Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में रोजा अफ़्तार मस्जिद सेठ मोहम्मद फाज़िल मे रोज़ा इफ्तार के मनाज़िर अल्लाह इस माहे मुबारक के सदके मे हमारे गुनाहो को माफ करे और हम पर अपनी रहमत और बरकत नाज़िल कर हमारी मग़फिरत फरमाऐ।।आमीन।।
ABDUL
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में रोजा अफ़्तार मस्जिद सेठ मोहम्मद फाज़िल मे रोज़ा इफ्तार के मनाज़िर अल्लाह इस माहे मुबारक के सदके मे हमारे गुनाहो को माफ करे और हम पर अपनी रहमत और बरकत नाज़िल कर हमारी मग़फिरत फरमाऐ।।आमीन।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- निर्मल नर्मदा’ अभियान: बुधनी ब्रिज घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने जुटकर की साफ-सफाई, 6 ट्रॉली कचरा हटाया बुदनी (बुदनी ब्रिज खर्रा घाट) ट्राइडेंट ग्रुप की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के अंतर्गत ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान के तहत बुधनी ब्रिज घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पवित्र नर्मदा नदी के तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी के 150 से अधिक स्वयंसेवकों एवं प्रबंधन दल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अभियान ट्राइडेंट ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ की प्रमुख मधु गुप्ता के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने मिलकर घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की और लगभग 6 ट्रॉली तथा 100 से अधिक थैलों में कचरा एकत्रित किया। एकत्रित कचरे को व्यवस्थित रूप से अपशिष्ट प्रबंधन विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, नदी स्वच्छता और जन-जागरूकता का संदेश भी दिया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नर्मदा नदी की स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा समाज को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों ने दल भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रबंधन दल ने कहा कि इस प्रकार की पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयास है। ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान ने स्थानीय नागरिकों को भी नदी और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। यह पहल ट्राइडेंट ग्रुप की सामाजिक प्रतिबद्धता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।5
- दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने दोनों को इस मामले में बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला. अदालत ने स्पष्ट किया कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में दम नहीं है और किसी आपराधिक षड्यंत्र का प्रमाण सामने नहीं आया.1
- मस्जिद सेठ मोहम्मद फाज़िल मे रोज़ा इफ्तार के मनाज़िर अल्लाह इस माहे मुबारक के सदके मे हमारे गुनाहो को माफ करे और हम पर अपनी रहमत और बरकत नाज़िल कर हमारी मग़फिरत फरमाऐ।।आमीन।।1
- कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार बाल श्रम की पहचान एवं विमुक्ति के उद्देश्य से गुरुवार को शाम 4 पिपरिया शहर में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान श्रम विभाग के नेतृत्व में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मंगलवारा चौराहा स्थित एक पिचकारी दुकान पर एक किशोर श्रमिक कार्यरत पाया गया। श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू द्वारा बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए संबंधित बाल श्रमिक को दो दिनों के कार्य की मजदूरी राशि 1000 रुपये (एक हजार मात्र) का भुगतान कराया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा रायखेड़ी टोला स्थित ईंट-भट्टों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मजदूर परिवार सहित निवासरत पाए गए। अधिकारियों द्वारा मजदूरों के बच्चों को आंगनबाड़ी एवं विद्यालय भेजने के निर्देश दिए गए। सुपरवाइजर श्रीमती मंजूला जैन दुबे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू मालवीय को बच्चों को आंगनबाड़ी से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। प्रजापति ईंट-भट्टा, रायखेड़ी टोला पर 12 वर्ष 10 माह आयु की एक बाल श्रमिक कार्यरत पाई गई। इस पर श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू द्वारा बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई तथा बाल श्रमिक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में श्रीमती मंजूला जैन दुबे (सुपरवाइजर, पिपरिया), श्री अजीज खान (जन शिक्षक, पिपरिया), श्री नरेन्द्र सिंह तोमर (प्रधान आरक्षक, मंगलवारा थाना पिपरिया), श्री भुजराम सिंह (SJPU, इटारसी), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू मालवीय एवं सहायिका रेखा अहिरवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत 14 वर्ष तक के बालकों का किसी भी प्रकार के कार्य में नियोजन पूर्णतः प्रतिबंधित है। वहीं 14 से 18 वर्ष तक के किशोरों को खतरनाक श्रेणी के कार्यों जैसे ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य परिसंकटमय प्रक्रियाओं में नियोजित करना कानूनन अपराध है। अधिनियम के उल्लंघन की स्थिति में दोषी नियोजक के विरुद्ध न्यूनतम 6 माह से अधिकतम 2 वर्ष तक का कारावास अथवा न्यूनतम 20,000 रुपये से अधिकतम 50,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों दंड का प्रावधान है।1
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण म.प्र. ईको टूरिज्म बोर्ड द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17.02.2026 से 26.02.2026 तक संचालित किया गया। उक्त आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नरसिंहपुर, मुरैना, खंडवा, सीधी, पायंली, गांधीसागर अभ्यारण्य से 16 एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम से 8 कुल 24 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत कार्य प्रशिक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा के श्री मदन मोहन राव द्वारा दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को वोट चालन, तैराकी एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत में शामिल समस्त प्रशिक्षणाथियो को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की ओर से टी शर्ट, कैप, डायरी, पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन, वनविभाग एवं ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा पर्यटन को बढावा दिया जा रहा है उक्त प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज दिनांक 26/2/2026 को श्रीमति राखी नंदा क्षेत्रसंचालक महोदया स.टा.रि. नर्मदापुरम, श्री राहुल उपाध्याय वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कामती, श्री विलास डोंगरे वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी बागडा बफर, श्री मदन मोहन राव प्रशिक्षक एवं वन परिक्षेत्र कामती के स्टॉफ की उपस्थिति में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण का समापन किया गया। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा की ओर से बोट चालन का लाइसेंस दिया जावेगा।1
- Post by Manish3
- Post by Shanu Ali1
- सतगुरु भैया जी सरकार की नर्मदा परिक्रमा यात्रा नर्मदापुरम पहुंची डीजे की धुन पर स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा सेठानी घाट लोकेशन – नर्मदापुरम सतगुरु भैया जी सरकार की नर्मदा परिक्रमा यात्रा के नर्मदापुरम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शहर में यात्रा के प्रवेश करते ही डीजे की धुनों के बीच भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। यात्रा जब सेठानी घाट पहुंची तो वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माँ नर्मदा के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। साधु-संतों और अनुयायियों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।बताया जा रहा है कि सतगुरु भैया जी सरकार परिक्रमा के दौरान अन्य फल एवं त्याग कर केवल जल और वायु ग्रहण करते हुए निरंतर माँ नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। यह यात्रा तप, त्याग और आस्था का प्रतीक मानी जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। परिक्रमा यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे के पड़ाव की ओर रवाना हो गई।1