Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://youtu.be/uEUVYnKhuDU?si=pwUWEHxWxug5jyzr #Gadarwara नगर महारानी खेरापति की पावन प्रतिष्ठा दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारा आयोजित #खेरापति माई की जय #नगर महारानी #गाडरवारा #gadarwara
पं. सतीश लबानिया
https://youtu.be/uEUVYnKhuDU?si=pwUWEHxWxug5jyzr #Gadarwara नगर महारानी खेरापति की पावन प्रतिष्ठा दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारा आयोजित #खेरापति माई की जय #नगर महारानी #गाडरवारा #gadarwara
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rammulal Saiyam2
- https://youtu.be/c1Ac6s4luZ0?si=FXegjM57Pugw0VaW #Gadarwara आदिवासी समाज पार्टी के विधायक कमलेश डोंडियार का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत1
- Post by Ashok Sondhiya2
- न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्रों को दी कानून और केरियर की जानकारी* बनखेड़ी। तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, बनखेड़ी में एक 'विधिक साक्षरता शिविर' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के केरियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन देना रहा। *कानून और केरियर पर विशेष मार्गदर्शन* कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (पिपरिया), श्रीमती शालिनी मिश्रा शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने नाबालिग छात्र छात्राओ को अपराधों से बचने की सलाह दी *अधिवक्ता संघ के विचार* शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी और सचिव वेदप्रकाश भार्गव ने भी अपने विचार साझा किए ,उन्होंने दैनिक जीवन में विधिक साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि किस तरह कानून का ज्ञान एक सजग नागरिक बनने में सहायक होता है। साथ ही मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहने की सलाह दी *इनकी रही उपस्थिति* इस अवसर पर विधिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्री बृजेश पटेल (कोषाध्यक्ष) अधिवक्ता संघ श्री हरपाल सिंह चौधरी (अधिवक्ता) श्री शिवम मालवीय (अधिवक्ता) श्री मोहन कुशवाहा (अधिवक्ता) श्री ज्ञानचंद जी पांडे (अधिवक्ता) कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन से प्राचार्य फादर श्री स्टेलिन जेरी एंटो एवं सिस्टर रेंसी जार्ज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।1
- नरसिंहपुर नगर स्थित होटल कुमुम वैली में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना 03 फरवरी की रात करीब 3 बजे हुई, जब 3-4 नकाबपोश लुटेरों ने होटल में घुसकर नगद राशि लूट ली। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की। विवेचना में सामने आया कि लूट की साजिश में होटल का कर्मचारी ही मास्टरमाइंड निकला। रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की संलिप्तता उजागर होने पर पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की गई राशि में से लगभग 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।4
- नरसिंहपुर नगर की कुसुम वैली होटल में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे तीन से चार नकाबपोश लुटेरों ने होटल के अंदर घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया और लगभग 75 से 80 लाख रुपए की लूटकर वहां से फरार हो गए वही लूट की घटना के पहले लुटेरे नकाबपोशों का वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था अब मंगलवार वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर आम लोगो के मन में घटना को लेकर अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं की आखिर इतना पैसा होटल में कैसे रखा था और घटना में होटल के कर्मचारियों की संलिप्तता पर सवाल खड़े हो रहे है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं और 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया हैं।1
- नरसिंहपुर: 'कुसुम वैली' होटल में 1 करोड़ की डकैती, मास्टरमाइंड निकला होटल मैनेजर; पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहर के प्रतिष्ठित होटल 'कुसुम वैली' में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी डकैती की पटकथा होटल के ही भरोसेमंद मैनेजर ने लिखी थी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आधी रात को नकाबपोशों ने डाला था डाका घटना 3 फरवरी 2026 की तड़के करीब 3:00 बजे की है। सूचना मिली कि होटल कुसुम वैली में 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने जबरन घुसकर होटल में रखी भारी नकदी लूट ली है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्वयं मोर्चा संभाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया व एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया। होटल का मैनेजर ही निकला 'विलेन' जांच के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और होटल स्टाफ से पूछताछ की, तो रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिसिया पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। चंद्रेश ने बताया कि उसे होटल में रखी बड़ी राशि की जानकारी थी। लालच में आकर उसने यह जानकारी अपने साथियों को दी और लूट की योजना तैयार की। इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: चंद्रेश रजक: निवासी यादव कॉलोनी, नरसिंहपुर (मास्टरमाइंड मैनेजर) राकेश कुमार शुक्ला: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश अनुज कुमार वाल्मीकि: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश मोनू उर्फ टूईया वंशकार: निवासी नरसिंहपुर 60 लाख रुपये नकद बरामद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से कुल 60 लाख रुपये की नकदी जप्त की गई है, जिसमें सबसे बड़ी राशि (45 लाख) मोनू वंशकार से बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है4
- https://youtu.be/uEUVYnKhuDU?si=pwUWEHxWxug5jyzr #Gadarwara नगर महारानी खेरापति की पावन प्रतिष्ठा दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारा आयोजित #खेरापति माई की जय #नगर महारानी #गाडरवारा #gadarwara1