अमरोहा पुलिस को मिले तीन नए दमकल वाहन, एसपी लखन सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अमरोहा जनपद में अग्निशमन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से बड़ी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने अग्निशमन विभाग को तीन नए दमकल वाहन उपलब्ध कराए हैं। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से एसपी लखन सिंह यादव ने तीनों दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नए दमकल वाहनों के मिलने से जिले में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की क्षमता में इजाफा होगा। साथ ही आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल टीमों को मौके तक पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने में मदद मिलेगी।पुलिस अधीक्षक ने इन वाहनों को जनपद की अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में उपलब्ध कराया है। नए वाहनों से आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर कार्रवाई करने और जन-धन की हानि को कम करने में सहायता मिलने की उम्मीद है। इस पहल से अमरोहा जनपद में अग्निशमन विभाग के संसाधनों में वृद्धि हुई है और आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
अमरोहा पुलिस को मिले तीन नए दमकल वाहन, एसपी लखन सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अमरोहा जनपद में अग्निशमन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से बड़ी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने अग्निशमन विभाग को तीन नए दमकल वाहन उपलब्ध कराए हैं। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से एसपी लखन सिंह यादव ने तीनों दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नए दमकल वाहनों के मिलने से जिले में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन
विभाग की क्षमता में इजाफा होगा। साथ ही आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल टीमों को मौके तक पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने में मदद मिलेगी।पुलिस अधीक्षक ने इन वाहनों को जनपद की अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में उपलब्ध कराया है। नए वाहनों से आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर कार्रवाई करने और जन-धन की हानि को कम करने में सहायता मिलने की उम्मीद है। इस पहल से अमरोहा जनपद में अग्निशमन विभाग के संसाधनों में वृद्धि हुई है और आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
- अमरोहा में 1 नवंबर को भाजपा की विशाल जनसभा, 20 हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद; हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में भाजपा नेता महेश खड़गबंशी राजनीतिक जनसभा के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे है। आगामी 1 नवंबर को रहरा स्थित प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली इस जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा नेता महेश खड़गबंशी हसनपुर विधानसभा सी से टिकट की दावेदार कर रहे है और उनके ही नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस विशाल जनसभा में अमरोहा के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और दिग्गज चेहरों के शामिल होने की संभावना है। खास बात यह है कि सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर हेलीकॉप्टर के जरिए जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उनके हेलीकॉप्टर से पहुंचने को लेकर भी क्षेत्र के लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। आयोजकों के मुताबिक जनसभा में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए कई कलाकारों के शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि कलाकारों के नाम और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। जनसभा स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर आयोजक जुटे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कुल मिलाकर 1 नवंबर को रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज में होने वाली भाजपा की यह विशाल जनसभा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से क्षेत्र का बड़ा आयोजन मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें इस कार्यक्रम पर टिकी हैं कि जनसभा में भाजपा के कौन-कौन से बड़े नेता पहुंचते हैं और इसमें कितनी भीड़ जुटती है।3
- नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार जल भराव से निजात दिलाने को सड़कों पर उतरे वाटर पंप लगाकर बंदे खोलकर पानी की निकासी कराई सुबह से ही सड़कों का निरीक्षण करने निकले ईओ दिनेश कुमार बीती रात्रि से हुई वर्षा के कारण नगर के कुछ स्थानों पर हुए जलजमाव एवं उसके निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार द्वारा आज प्रातः काल से ही नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर अचानक और बेमौसम हुई वर्षा से उत्पन्न जल जमाव को समाप्त करवा कर सम्पूर्ण नगर क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था करवाई जा रही है, तथा पालिका के सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है की नगर मे अचानक हुई वर्षा से उत्पन्न जलजमाव की स्थिति को तत्काल समाप्त करवा कर मार्गो, नाले - नालियों की सफाई करवा कर उन्हें सुचारु कराया जाये। Mashkoor Amrohvi JPN7 NEWS 86304422011
