logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

RAMMULAL

14 hrs ago
user_Rammulal Saiyam
Rammulal Saiyam
Teacher गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago
6dc74697-b4ba-46c8-8acf-f6c83a519dd9

RAMMULAL

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • नकाबपोश लुटेरों ने होटल में लूट की वारदात को अंजाम दिया लूट की साजिश में होटल कर्मचारी ही निकले मास्टरमाइंड पुलिस ने 4 लुटोरों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों से लगभग 66 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी। नरसिंहपुर नगर स्थित होटल कुमुम वैली के कर्मचारियों द्वारा थाना में सूचना दी गई कि 3-4 नकाबपोश व्यक्तियों ने होटल में जबरन प्रवेश कर होटल में रखी लगभग 1 करोड़ रुपये की नगद राशि लूट ली है।घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान, पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया चंद्रेश रजक, राकेश कुमार शुक्ला, अनुज कुमार वाल्मीकि, मोनू उर्फ टूईया वंशकार को गिरफ्तार किया गया।
    1
    नकाबपोश लुटेरों ने होटल में लूट की वारदात को अंजाम दिया लूट की साजिश में होटल कर्मचारी ही निकले मास्टरमाइंड पुलिस ने 4 लुटोरों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों से लगभग 66 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी। नरसिंहपुर नगर स्थित होटल कुमुम वैली के कर्मचारियों द्वारा थाना में सूचना दी गई कि 3-4 नकाबपोश व्यक्तियों ने होटल में जबरन प्रवेश कर होटल में रखी लगभग 1 करोड़  रुपये की नगद राशि लूट ली है।घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान, पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया चंद्रेश रजक, राकेश कुमार शुक्ला, अनुज कुमार वाल्मीकि, मोनू उर्फ टूईया वंशकार को गिरफ्तार किया गया।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    12 hrs ago
  • खेतों में सज रही जुए की महफिल,_सोशल मीडिया पर विडिओ हुआ वायरल ​नरसिंहपुर। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस के खौफ से बेखौफ होकर खुलेआम खेतों में लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। ताजा मामला पलोहा थाना अंतर्गत चिरिर्या और महंगवा के बीच स्थित एक कृषि फार्म हाउस का है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार, यह जुआ फड़ पहले गाडरवारा थाना क्षेत्र के कामती पिठहरा में सक्रिय था। लेकिन पुलिस की सख्ती या आपसी तालमेल के चलते अब इसे पलोहा थाना क्षेत्र के सुनसान खेतों में शिफ्ट कर दिया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कृषि फार्म हाउस की आड़ में जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ है ​हैरानी की बात यह है कि जिले के कई थाना क्षेत्रों में जुआरी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।
    1
    खेतों में सज रही जुए की महफिल,_सोशल मीडिया पर विडिओ हुआ वायरल 
​नरसिंहपुर। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस के खौफ से बेखौफ होकर खुलेआम खेतों में लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। ताजा मामला पलोहा थाना अंतर्गत चिरिर्या और महंगवा के बीच स्थित एक कृषि फार्म हाउस का है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
​सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार, यह जुआ फड़ पहले गाडरवारा थाना क्षेत्र के कामती पिठहरा में सक्रिय था। लेकिन पुलिस की सख्ती या आपसी तालमेल के चलते अब इसे पलोहा थाना क्षेत्र के सुनसान खेतों में शिफ्ट कर दिया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कृषि फार्म हाउस की आड़ में जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ है ​हैरानी की बात यह है कि जिले के कई थाना क्षेत्रों में जुआरी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • देवरी में सड़क हादसा, आलू से भरा आयशर ट्राली सहित पलटा, बड़ा नुकसान टला सागर जिले के देवरी में बीती रात एक सड़क हादसा सामने आया, हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामला 02 फरवरी की रात करीब एक बजे का है, जब देवरी से जबलपुर मंडी आलू लेकर जा रहा एक आलू से भरा आयशर वाहन ट्राली सहित अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा देवरी–रहली नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति में था, इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आयशर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है, और किसी अन्य व्यक्ति को भी कोई चोट नहीं आई। वाहन और चालक दोनों ही देवरी के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है और सड़क पर आलू बिखर गए, जिससे यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। देवरी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    2
    देवरी में सड़क हादसा, आलू से भरा आयशर ट्राली सहित पलटा, बड़ा नुकसान टला
सागर जिले के देवरी में बीती रात एक सड़क हादसा सामने आया, हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
मामला 02 फरवरी की रात करीब एक बजे का है, जब देवरी से जबलपुर मंडी आलू लेकर जा रहा एक आलू से भरा आयशर वाहन ट्राली सहित अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
यह हादसा देवरी–रहली नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति में था, इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आयशर सड़क किनारे पलट गया।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है, और किसी अन्य व्यक्ति को भी कोई चोट नहीं आई। वाहन और चालक दोनों ही देवरी के निवासी बताए जा रहे हैं।
हालांकि हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है और सड़क पर आलू बिखर गए, जिससे यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
देवरी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है।
आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से 
सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    user_Sonu prajapati journalist Press
    Sonu prajapati journalist Press
