logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में दो मासूमों की डूबने से मौत, प्रबंधन व प्रशासन पर उठे सवाल अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में दो मासूमों की डूबने से मौत, प्रबंधन व प्रशासन पर उठे सवाल संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी-रावन एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। संयंत्र परिसर के भीतर पानी से भरे क्षेत्र में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संयंत्र परिसर के भीतर पानी से भरे एक स्थान पर दो बच्चे डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। चर्चा है कि मृत बच्चों के शव को जल्दबाजी में सीधे उड़ीसा भेज दिया गया, जिससे मामला सार्वजनिक न हो सके। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संयंत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अधिकतर मामलों को दबा दिया जाता है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो चुकी है, जिनकी सही जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। इससे यह सवाल उठने लगा है कि संयंत्र के भीतर सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि संयंत्र में बाहरी राज्यों के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को प्रताड़ना, शिकायतों की अनदेखी और धमकी भरे व्यवहार का सामना करना पड़ता है। इससे क्षेत्र में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर पारस पटेल ने बताया कि वे अवकाश पर हैं। वहीं सिमगा एसडीएम अतुल शेटे ने कहा कि वे इस संबंध में तहसीलदार से जानकारी लेकर ही कुछ बता पाएंगे। इधर होली पर्व की व्यस्तता के बीच स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मृत बच्चों के परिवार को न्याय मिले तथा संयंत्र के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए।

on 10 March
user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
on 10 March
d5f89479-9046-4d60-a0f4-41d1eefc796f

अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में दो मासूमों की डूबने से मौत, प्रबंधन व प्रशासन पर उठे सवाल अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में दो मासूमों की डूबने से मौत, प्रबंधन व प्रशासन पर उठे सवाल संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी-रावन एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। संयंत्र परिसर के भीतर पानी से भरे क्षेत्र में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संयंत्र परिसर के भीतर पानी से भरे एक स्थान पर दो बच्चे डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। चर्चा है कि मृत बच्चों के शव को जल्दबाजी में सीधे उड़ीसा भेज दिया गया, जिससे मामला सार्वजनिक न हो सके। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संयंत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अधिकतर मामलों को दबा दिया जाता है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार दुर्घटनाओं में लोगों

e9166bc7-6849-46de-b9db-57e0c4e5f722

की मौत हो चुकी है, जिनकी सही जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। इससे यह सवाल उठने लगा है कि संयंत्र के भीतर सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि संयंत्र में बाहरी राज्यों के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को प्रताड़ना, शिकायतों की अनदेखी और धमकी भरे व्यवहार का सामना करना पड़ता है। इससे क्षेत्र में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर पारस पटेल ने बताया कि वे अवकाश पर हैं। वहीं सिमगा एसडीएम अतुल शेटे ने कहा कि वे इस संबंध में तहसीलदार से जानकारी लेकर ही कुछ बता पाएंगे। इधर होली पर्व की व्यस्तता के बीच स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मृत बच्चों के परिवार को न्याय मिले तथा संयंत्र के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए।