- हसनपुर में पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसान गोष्ठी का आयोजन, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में भेजी गई 24वीं किस्त* *हसनपुर में पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसान गोष्ठी का आयोजन, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में भेजी गई 24वीं किस्त* *हसनपुर, अमरोहा | पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर भव्य कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया। साथ ही कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया गया और 12 हॉर्टिकल्चर परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। गोष्ठी में एसएमएस हसनपुर कपिल कुमार ने किसानों को कृषि यंत्रीकरण, पीएम कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर योजना सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक एवं सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से खेती जीरो बजट होगी, लागत कम होगी और पैदावार बढ़ेगी, जिससे प्रधानमंत्री के किसानों की आय दोगुनी करने के सपने को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी और कृषि उत्पाद विषमुक्त होंगे। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार (TAC), यशवीर (TAC) और बाहुल कुमार (BTM) ने भी विभिन्न कृषि योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरकेश सिंह ने की, जबकि संचालन यशवीर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान महीपाल सिंह, रामपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।1
- अमरोहा दमकल विभाग के तीन नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक ने किया रवाना *# पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा अग्निशमन विभाग को उपलब्ध कराए गए तीन नए दमकल वाहन, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* जनपद में अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री लखन सिंह यादव द्वारा अग्निशमन विभाग को तीन नए दमकल वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। आजको पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से तीनों नए दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन नए दमकल वाहनों के उपलब्ध होने से जनपद में आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, अग्निशमन सेवाओं की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने तथा जन-धन की हानि को न्यूनतम करने में सहायता मिलेगी। साथ ही अग्निशमन विभाग की कार्यक्षमता एवं संसाधनों में वृद्धि होगी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर एवं त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। **अमरोहा पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।**1
- आगरा में हाल ही में कांग्रेस नेताओं द्वारा फैक्ट्री और कंपनी मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है। इस आंदोलन का नेतृत्व मुख्य रूप से कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। मजदूरों की समस्याओं और कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन से जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: तय वेतन से कम सैलरी का विरोध: आगरा के सदर और शास्त्रीपुरम इलाके में स्थित 'ग्लोबल शू फैक्ट्री' (Global Footwear) के मजदूरों ने शिकायत की थी कि श्रम विभाग के नियमों के अनुसार उनका वेतन ₹26,000 होना चाहिए, लेकिन कंपनी उन्हें केवल ₹12,000 दे रही है। पीएफ, ईएसआई और ओवरटाइम का मुद्दा: कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कंपनी में काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों को न तो भविष्य निधि (PF) और कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) का लाभ मिल रहा है और न ही 10 घंटे काम कराने के बावजूद ओवरटाइम का पैसा दिया जा रहा है। दीपावली बोनस न मिलना: मजदूरों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन सालों से दीपावली का बोनस भी नहीं दिया गया है। लेबर कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन: इन मांगों को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने सदर माल रोड स्थित लेबर कमिश्नर कार्यालय (श्रम विभाग) का घेराव किया और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।1
- 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥1
- मुरादाबाद कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन 299 जोड़ों का विवाह1
- अमरोहा पुलिस को मिले तीन नए दमकल वाहन, एसपी लखन सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अमरोहा जनपद में अग्निशमन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से बड़ी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने अग्निशमन विभाग को तीन नए दमकल वाहन उपलब्ध कराए हैं। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से एसपी लखन सिंह यादव ने तीनों दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नए दमकल वाहनों के मिलने से जिले में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की क्षमता में इजाफा होगा। साथ ही आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल टीमों को मौके तक पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने में मदद मिलेगी।पुलिस अधीक्षक ने इन वाहनों को जनपद की अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में उपलब्ध कराया है। नए वाहनों से आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर कार्रवाई करने और जन-धन की हानि को कम करने में सहायता मिलने की उम्मीद है। इस पहल से अमरोहा जनपद में अग्निशमन विभाग के संसाधनों में वृद्धि हुई है और आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी।2