर्ट का इंतजार टीकमगढ़। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी की आशंका के बीच टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से तीन बोरी संदिग्ध मावा जब्त किया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से ही मावे की गुणवत्ता का खुलासा होगा। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सकेरा निवासी चंचल साहू के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन को मौके पर बुलाया गया, जहां विभागीय टीम ने मावे के नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की। जांच रिपोर्ट के बाद खुलेगा गुणवत्ता का राज पुलिस के अनुसार, जब्त मावे में मिलावट या उसके नकली होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मावे की वास्तविक गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संदिग्ध खाद्य सामग्री पर निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक, प्रधान आरक्षक संजीव तथा आरक्षक मनोज, रजत एवं अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही। संस्कार मीडिया के लिए टीकमगढ़ से अकरम खान की रिपोर्ट।

3 hrs ago
user_अकरम खान
अकरम खान
टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

टीकमगढ़ में संदिग्ध मावे पर पुलिस का शिकंजा, तीन बोरियां जब्त त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, खाद्य विभाग ने लिए नमूने; जांच रिपोर्ट का इंतजार टीकमगढ़। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी की आशंका के बीच टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से तीन बोरी संदिग्ध मावा जब्त किया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से ही मावे की गुणवत्ता का खुलासा होगा। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस

ने सकेरा निवासी चंचल साहू के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन को मौके पर बुलाया गया, जहां विभागीय टीम ने मावे के नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की। जांच रिपोर्ट के बाद खुलेगा गुणवत्ता का राज पुलिस के अनुसार, जब्त मावे में मिलावट या उसके नकली होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मावे की वास्तविक गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संदिग्ध खाद्य सामग्री पर निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक, प्रधान आरक्षक संजीव तथा आरक्षक मनोज, रजत एवं अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही। संस्कार मीडिया के लिए टीकमगढ़ से अकरम खान की रिपोर्ट।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की धूम, बुंदेली संस्कृति और विकास की उपलब्धियों ने मोहा मन टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय उत्सव भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ जतारा विधायक हरिशंकर खटीक सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक हरिशंकर खटीक ने बुंदेलखंड के शौर्य और वीरता को याद करते हुए जिले में सिंचाई, पेयजल, रेल संपर्क और औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। वहीं, श्रीमती सरोज राजपूत ने महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण और किसान हितों को प्रदेश की प्रगति का आधार बताया। पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को रेखांकित किया, जबकि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और बुंदेली लोकनृत्यों से समां बांध दिया। मीसाबंदियों का सम्मान किया गया और उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बुंदेली विरासत, विकास की उपलब्धियों और सांस्कृतिक रंगों के साथ टीकमगढ़ में स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की धूम, बुंदेली संस्कृति और विकास की उपलब्धियों ने मोहा मन
टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय उत्सव भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ जतारा विधायक हरिशंकर खटीक सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विधायक हरिशंकर खटीक ने बुंदेलखंड के शौर्य और वीरता को याद करते हुए जिले में सिंचाई, पेयजल, रेल संपर्क और औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।
वहीं, श्रीमती सरोज राजपूत ने महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण और किसान हितों को प्रदेश की प्रगति का आधार बताया। पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को रेखांकित किया, जबकि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और बुंदेली लोकनृत्यों से समां बांध दिया। मीसाबंदियों का सम्मान किया गया और उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बुंदेली विरासत, विकास की उपलब्धियों और सांस्कृतिक रंगों के साथ टीकमगढ़ में स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Sageer Qadri        7000548645