  • user_Ashok Yadav
    Ashok Yadav
    Raipur, Chhattisgarh
    👏
    on 11 March
More news from Mungeli and nearby areas
  • मुंगेली में “ऑपरेशन बाज” के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रायपुर रोड बायपास पर घेराबंदी कर 24 नग सिम्बा बीयर और क्रेटा कार जब्त की। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। #OperationBaaz #MungeliPolice #LiquorSmuggling #ChhattisgarhNews #PoliceAction #BreakingNews #CrimeNews #CyberCell #ExciseAct
    1
    मुंगेली में “ऑपरेशन बाज” के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रायपुर रोड बायपास पर घेराबंदी कर 24 नग सिम्बा बीयर और क्रेटा कार जब्त की। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
#OperationBaaz #MungeliPolice #LiquorSmuggling #ChhattisgarhNews #PoliceAction #BreakingNews #CrimeNews #CyberCell #ExciseAct
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    35 min ago
  • बॉयलर विस्फोट से मचा हड़कंप, सिंहितराय गांव में बड़ा औद्योगिक हादसा
    1
    बॉयलर विस्फोट से मचा हड़कंप, सिंहितराय गांव में बड़ा औद्योगिक हादसा
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • अप्रैल में ही भीषण गर्मी का कहर, शहर को हरा-भरा बनाने की मांग तेज राजिम।अप्रैल माह की शुरुआत होते ही तेज धूप और बढ़ती तपन ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणें लोगों को झुलसा रही हैं, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना ही मजबूरी बन गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को तेज धूप में आना-जाना कठिन हो गया है, वहीं दिहाड़ी मजदूरों और ठेले-खोमचे वालों के लिए दोपहर का समय बेहद कठिन साबित हो रहा है। वहीं, बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है। गर्मी के बढ़ते प्रभाव के चलते बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में दोपहर के समय बिजली कटौती और पानी की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण और आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। इस भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों ने नगर को हरा-भरा बनाने की मांग उठाई है। लोगों का मानना है कि यदि शहर में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएं, तो तापमान में कुछ हद तक कमी लाई जा सकती है और वातावरण को भी शुद्ध रखा जा सकता है। पेड़ों की कमी के कारण गर्म हवाएं सीधे लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर के प्रमुख स्थानों, सड़कों के किनारे, शासकीय कार्यालय परिसरों और खाली पड़ी जमीनों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए। साथ ही पहले से लगे पेड़ों की देखरेख, नियमित सिंचाई और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे गर्मी में लोगों को छाया और राहत प्रदान कर सकें। नागरिकों ने यह भी सुझाव दिया है कि प्रत्येक वार्ड में हरियाली बढ़ाने के लिए जनभागीदारी से अभियान चलाया जाए। नगरवासियों का यह भी कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में इसी तरह की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही ठोस योजना बनाकर शहर को हरियाली से आच्छादित करने, पार्कों का विकास करने और जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में काम करने की मांग की है। यदि समय रहते इस दिशा में पहल की जाती है, तो आने वाले वर्षों में शहरवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शहर को रहने योग्य बनाने में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।
    1
    अप्रैल में ही भीषण गर्मी का कहर, शहर को हरा-भरा बनाने की मांग तेज
राजिम।अप्रैल माह की शुरुआत होते ही तेज धूप और बढ़ती तपन ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणें लोगों को झुलसा रही हैं, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना ही मजबूरी बन गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को तेज धूप में आना-जाना कठिन हो गया है, वहीं दिहाड़ी मजदूरों और ठेले-खोमचे वालों के लिए दोपहर का समय बेहद कठिन साबित हो रहा है। वहीं, बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है।
गर्मी के बढ़ते प्रभाव के चलते बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में दोपहर के समय बिजली कटौती और पानी की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण और आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। इस भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों ने नगर को हरा-भरा बनाने की मांग उठाई है। लोगों का मानना है कि यदि शहर में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएं, तो तापमान में कुछ हद तक कमी लाई जा सकती है और वातावरण को भी शुद्ध रखा जा सकता है। पेड़ों की कमी के कारण गर्म हवाएं सीधे लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर के प्रमुख स्थानों, सड़कों के किनारे, शासकीय कार्यालय परिसरों और खाली पड़ी जमीनों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए। साथ ही पहले से लगे पेड़ों की देखरेख, नियमित सिंचाई और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे गर्मी में लोगों को छाया और राहत प्रदान कर सकें। नागरिकों ने यह भी सुझाव दिया है कि प्रत्येक वार्ड में हरियाली बढ़ाने के लिए जनभागीदारी से अभियान चलाया जाए। नगरवासियों का यह भी कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में इसी तरह की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही ठोस योजना बनाकर शहर को हरियाली से आच्छादित करने, पार्कों का विकास करने और जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में काम करने की मांग की है। यदि समय रहते इस दिशा में पहल की जाती है, तो आने वाले वर्षों में शहरवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शहर को रहने योग्य बनाने में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Post by Jwala Nisadh
    1
    Post by Jwala Nisadh
    user_Jwala Nisadh
    Jwala Nisadh
    Local Politician पथरिया, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला में में हो रहे हादसा जिसका विरोध जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश सचिव कंचन दास मानिकपुरी ने जम कर विरोध किया। रायपुर जिला के तिल्दा नेवरा स्थित बजरंग पावर प्लांट में अचानक कार्य के दौरान मृत्यु जिससे पुरा जिला में दहशत और मजदूरो में आक्रोश नजर आया । छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला तिल्दा से 10 किलोमीटर की दूरी में बजरंग पावर प्लांट में सुनील नायक कार्य के दौरान अचानक हुए हादसा मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना ने कंपनी प्रबंधन को उचित मुआवजा दिलाने पहुंचे।
    1
    छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला में में हो रहे हादसा जिसका विरोध जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश सचिव कंचन दास मानिकपुरी ने जम कर विरोध किया।
रायपुर जिला के तिल्दा नेवरा स्थित बजरंग पावर प्लांट में अचानक कार्य के दौरान मृत्यु जिससे पुरा जिला में दहशत और मजदूरो में आक्रोश नजर आया ।
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला तिल्दा से 10 किलोमीटर की दूरी में बजरंग पावर प्लांट में सुनील नायक कार्य के दौरान अचानक हुए हादसा मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना ने कंपनी प्रबंधन को उचित मुआवजा दिलाने पहुंचे।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • मुंगेली में “ऑपरेशन बाज” के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रायपुर रोड बायपास पर घेराबंदी कर 24 नग सिम्बा बीयर और क्रेटा कार जब्त की। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। #OperationBaaz #MungeliPolice #LiquorSmuggling #ChhattisgarhNews #PoliceAction #BreakingNews #CrimeNews #CyberCell #ExciseAct #HindiNews
    1
    मुंगेली में “ऑपरेशन बाज” के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रायपुर रोड बायपास पर घेराबंदी कर 24 नग सिम्बा बीयर और क्रेटा कार जब्त की। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
#OperationBaaz #MungeliPolice #LiquorSmuggling #ChhattisgarhNews #PoliceAction #BreakingNews #CrimeNews #CyberCell #ExciseAct #HindiNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.