नरसिंहपुर: 'कुसुम वैली' होटल में 1 करोड़ की डकैती, मास्टरमाइंड निकला होटल मैनेजर; पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहर के प्रतिष्ठित होटल 'कुसुम वैली' में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी डकैती की पटकथा होटल के ही भरोसेमंद मैनेजर ने लिखी थी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आधी रात को नकाबपोशों ने डाला था डाका घटना 3 फरवरी 2026 की तड़के करीब 3:00 बजे की है। सूचना मिली कि होटल कुसुम वैली में 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने जबरन घुसकर होटल में रखी भारी नकदी लूट ली है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्वयं मोर्चा संभाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया व एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया। होटल का मैनेजर ही निकला 'विलेन' जांच के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और होटल स्टाफ से पूछताछ की, तो रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिसिया पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। चंद्रेश ने बताया कि उसे होटल में रखी बड़ी राशि की जानकारी थी। लालच में आकर उसने यह जानकारी अपने साथियों को दी और लूट की योजना तैयार की। इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: चंद्रेश रजक: निवासी यादव कॉलोनी, नरसिंहपुर (मास्टरमाइंड मैनेजर) राकेश कुमार शुक्ला: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश अनुज कुमार वाल्मीकि: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश मोनू उर्फ टूईया वंशकार: निवासी नरसिंहपुर 60 लाख रुपये नकद बरामद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से कुल 60 लाख रुपये की नकदी जप्त की गई है, जिसमें सबसे बड़ी राशि (45 लाख) मोनू वंशकार से बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है
नरसिंहपुर: 'कुसुम वैली' होटल में 1 करोड़ की डकैती, मास्टरमाइंड निकला होटल मैनेजर; पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहर के प्रतिष्ठित होटल 'कुसुम वैली' में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी डकैती की पटकथा होटल के ही भरोसेमंद मैनेजर ने लिखी थी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को
गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आधी रात को नकाबपोशों ने डाला था डाका घटना 3 फरवरी 2026 की तड़के करीब 3:00 बजे की है। सूचना मिली कि होटल कुसुम वैली में 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने जबरन घुसकर होटल में रखी भारी नकदी लूट ली है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्वयं मोर्चा संभाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया व एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष
टीमों का गठन किया। होटल का मैनेजर ही निकला 'विलेन' जांच के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और होटल स्टाफ से पूछताछ की, तो रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिसिया पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। चंद्रेश ने बताया कि उसे होटल में रखी बड़ी राशि की जानकारी थी। लालच में आकर उसने यह जानकारी अपने साथियों को दी और लूट की योजना तैयार की। इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: चंद्रेश
रजक: निवासी यादव कॉलोनी, नरसिंहपुर (मास्टरमाइंड मैनेजर) राकेश कुमार शुक्ला: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश अनुज कुमार वाल्मीकि: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश मोनू उर्फ टूईया वंशकार: निवासी नरसिंहपुर 60 लाख रुपये नकद बरामद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से कुल 60 लाख रुपये की नकदी जप्त की गई है, जिसमें सबसे बड़ी राशि (45 लाख) मोनू वंशकार से बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है
- खेतों में सज रही जुए की महफिल,_सोशल मीडिया पर विडिओ हुआ वायरल नरसिंहपुर। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस के खौफ से बेखौफ होकर खुलेआम खेतों में लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। ताजा मामला पलोहा थाना अंतर्गत चिरिर्या और महंगवा के बीच स्थित एक कृषि फार्म हाउस का है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार, यह जुआ फड़ पहले गाडरवारा थाना क्षेत्र के कामती पिठहरा में सक्रिय था। लेकिन पुलिस की सख्ती या आपसी तालमेल के चलते अब इसे पलोहा थाना क्षेत्र के सुनसान खेतों में शिफ्ट कर दिया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कृषि फार्म हाउस की आड़ में जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ है हैरानी की बात यह है कि जिले के कई थाना क्षेत्रों में जुआरी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।1
