देवरी में सड़क हादसा, आलू से भरा आयशर ट्राली सहित पलटा, बड़ा नुकसान टला देवरी में सड़क हादसा, आलू से भरा आयशर ट्राली सहित पलटा, बड़ा नुकसान टला सागर जिले के देवरी में बीती रात एक सड़क हादसा सामने आया, हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामला 02 फरवरी की रात करीब एक बजे का है, जब देवरी से जबलपुर मंडी आलू लेकर जा रहा एक आलू से भरा आयशर वाहन ट्राली सहित अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा देवरी–रहली नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति में था, इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आयशर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है, और किसी अन्य व्यक्ति को भी कोई चोट नहीं आई। वाहन और चालक दोनों ही देवरी के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है और सड़क पर आलू बिखर गए, जिससे यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। देवरी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
देवरी में सड़क हादसा, आलू से भरा आयशर ट्राली सहित पलटा, बड़ा नुकसान टला देवरी में सड़क हादसा, आलू से भरा आयशर ट्राली सहित पलटा, बड़ा नुकसान टला सागर जिले के देवरी में बीती रात एक सड़क हादसा सामने आया, हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामला 02 फरवरी की रात करीब एक बजे का है, जब देवरी से जबलपुर मंडी आलू लेकर जा रहा एक आलू से भरा आयशर वाहन ट्राली सहित अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा देवरी–रहली नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति में था, इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आयशर सड़क किनारे पलट
गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है, और किसी अन्य व्यक्ति को भी कोई चोट नहीं आई। वाहन और चालक दोनों ही देवरी के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है और सड़क पर आलू बिखर गए, जिससे यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। देवरी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
- खेतों में सज रही जुए की महफिल,_सोशल मीडिया पर विडिओ हुआ वायरल नरसिंहपुर। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस के खौफ से बेखौफ होकर खुलेआम खेतों में लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। ताजा मामला पलोहा थाना अंतर्गत चिरिर्या और महंगवा के बीच स्थित एक कृषि फार्म हाउस का है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार, यह जुआ फड़ पहले गाडरवारा थाना क्षेत्र के कामती पिठहरा में सक्रिय था। लेकिन पुलिस की सख्ती या आपसी तालमेल के चलते अब इसे पलोहा थाना क्षेत्र के सुनसान खेतों में शिफ्ट कर दिया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कृषि फार्म हाउस की आड़ में जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ है हैरानी की बात यह है कि जिले के कई थाना क्षेत्रों में जुआरी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।1
- https://youtu.be/c1Ac6s4luZ0?si=FXegjM57Pugw0VaW #Gadarwara आदिवासी समाज पार्टी के विधायक कमलेश डोंडियार का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत1
- में दीपेश कुर्मी सेमरा घोना में नल जल योजना पानी की पाइप लाइन फूटी है जो की 3 महीने से लिकेंज हो रही हैं अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई1
- MP के सागर में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो मे देखा जा सकता है की युवती को आगे से उल्टा होकर बैठी है और युवक बाइक चला रहा है. लोगों ने रोका लेकिन युवक नहीं माना.1
- सीता नगर सिंचाई परियोजना योजना के द्वारा 84 ग्राम को पानी दिया जाना था दिन में से 33 ग्राम पर किसानों को अचानक जोड़ना से वंचित कर दिया गया 35 ग्राम के किसानों ने योजना में जोड़ने के लिए एक विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला प्रशासन के द्वारा किसानों को चार माह का समय दिया गया है2
- Post by Kailash gupta tv 243
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई हाल में चल रही जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण सामने आया जब एक ही परिवार के तीन मानसिक दिव्यांग बच्चे अपनी समस्याओं को लेकर अपने माता पिता के साथ मंगलवार कलेक्ट्रेट पहुँचे।जानकारी लगने पर बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर स्वयं जनसुनवाई हॉल से बाहर आई और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। बच्चों के पास जाकर उनसे बात की और उनके परिजनों से उनकी बुनियादी जरूरतों, जैसे पेंशन, राशन और उचित उपचार के बारे में जानकारी ली। बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बच्चों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित आधार पर दिलाया जाए।1
- नरसिहपुर जिले का सुप्रसिद्ध दादा महाराज दूल्हादेव मदिर, दूर दूर से आते भक्त दर्शन करने1
- https://youtu.be/uEUVYnKhuDU?si=pwUWEHxWxug5jyzr #Gadarwara नगर महारानी खेरापति की पावन प्रतिष्ठा दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारा आयोजित #खेरापति माई की जय #नगर महारानी #गाडरवारा #gadarwara1