    Sageer Qadri 7000548645
    Media house टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टीकमगढ़ में संदिग्ध मावे पर पुलिस का शिकंजा, तीन बोरियां जब्त त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, खाद्य विभाग ने लिए नमूने; जांच रिपोर्ट का इंतजार टीकमगढ़। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी की आशंका के बीच टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से तीन बोरी संदिग्ध मावा जब्त किया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से ही मावे की गुणवत्ता का खुलासा होगा। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सकेरा निवासी चंचल साहू के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन को मौके पर बुलाया गया, जहां विभागीय टीम ने मावे के नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की। जांच रिपोर्ट के बाद खुलेगा गुणवत्ता का राज पुलिस के अनुसार, जब्त मावे में मिलावट या उसके नकली होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मावे की वास्तविक गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संदिग्ध खाद्य सामग्री पर निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक, प्रधान आरक्षक संजीव तथा आरक्षक मनोज, रजत एवं अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही। संस्कार मीडिया के लिए टीकमगढ़ से अकरम खान की रिपोर्ट।
    2
    टीकमगढ़ में संदिग्ध मावे पर पुलिस का शिकंजा, तीन बोरियां जब्त

त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, खाद्य विभाग ने लिए नमूने; जांच रिपोर्ट का इंतजार
टीकमगढ़। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी की आशंका के बीच टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से तीन बोरी संदिग्ध मावा जब्त किया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से ही मावे की गुणवत्ता का खुलासा होगा।
पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सकेरा निवासी चंचल साहू के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन को मौके पर बुलाया गया, जहां विभागीय टीम ने मावे के नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की।
जांच रिपोर्ट के बाद खुलेगा गुणवत्ता का राज
पुलिस के अनुसार, जब्त मावे में मिलावट या उसके नकली होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मावे की वास्तविक गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी।
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संदिग्ध खाद्य सामग्री पर निगरानी रखी जा रही है।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक, प्रधान आरक्षक संजीव तथा आरक्षक मनोज, रजत एवं अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही।
संस्कार मीडिया के लिए टीकमगढ़ से अकरम खान की रिपोर्ट।
    user_अकरम खान
    अकरम खान
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता
    1
    संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त
खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता
संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त
खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर दिगौड़ा, 1 नवंबर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा के टोंगरा खिरक पर भैंसों के खेत में घुसने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को खेत में भैंसें घुसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि भैंसों के मालिक रामादीन यादव निवासी खेरा ने किसान किशोरी रजक के साथ लाठी से मारपीट कर दी। मारपीट में किसान घायल हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर दिगौड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित किसान किशोरी रजक घटना के बाद से ही अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने जांच में उसके दोनों हाथों में फैक्चर बताया है। पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
    1
    खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर
खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर
दिगौड़ा, 1 नवंबर
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा के टोंगरा खिरक पर भैंसों के खेत में घुसने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को खेत में भैंसें घुसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि भैंसों के मालिक रामादीन यादव निवासी खेरा ने किसान किशोरी रजक के साथ लाठी से मारपीट कर दी। मारपीट में किसान घायल हो गया।
पीड़ित की रिपोर्ट पर दिगौड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित किसान किशोरी रजक घटना के बाद से ही अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने जांच में उसके दोनों हाथों में फैक्चर बताया है।
पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण की बैठक संपन्न 4 दिसंबर को अधिकाधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार टीकमगढ़। आज माँ मरई माता मंदिर में गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण को लेकर गौ सेवकों एवं टीकमगढ़ क्षेत्र के सरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक का सफल मंच संचालन श्री महेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। बैठक में गौ माता को सम्मान एवं उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। तृतीय चरण के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम से 3,000 हस्ताक्षर कराने तथा प्रत्येक ग्राम से 20-20 लोगों को भोपाल ले जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने "गाये बचेंगी तो देश बचेगा, देश रहेगा तो सनातन रहेगा" तथा "जय गौ माता, जय गोपाल" "4 दिसंबर चलो भोपाल" का आह्वान किया गया। बैठक के प्रारंभ में माँ मरई माता मंदिर में विराजित समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कन्या पूजन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। गुरूदेव ने सभी को संदेश देते कहा जो गाय का नहीं वो किसी का नहीं बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव की गौशालाओं में अच्छी व्यवस्थाएं एवं गौ माता की समुचित देखभाल होना आवश्यक है। सरपंच श्री पुष्पेंद्र जैन ने अपने विचार रखते हुए बताया कि उनका परिवार लंबे समय से गौ सेवा करता आ रहा है तथा उनके घर में 17 गौवंश रहे हैं। सरपंच श्री प्रभु रैकवार ने गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रमुखता से रखी। वहीं सरपंच श्री सरदार सिंह यादव ने गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन की गौ सेवा के प्रति भावना विशेष चर्चा का विषय रही। उन्होंने निरंतर गौ सेवा करते रहने की बात कही। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवक किसी जाति या धर्म के मोहताज नहीं होते, सच्ची गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार देश के जनप्रतिनिधियों को सुख-सुविधाएं एवं अधिकार प्राप्त हैं, उसी प्रकार गौ माता को भी सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए। टीकमगढ़ के 27 पार्षदों में से बैठक में शामिल हुए वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन ने अपनी गौ सेवा की भावना से यह संदेश दिया कि गौ माता के सम्मान का विषय सभी का विषय है। उनके विचारों की उपस्थित गौ भक्तों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम प्रभारी श्री रिंकू सुदीप मिश्रा ने कहा कि तृतीय चरण को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में व्यापक जनजागरण किया जाए तथा अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवाकर 4 दिसंबर को बड़ी संख्या में गौ भक्त भोपाल पहुंचें। गौ सम्मान अभियान के टीकमगढ़ जिला सहप्रभारी श्री राहुल तिवारी जय राम जी ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में अपेक्षित जनजागरूकता नहीं हो पाई थी, लेकिन तृतीय चरण में टीकमगढ़ जिले के गौ भक्त पूरी तरह जागरूक एवं सक्रिय हो चुके हैं। अब प्रत्येक गांव से अधिकाधिक हस्ताक्षर करवाकर और भारी संख्या बल के साथ 4 दिसंबर को भोपाल पहुंचकर गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से श्री कल्लू यादव कट्टी सरपंच, श्री बॉबी मिश्रा, कुमारी निष्ठा दुबे, श्री योगेश उपाध्याय, श्री महेश अहिरवार, श्री गणेश रैकवार, श्री सुनील जोशी, श्री अंकुश साहू, श्री नरेंद्र मिश्रा, श्री सुरेंद्र कांकरिया, श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री रिंकू दिलवाले, श्री शैलेंद्र तिवारी, श्री मिथिलेश चक्रवर्ती, श्री आशु सोनी, श्री मोनू विधवा, श्री अरुण प्रेम तिवारी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का सामूहिक संकल्प — 🚩 प्रत्येक गांव से 3,000 हस्ताक्षर। 🚩 प्रत्येक गांव से 20 गौ भक्त भोपाल पहुंचेंगे। 🚩 4 दिसंबर को भोपाल में गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद होगी। जय गौ माता 🚩 जय गोपाल 🚩 4 दिसंबर – चलो भोपाल!
    3
    गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण की बैठक संपन्न
4 दिसंबर को अधिकाधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार 
टीकमगढ़। आज माँ मरई माता मंदिर में गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण को लेकर गौ सेवकों एवं टीकमगढ़ क्षेत्र के सरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक का सफल मंच संचालन श्री महेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया।
बैठक में गौ माता को सम्मान एवं उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। तृतीय चरण के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम से 3,000 हस्ताक्षर कराने तथा प्रत्येक ग्राम से 20-20 लोगों को भोपाल ले जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने "गाये बचेंगी तो देश बचेगा, देश रहेगा तो सनातन रहेगा" तथा "जय गौ माता, जय गोपाल" "4 दिसंबर चलो भोपाल" का आह्वान किया गया।