    पत्रकार देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सोहागपुर में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में 25 साल बाद सोहागपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, मंगलवार को हुए चार मुकाबले सोहागपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति विद्यालय खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 अपने पूरे रोमांच पर पहुँच गई है। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को कुल चार हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के जोश और जज़्बे ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के पहले मुकाबले में उज्जैन की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए भोपाल को 3–2 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला सिवनी छपारा और मंडीदीप के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मंडीदीप ने सिवनी छपारा को 2–1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में इटारसी और रायपुर (छत्तीसगढ़) आमने-सामने रहे, जहाँ कड़े संघर्ष के बाद इटारसी की टीम ने 2–0 से जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दिन का सबसे अहम मुकाबला सोहागपुर बनाम उत्तर प्रदेश (सोनभद्र) के बीच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में सोहागपुर की टीम ने 3- 1 से जीत दर्ज कर 25 साल बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह मुकाबला मंगलवार शाम 6:00 बजे तक चलता रहा।
    1
    सोहागपुर में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में 25 साल बाद सोहागपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, मंगलवार को हुए चार मुकाबले
सोहागपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति विद्यालय खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 अपने पूरे रोमांच पर पहुँच गई है। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को कुल चार हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के जोश और जज़्बे ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के पहले मुकाबले में उज्जैन की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए भोपाल को 3–2 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला सिवनी छपारा और मंडीदीप के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मंडीदीप ने सिवनी छपारा को 2–1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में इटारसी और रायपुर (छत्तीसगढ़) आमने-सामने रहे, जहाँ कड़े संघर्ष के बाद इटारसी की टीम ने 2–0 से जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दिन का सबसे अहम मुकाबला सोहागपुर बनाम उत्तर प्रदेश (सोनभद्र) के बीच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में सोहागपुर की टीम ने 3- 1 से जीत दर्ज कर 25 साल बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह मुकाबला मंगलवार शाम 6:00 बजे तक चलता रहा।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    रिपोर्टर सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Kailash gupta tv 24
    3
    Post by Kailash gupta tv 24
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • में दीपेश कुर्मी सेमरा घोना में नल जल योजना पानी की पाइप लाइन फूटी है जो की 3 महीने से लिकेंज हो रही हैं अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई
    1
    में दीपेश कुर्मी सेमरा घोना में नल जल योजना पानी की पाइप लाइन फूटी है जो की 3 महीने से लिकेंज हो रही हैं अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई
    user_दीपेश कुर्मी पटेल सेमरा घौना सागर मध्यप्रदेश
    दीपेश कुर्मी पटेल सेमरा घौना सागर मध्यप्रदेश
    जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • https://youtube.com/shorts/1VFCVigs8EM?si=VNL82_SE_KdixmCB gadarwara चीचली पुलिस और दुकानदार पैसों को लेकर आमने सामने, लगे आरोप,प्रत्यारोप,देखिए वायरल वीडियो जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दें
    1
    https://youtube.com/shorts/1VFCVigs8EM?si=VNL82_SE_KdixmCB
gadarwara चीचली पुलिस और दुकानदार पैसों को लेकर आमने सामने, लगे आरोप,प्रत्यारोप,देखिए वायरल वीडियो 
जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दें
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    Gadarwara, Narsinghpur•
    21 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट जनसुनवाई हाल में चल रही जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण सामने आया जब एक ही परिवार के तीन मानसिक दिव्यांग बच्चे अपनी समस्याओं को लेकर अपने माता पिता के साथ मंगलवार कलेक्ट्रेट पहुँचे।जानकारी लगने पर बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर स्वयं जनसुनवाई हॉल से बाहर आई और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। बच्चों के पास जाकर उनसे बात की और उनके परिजनों से उनकी बुनियादी जरूरतों, जैसे पेंशन, राशन और उचित उपचार के बारे में जानकारी ली। बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बच्चों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित आधार पर दिलाया जाए।
    1
    कलेक्ट्रेट जनसुनवाई हाल में चल रही जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण सामने आया जब एक ही परिवार के तीन मानसिक दिव्यांग बच्चे अपनी समस्याओं को लेकर अपने माता पिता के साथ मंगलवार कलेक्ट्रेट पहुँचे।जानकारी लगने पर बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर स्वयं जनसुनवाई हॉल से बाहर आई और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। बच्चों के पास जाकर उनसे बात की और उनके परिजनों से उनकी बुनियादी जरूरतों, जैसे पेंशन, राशन और उचित उपचार के बारे में जानकारी ली। बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बच्चों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित आधार पर दिलाया जाए।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    15 hrs ago
  • नरसिहपुर जिले का सुप्रसिद्ध दादा महाराज दूल्हादेव मदिर, दूर दूर से आते भक्त दर्शन करने
    1
    नरसिहपुर जिले का सुप्रसिद्ध दादा महाराज दूल्हादेव मदिर, दूर दूर से आते भक्त दर्शन करने
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.