*लातेहार में SSB का निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर, 105 ग्रामीणों और 302 पशुओं का इलाज* *लातेहार (झारखंड)।* नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लातेहार द्वारा सी-समवाय मारोमार के कार्यक्षेत्र अंतर्गत हेनार गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय हेनार में दिनांक 28.08.2026 को निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार, गृह मंत्रालय के निर्देश पर नक्सल प्रभावित एवं वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कमांडेंट श्री राजेश सिंह, 32वीं वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन किया गया। *105 मरीजों की जांच, 302 पशुओं का इलाज* शिविर में डॉ. शक्ति वेल ए.आर., सहायक कमांडेंट (चिकित्सा अधिकारी) द्वारा कुल 105 मरीजों की चिकित्सीय जाँच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। वहीं डॉ. गौरव सिसोदिया, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा अधिकारी) द्वारा 33 पशुपालकों के कुल 302 पशुओं की जाँच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। इस चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था, जहाँ सामान्यतः चिकित्सा सुविधाओं का अभाव रहता है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जाँच तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक भी किया गया। पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, उचित देखभाल और रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती रूपमानी नगेसिया, SSB के अधिकारीगण एवं बलकर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामीणों ने गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए आयोजित इस निःशुल्क शिविर की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताया। 32वीं वाहिनी द्वारा क्षेत्र में बौद्धिक विकास, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, उन्नत कृषि तकनीक, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर जैसे नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत, सुकन्या समृद्धि योजना एवं वृक्षारोपण जैसे अभियानों के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
*लातेहार में SSB का निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर, 105 ग्रामीणों और 302 पशुओं का इलाज* *लातेहार (झारखंड)।* नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लातेहार द्वारा सी-समवाय मारोमार के कार्यक्षेत्र अंतर्गत हेनार गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय हेनार में दिनांक 28.08.2026 को निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार, गृह मंत्रालय के निर्देश पर नक्सल प्रभावित एवं वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कमांडेंट श्री राजेश सिंह, 32वीं वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन किया गया। *105 मरीजों की जांच, 302 पशुओं का इलाज* शिविर में डॉ. शक्ति वेल ए.आर., सहायक कमांडेंट (चिकित्सा अधिकारी) द्वारा कुल 105 मरीजों की चिकित्सीय जाँच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। वहीं डॉ. गौरव सिसोदिया, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा अधिकारी) द्वारा 33 पशुपालकों के कुल 302 पशुओं की जाँच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। इस चिकित्सा
शिविर का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था, जहाँ सामान्यतः चिकित्सा सुविधाओं का अभाव रहता है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जाँच तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक भी किया गया। पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, उचित देखभाल और रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती रूपमानी नगेसिया, SSB के अधिकारीगण एवं बलकर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामीणों ने गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए आयोजित इस निःशुल्क शिविर की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताया। 32वीं वाहिनी द्वारा क्षेत्र में बौद्धिक विकास, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, उन्नत कृषि तकनीक, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर जैसे नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत, सुकन्या समृद्धि योजना एवं वृक्षारोपण जैसे अभियानों के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
- ललमटिया डैम वज्रपात हादसा: मौके पर मौजूद थे युवा नेता दिलेश्वर यादव, परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम के पास वज्रपात से दो युवकों की मौत की घटना के दौरान मजदूर यूनियन संघ के युवा नेता दिलेश्वर कुमार यादव मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। आइए जानते हैं, घटना को लेकर युवा नेता दिलेश्वर कुमार यादव ने क्या कहा…1
- प्रखंड सह अंचल को थाना चल रही है यह आरोप जिला परिषद सदस्य मनिका बलवंत सिंह ने शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे लगाया है। विगत दिनों जेएलकेएम के डुमरी विधायक जयराम महतो के आए विवादित बयान पर पुलिस एसोसिएशन झारखंड के बढ़ते शिकंजी को लेकर , लातेहार जिला के मल्लिका प्रखंड के जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि विगत दिनों प्रखंड और अंचल को थाना चल रही है। जो बिल्कुल नियम संगत नहीं है।1