बैठक के प्रारंभ में माँ मरई माता मंदिर में विराजित समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कन्या पूजन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ।
गुरूदेव ने सभी को संदेश देते कहा जो गाय का नहीं वो किसी का नहीं 
बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव की गौशालाओं में अच्छी व्यवस्थाएं एवं गौ माता की समुचित देखभाल होना आवश्यक है।
सरपंच श्री पुष्पेंद्र जैन ने अपने विचार रखते हुए बताया कि उनका परिवार लंबे समय से गौ सेवा करता आ रहा है तथा उनके घर में 17 गौवंश रहे हैं। सरपंच श्री प्रभु रैकवार ने गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रमुखता से रखी। वहीं सरपंच श्री सरदार सिंह यादव ने गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन की गौ सेवा के प्रति भावना विशेष चर्चा का विषय रही। उन्होंने निरंतर गौ सेवा करते रहने की बात कही। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवक किसी जाति या धर्म के मोहताज नहीं होते, सच्ची गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार देश के जनप्रतिनिधियों को सुख-सुविधाएं एवं अधिकार प्राप्त हैं, उसी प्रकार गौ माता को भी सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
टीकमगढ़ के 27 पार्षदों में से बैठक में शामिल हुए वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन ने अपनी गौ सेवा की भावना से यह संदेश दिया कि गौ माता के सम्मान का विषय सभी का विषय है। उनके विचारों की उपस्थित गौ भक्तों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम प्रभारी श्री रिंकू सुदीप मिश्रा ने कहा कि तृतीय चरण को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में व्यापक जनजागरण किया जाए तथा अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवाकर 4 दिसंबर को बड़ी संख्या में गौ भक्त भोपाल पहुंचें।
गौ सम्मान अभियान के टीकमगढ़ जिला सहप्रभारी श्री राहुल तिवारी जय राम जी ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में अपेक्षित जनजागरूकता नहीं हो पाई थी, लेकिन तृतीय चरण में टीकमगढ़ जिले के गौ भक्त पूरी तरह जागरूक एवं सक्रिय हो चुके हैं। अब प्रत्येक गांव से अधिकाधिक हस्ताक्षर करवाकर और भारी संख्या बल के साथ 4 दिसंबर को भोपाल पहुंचकर गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद की जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री कल्लू यादव कट्टी सरपंच, श्री बॉबी मिश्रा, कुमारी निष्ठा दुबे, श्री योगेश उपाध्याय, श्री महेश अहिरवार, श्री गणेश रैकवार, श्री सुनील जोशी, श्री अंकुश साहू, श्री नरेंद्र मिश्रा, श्री सुरेंद्र कांकरिया, श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री रिंकू दिलवाले, श्री शैलेंद्र तिवारी, श्री मिथिलेश चक्रवर्ती, श्री आशु सोनी, श्री मोनू विधवा, श्री अरुण प्रेम तिवारी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का सामूहिक संकल्प —
🚩 प्रत्येक गांव से 3,000 हस्ताक्षर।
🚩 प्रत्येक गांव से 20 गौ भक्त भोपाल पहुंचेंगे।
🚩 4 दिसंबर को भोपाल में गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद होगी।
जय गौ माता 🚩 जय गोपाल 🚩
4 दिसंबर – चलो भोपाल!
    user_Kavindra Pateriya
    Kavindra Pateriya
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • टीकमगढ़ से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता लगाए वोट चोर के नारे टीकमगढ़/आज कई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधान सभा प्रत्याशी किरण अहिरवार अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंची और नारे लगाये वोट चोर गद्दी छोड़,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए इस दौरान कांग्रेस पार्टी टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष नवीन साहू,किरण अहिरवार,रमेश शर्मा आदि के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
    1
    टीकमगढ़ से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता लगाए वोट चोर के नारे
टीकमगढ़/आज कई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधान सभा प्रत्याशी किरण अहिरवार अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंची और नारे लगाये वोट चोर गद्दी छोड़,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए इस दौरान कांग्रेस पार्टी टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष नवीन साहू,किरण अहिरवार,रमेश शर्मा आदि के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
    user_रिपोर्टर –अजय कुमार 6387476912
    रिपोर्टर –अजय कुमार 6387476912