- Post by Kailash gupta tv 241
- https://youtu.be/uEUVYnKhuDU?si=pwUWEHxWxug5jyzr #Gadarwara नगर महारानी खेरापति की पावन प्रतिष्ठा दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारा आयोजित #खेरापति माई की जय #नगर महारानी #गाडरवारा #gadarwara1
- न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्रों को दी कानून और केरियर की जानकारी* बनखेड़ी। तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, बनखेड़ी में एक 'विधिक साक्षरता शिविर' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के केरियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन देना रहा। *कानून और केरियर पर विशेष मार्गदर्शन* कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (पिपरिया), श्रीमती शालिनी मिश्रा शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने नाबालिग छात्र छात्राओ को अपराधों से बचने की सलाह दी *अधिवक्ता संघ के विचार* शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी और सचिव वेदप्रकाश भार्गव ने भी अपने विचार साझा किए ,उन्होंने दैनिक जीवन में विधिक साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि किस तरह कानून का ज्ञान एक सजग नागरिक बनने में सहायक होता है। साथ ही मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहने की सलाह दी *इनकी रही उपस्थिति* इस अवसर पर विधिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्री बृजेश पटेल (कोषाध्यक्ष) अधिवक्ता संघ श्री हरपाल सिंह चौधरी (अधिवक्ता) श्री शिवम मालवीय (अधिवक्ता) श्री मोहन कुशवाहा (अधिवक्ता) श्री ज्ञानचंद जी पांडे (अधिवक्ता) कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन से प्राचार्य फादर श्री स्टेलिन जेरी एंटो एवं सिस्टर रेंसी जार्ज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।1
- 🚨 जबलपुर हाईवे हादसा: ब्रिज से कार पर गिरा हाईवा, 2 मौत --- जबलपुर–भोपाल NH-45 पर शाहपुरा के पास ओवरब्रिज से हाईवा कार पर गिरा। हादसे में 2 लोगों की मौत और कई घायल। पुलिस रेस्क्यू में जुटी। --- 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ संपादक: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1
- NH-45 पर शाहपुरा के पास ओवरब्रिज से हाईवा गिरा। कार चकनाचूर। 2 मौत, कई घायल। रेस्क्यू जारी। जबलपुर–भोपाल नेशनल हाईवे (NH-45) पर शाहपुरा क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। ओवरब्रिज से एक हाईवा नीचे सर्विस रोड पर चल रही कार पर जा गिरा, जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 5–6 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हाईवा हटाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हादसा गुरुकृपा पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस और राहत टीम मौके पर मौजूद है। ⚠️ अपील: हाईवे पर सावधानी से वाहन चलाएं। 📍 स्थान: शाहपुरा, जबलपुर (मध्य प्रदेश) --- 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ संपादक: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई हाल में चल रही जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण सामने आया जब एक ही परिवार के तीन मानसिक दिव्यांग बच्चे अपनी समस्याओं को लेकर अपने माता पिता के साथ मंगलवार कलेक्ट्रेट पहुँचे।जानकारी लगने पर बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर स्वयं जनसुनवाई हॉल से बाहर आई और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। बच्चों के पास जाकर उनसे बात की और उनके परिजनों से उनकी बुनियादी जरूरतों, जैसे पेंशन, राशन और उचित उपचार के बारे में जानकारी ली। बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बच्चों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित आधार पर दिलाया जाए।1
- नरसिहपुर जिले का सुप्रसिद्ध दादा महाराज दूल्हादेव मदिर, दूर दूर से आते भक्त दर्शन करने1
- https://youtube.com/shorts/1VFCVigs8EM?si=VNL82_SE_KdixmCB gadarwara चीचली पुलिस और दुकानदार पैसों को लेकर आमने सामने, लगे आरोप,प्रत्यारोप,देखिए वायरल वीडियो जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दें1