- लातेहार बालूमाथ में जनसुनवाई में हंगामा, किसानों ने NLC अधिकारियों का किया विरोध बालूमाथ में जनसुनवाई में हंगामा, किसानों ने NLC अधिकारियों को मंच से खदेड़ा, बोले- "जमीन मांगोगे तो चीर देंगे लातेहार बालूमाथ में जनसुनवाई में हंगामा, किसानों ने NLC अधिकारियों का किया विरोध बालूमाथ में जनसुनवाई में हंगामा, किसानों ने NLC अधिकारियों को मंच से खदेड़ा, बोले- "जमीन मांगोगे तो चीर देंगे" लातेहार बालूमाथ के धाधू कोल ब्लॉक को लेकर बालूमाथ प्रखंड परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। धाधू, भैंसादोन, नावाडीह, चित्रपुर, हेमपुर और सिमर स्रोत गांवों से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने NLC कंपनी के प्रस्ताव का विरोध करते हुए जनसुनवाई का बहिष्कार कर दिया। किसानों के विरोध के कारण कंपनी के अधिकारी मंच तक नहीं पहुंच सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा। जनसुनवाई स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पोस्टर-बैनर लेकर पहुंच गए थे। पोस्टरों पर “जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे” और “NLC कंपनी वापस जाओ” जैसे नारे लिखे थे। किसानों ने मंच के आसपास घेरा बना लिया। NLC के अधिकारियों के मंच पर जाने के प्रयास का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया, जिसके बाद अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों का आरोप है कि उनकी उपजाऊ जमीन को कागजों में बंजर बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इसी जमीन पर वे टमाटर, धान और मक्का समेत विभिन्न फसलों की खेती करते हैं और एक सीजन में लाखों रुपये की आय होती है। किसानों ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि गांव में अब तक ग्रामसभा कर किसानों की राय नहीं ली गई है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि कंपनी को जमीन से संबंधित कोई बात करनी है तो गांव में ग्रामसभा बुलाकर किसानों से सीधे बातचीत करनी चाहिए। ग्राम प्रधान ने भी प्रखंड परिसर में जनसुनवाई आयोजित करने के बजाय गांव में ग्रामीणों के बीच चर्चा किए जाने की मांग की। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ जमीन देने को तैयार नहीं हैं। जनसुनवाई के दौरान हुए विरोध के कारण कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ सका। इधर, जनसुनवाई को लेकर NLC कंपनी के जनरल मैनेजर से मीडिया ने पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।1
- सावन पूर्णिमा पर साल्वे शिव मंदिर में गूंजा हर हर महादेव, डोमाखाड़ कोयल नदी से जल उठाकर किया जलाभिषेक *सावन पूर्णिमा पर साल्वे शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, डोमाखाड़ कोयल नदी से जल उठाकर किया जलाभिषेक* *सावन पूर्णिमा पर शिवमय हुआ साल्वे, गूंजा हर-हर महादेव* *डोमाखाड़ कोयल नदी से जल उठाकर श्रद्धालुओं ने प्राचीन साल्वे शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, महाप्रसाद का हुआ वितरण* *प्राचीन शिव मंदिर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ* *डोमाखाड़ कोयल नदी से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा* जोहर झारखण्ड/आर पी सिंह लातेहर/गारू प्रखंड अंतर्गत कोटाम पंचायत के साल्वे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने डोमाखाड़ कोयल नदी से पवित्र जल उठाया। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर साल्वे स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुष एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजन में भाग लिया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और शिव के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। धार्मिक आयोजन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ से परिवार, समाज एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन पूर्णिमा पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम साल्वे क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था।4
- आवा हो चंदा मामा आवा हो अंजोरीय, बीत जाला रतीय सुहानी बलम राउआ बीत जाला रतीयाँ सुहानी1
- कौन-कौन दर्शन किए कमेंट करके बताइए.? #shorts #shortvideo #viralvideo #Mandir #ranchi1
- लोहरदगा जिले के पहाड़ी क्षेत्र में हो रहा है बड़ा घोटाला विकास के नाम पर ठेकेदार और इंजीनियर कर रहे हैं अपने पॉकेट गरम लोहरदगा जिले के पहाड़ी क्षेत्र में हो रहा है बड़ा घोटाला विकास के नाम पर ठेकेदार और इंजीनियर कर रहे हैं अपने पॉकेट गरम1
- वज्रपात से दो युवकों की मौत पर परिजनों से मिले प्रभात कुमार, हरसंभव मदद का भरोसा लातेहार।सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम के पास वज्रपात से दो युवकों की मौत की सूचना पर युवा झामुमो नेता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार सदर अस्पताल पहुंचे।उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।प्रभात कुमार ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलायाउन्होंने कहा कि जरूरत के समय वे परिवार के साथ खड़े रहेंगे मौके पर झामुमो नेता अंकित पांडे, रिशु राज गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।1