    Media Consultant टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 02 नवंबर को भोपाल चलो मुखमंत्री आवास घेराव सागर में OBC ,SC ST मुस्लिम वर्ग बहुजन का जनसैलाब 52% जनसंख्या वाले OBC वर्ग को 27% आरक्षण की मांग पर तीसहजारों लोग सड़कों पर उतरे पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा एवं ओबीसी महासभा के तत्वाधान में, सागर में पिछड़ा वर्ग एकता का बहुत ही अनोखा दृश्य देखने मिला है। यह दृश्य ओबीसी महासभा एवं सागर संयुक्त मोर्चा पिछड़ा वर्ग के द्वारा लगातार की गई मेहनत के परिणाम स्वरुप आया है ओबीसी आरक्षण लागू करो के नारों के साथ पैदल मार्च में obc जातियों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि जैसे रजक,नामदेव,माली,सोनी,ताम्रकार, चौरसिया, धाकड़, गुर्जर,प्रजापति, घोसी, सेन, रावत, लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा एवं ST और SC के सामाजिक संगठन एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर एक सुर में 27% आरक्षण को मध्य प्रदेश की सरकार नौवीं अनुसूची में डालकर केंद्र को भेज कर कानून बनाए और obc आरक्षण दें,rss बीजेपी की मोहन यादव की सरकार और पिछला वर्ग को गुमराह करना बंद करें, कोर्ट कोर्ट खेलना बंद करें। बीजेपी सरकार को कानून लाना चाहिए जैसा कि अन्य प्रदेशों में 50 परसेंट से आरक्षण लागू करने के लिए 9वी अनुसूची में डालने के लिए सरकारी प्रस्ताव भेजते हैं और केंद्र उसको पास करता है इसके बाद कोर्ट द्वारा कोई स्टे नहीं लगाया जाता एक बात और कहना चाहता हूं सागर में जो आंदोलन हुआ है इसमें सरपंच जनपद पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद सभी समाजों के जन्म प्रतिनिधि एवं नेतृत्व करता सिर्फ थे अगर यह लोग एक आवाज लगा दे तो मुझे लगता है सागर में जगह नहीं बनेगी पिछड़ा वर्ग इतना निकाल के आ सकता है कि कल मैं खुद देखा एक-एक व्यक्ति 1000 से लेकर 10 हजार लोगों को लाने की ताकत रखता है और ऐसे लोग आंदोलन में हजारों थे चाहे वह चौरसिया समाज के हो या फिर प्रजापति समाज लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा समाज के या फिर सेन सोनी माली घोसी ताम्रकार रैकवार रजक विश्वकर्मा समाज के पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के बहुत बड़े नेता उपस्थित थे और इस रणनीति में जिन लोगों ने भी काम किया है इसके पीछे उन लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ओबीसी महासभा ने तय किया है कि विधानसभा स्तर पर विधायकों को घेरा जाएगा। CM Madhya Pradesh जी ओबीसी आरक्षण लागू करों नहीं तो हर जिले में इस प्रकार के आंदोलन देखने मिलेंगे और भोपाल की धरती पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा जिसके माध्यम से रेल रोको और हाईवे रोको अभियान शुरू किया जाएगा हम पीछे हटने वाले नहीं हैं जब तक कि हमें संख्या के अनुपात में ओबीसी आरक्षण नहीं मिल जाता इस आंदोलन में ओबीसी आरक्षण के साथ-साथ जनगणना में जाति का कलम होना चाहिए जैसा ऐसी और एसटी भाइयों का है इस आंदोलन के सभी सूत्र धारकों को जो आंदोलन के पीछे बैठे हुए हैं उनको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद परीक्षित करता हूं, इस आंदोलन की रणनीति बनाने वालों को धन्यवाद परीक्षित करता हूं हम सागर गए इतना मान सम्मान सत्कार किया उसके लिए भी मैं ओबीसी महासभा की तरफ से आपको धन्यवाद प्रेषित करता हूं आंदोलन में पहुंचे युवा छात्र बुद्धिजीवी कर्मचारी पुलिस पत्रकार प्रशासन पिछला वर्ग के नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करता आप सभी को जय ओबीसी जय संविधान जय जवान जय किसान जय भारत अगर जल्द आरक्षण लागू नहीं हुआ ओबीसी का तो दिल्ली दूर नहीं है याद रखना बुंदेलखंड की धरती से यह उबाल शुरू हो रहा है अंग्रेजों के खिलाफ ही आंदोलन यहीं से शुरू किया गया था तो तैयार रहिए
    2
    02 नवंबर को भोपाल चलो मुखमंत्री आवास घेराव सागर में OBC ,SC ST मुस्लिम वर्ग बहुजन का जनसैलाब
52% जनसंख्या वाले OBC वर्ग को 27% आरक्षण की मांग पर तीसहजारों लोग सड़कों पर उतरे

पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा एवं ओबीसी महासभा के तत्वाधान में, सागर में पिछड़ा वर्ग एकता का बहुत ही अनोखा दृश्य देखने मिला है। यह दृश्य ओबीसी महासभा एवं सागर संयुक्त मोर्चा पिछड़ा वर्ग के द्वारा लगातार की गई मेहनत के परिणाम स्वरुप आया है 
  ओबीसी आरक्षण लागू करो के नारों के साथ पैदल मार्च में obc जातियों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि जैसे रजक,नामदेव,माली,सोनी,ताम्रकार, चौरसिया, धाकड़, गुर्जर,प्रजापति, घोसी, सेन, रावत, लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा एवं ST और SC के सामाजिक संगठन एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर एक सुर में 27% आरक्षण को मध्य प्रदेश की सरकार नौवीं अनुसूची में डालकर केंद्र को भेज कर कानून बनाए और obc आरक्षण दें,rss बीजेपी की मोहन यादव की सरकार और पिछला वर्ग को गुमराह करना बंद करें, कोर्ट कोर्ट खेलना बंद करें। 
 बीजेपी सरकार को कानून लाना चाहिए जैसा कि अन्य प्रदेशों में 50 परसेंट से आरक्षण लागू करने के लिए 9वी अनुसूची में डालने के लिए सरकारी प्रस्ताव भेजते हैं और केंद्र उसको पास करता है इसके बाद कोर्ट द्वारा कोई स्टे नहीं लगाया जाता 
 एक बात और कहना चाहता हूं सागर में जो आंदोलन हुआ है इसमें सरपंच जनपद पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद सभी समाजों के जन्म प्रतिनिधि एवं नेतृत्व करता सिर्फ थे अगर यह लोग एक आवाज लगा दे तो मुझे लगता है सागर में जगह नहीं बनेगी पिछड़ा वर्ग इतना निकाल के आ सकता है कि कल मैं खुद देखा एक-एक व्यक्ति 1000 से लेकर 10 हजार लोगों को लाने की ताकत रखता है और ऐसे लोग आंदोलन में हजारों थे चाहे वह चौरसिया समाज के हो या फिर प्रजापति समाज लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा समाज के या फिर सेन सोनी माली घोसी ताम्रकार रैकवार रजक विश्वकर्मा समाज के पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के बहुत बड़े नेता उपस्थित थे और इस रणनीति में जिन लोगों ने भी काम किया है इसके पीछे उन लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद
   पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ओबीसी महासभा ने तय किया है कि विधानसभा स्तर पर विधायकों को घेरा जाएगा। 
CM Madhya Pradesh जी ओबीसी आरक्षण लागू करों नहीं तो हर जिले में इस प्रकार के आंदोलन देखने मिलेंगे और भोपाल की धरती पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा जिसके माध्यम से रेल रोको और हाईवे रोको अभियान शुरू किया जाएगा  हम पीछे हटने वाले नहीं हैं जब तक कि हमें संख्या के अनुपात में ओबीसी आरक्षण नहीं मिल जाता 
इस आंदोलन में ओबीसी आरक्षण के साथ-साथ जनगणना में जाति का कलम होना चाहिए जैसा ऐसी और एसटी भाइयों का है 
इस आंदोलन के सभी सूत्र धारकों को जो आंदोलन के पीछे बैठे हुए हैं उनको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद परीक्षित करता हूं, इस आंदोलन की रणनीति बनाने वालों को धन्यवाद परीक्षित करता हूं हम सागर गए इतना मान सम्मान सत्कार किया उसके लिए भी मैं ओबीसी महासभा की तरफ से आपको धन्यवाद प्रेषित करता हूं आंदोलन में पहुंचे युवा छात्र बुद्धिजीवी कर्मचारी पुलिस पत्रकार प्रशासन पिछला वर्ग के नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करता  आप सभी को जय ओबीसी जय संविधान जय जवान जय किसान जय भारत 
 अगर जल्द आरक्षण लागू नहीं हुआ ओबीसी का तो दिल्ली दूर नहीं है याद रखना बुंदेलखंड की धरती से यह उबाल शुरू हो रहा है अंग्रेजों के खिलाफ ही आंदोलन यहीं से शुरू किया गया था तो तैयार रहिए
    user_Jay Jawan Jay Kisan
    Jay Jawan Jay Kisan
    Lawyer Tikamgarh, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • 71 वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं। आज मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की मैं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं, साथ ही 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस पर भोपाल में आयोजित होने वाले आयोजन के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं। देश की वीरता और शौर्य की गाथा बताने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए मैं रक्षा मंत्रालय सहित सभी आयोजकों का धन्यवाद करता हूं। हमारी सेना को नमन करने का अवसर हमें मिलेगा, इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं। आज विभिन्न जिलों से मिट्टी के कलश लाने वाले सभी छात्रों का अभिनंदन करता हूं। हमारा देश युवाओं का देश है, राष्ट्र और प्रदेश के विकास में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    1
    71 वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।
आज मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की मैं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं, साथ ही 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस पर भोपाल में आयोजित होने वाले आयोजन के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं। 
देश की वीरता और शौर्य की गाथा बताने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए मैं रक्षा मंत्रालय सहित सभी आयोजकों का धन्यवाद करता हूं। हमारी सेना को नमन करने का अवसर हमें मिलेगा, इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं।
आज विभिन्न जिलों से मिट्टी के कलश लाने वाले सभी छात्रों का अभिनंदन करता हूं। हमारा देश युवाओं का देश है, राष्ट्र और प्रदेश के विकास में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    user_Sageer Qadri        7000548645
    Sageer Qadri 7000548645
    Media house टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.