logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डोईवाला के दुधली क्षेत्र में गुलदार की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। 🟨 The Aman Times 🚨 डोईवाला के दुधली क्षेत्र में गुलदार का आतंक! 📍 सिमलास ग्रांट के झड़ोंद गांव में लगातार दिखाई दे रहा गुलदार डोईवाला के दुधली क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। सिमलास ग्रांट ग्राम पंचायत के झड़ोंद गांव में रोजाना गुलदार दिखाई देने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी हरीकिशन के घर के पास पिछले कई दिनों से एक ही स्थान पर गुलदार नजर आ रहा है, जिसकी गतिविधियां CCTV कैमरे में भी कैद हुई हैं। 🐆 गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और तहसील प्रशासन से तत्काल पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो गुलदार की मौजूदगी ग्रामीणों और उनके पालतू पशुओं के लिए भारी पड़ सकती है। ⚠️ ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

7 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
7 hrs ago

डोईवाला के दुधली क्षेत्र में गुलदार की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। 🟨 The Aman Times 🚨 डोईवाला के दुधली क्षेत्र में गुलदार का आतंक! 📍 सिमलास ग्रांट के झड़ोंद गांव में लगातार दिखाई दे रहा गुलदार डोईवाला के दुधली क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। सिमलास ग्रांट ग्राम पंचायत के झड़ोंद गांव में रोजाना गुलदार दिखाई देने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी हरीकिशन के घर के पास पिछले कई दिनों से एक ही स्थान पर गुलदार नजर आ रहा है, जिसकी गतिविधियां CCTV कैमरे में भी कैद हुई हैं। 🐆 गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और तहसील प्रशासन से तत्काल पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो गुलदार की मौजूदगी ग्रामीणों और उनके पालतू पशुओं के लिए भारी पड़ सकती है। ⚠️ ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • डोईवाला के दुधली क्षेत्र में गुलदार की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। 🟨 The Aman Times 🚨 डोईवाला के दुधली क्षेत्र में गुलदार का आतंक! 📍 सिमलास ग्रांट के झड़ोंद गांव में लगातार दिखाई दे रहा गुलदार डोईवाला के दुधली क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। सिमलास ग्रांट ग्राम पंचायत के झड़ोंद गांव में रोजाना गुलदार दिखाई देने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी हरीकिशन के घर के पास पिछले कई दिनों से एक ही स्थान पर गुलदार नजर आ रहा है, जिसकी गतिविधियां CCTV कैमरे में भी कैद हुई हैं। 🐆 गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और तहसील प्रशासन से तत्काल पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो गुलदार की मौजूदगी ग्रामीणों और उनके पालतू पशुओं के लिए भारी पड़ सकती है। ⚠️ ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
    1
    डोईवाला के दुधली क्षेत्र में गुलदार की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। 
🟨 The Aman Times
🚨 डोईवाला के दुधली क्षेत्र में गुलदार का आतंक!
📍 सिमलास ग्रांट के झड़ोंद गांव में लगातार दिखाई दे रहा गुलदार
डोईवाला के दुधली क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीण दहशत में हैं।
सिमलास ग्रांट ग्राम पंचायत के झड़ोंद गांव में रोजाना गुलदार दिखाई देने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी हरीकिशन के घर के पास पिछले कई दिनों से एक ही स्थान पर गुलदार नजर आ रहा है, जिसकी गतिविधियां CCTV कैमरे में भी कैद हुई हैं।
🐆 गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग और तहसील प्रशासन से तत्काल पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो गुलदार की मौजूदगी ग्रामीणों और उनके पालतू पशुओं के लिए भारी पड़ सकती है।
⚠️ ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • धराली आपदा: एक साल बाद भी पुनर्वास नहीं, पाँच लाख का मुआवजा क्या मुकम्मल❓ धराली आपदा: एक साल बाद भी पुनर्वास नहीं, पाँच लाख का मुआवजा क्या मुकम्मल❓ ग्राउंड रिपोर्ट: दीप मैठाणी गंगोत्री विधानसभा स्थित धराली में एक साल पहले आई तबाही के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को एकमुश्त पाँच लाख रुपए का मुआवजा दिया और मामला खत्म कर दिया है। हैरानी की बात है की विस्थापितों को पुनर्वास के लिए कोई जमीन या स्थायी आवास नहीं दिया गया। उल्टा कई घरों को फ्लड‑ज़ोन घोषित कर खाली करने के नोटिस दिए गए हैं, परंतु वैकल्पिक बसावट का प्रबंध नहीं हुआ।
    1
    धराली आपदा: एक साल बाद भी पुनर्वास नहीं, पाँच लाख का मुआवजा क्या मुकम्मल❓
धराली आपदा: एक साल बाद भी पुनर्वास नहीं, पाँच लाख का मुआवजा क्या मुकम्मल❓
ग्राउंड रिपोर्ट: दीप मैठाणी
गंगोत्री विधानसभा स्थित धराली में एक साल पहले आई तबाही के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को एकमुश्त पाँच लाख रुपए का मुआवजा दिया और मामला खत्म कर दिया है।
हैरानी की बात है की विस्थापितों को पुनर्वास के लिए कोई जमीन या स्थायी आवास नहीं दिया गया। उल्टा कई घरों को फ्लड‑ज़ोन घोषित कर खाली करने के नोटिस दिए गए हैं, परंतु वैकल्पिक बसावट का प्रबंध नहीं हुआ।
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • कावड़ मेले के बिच हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार खुलासा 3 शातिर चोर गिरफ्तार कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो घरों में हुई चोरी का खुलासा, लाखों की रकम बरामद हरिद्वार। कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बेचकर प्राप्त कुल 5 लाख रुपये की नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त टेंपो बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ के साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को कांवड़ मेले के दौरान अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    1
    कावड़ मेले के बिच हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार खुलासा 3 शातिर चोर गिरफ्तार 
कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार
टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो घरों में हुई चोरी का खुलासा, लाखों की रकम बरामद
हरिद्वार। कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बेचकर प्राप्त कुल 5 लाख रुपये की नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त टेंपो बरामद किया गया है।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ के साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
हरिद्वार पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को कांवड़ मेले के दौरान अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट ने मनाया पदाधिकारियों का जन्म दिवस आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा प्रदेश उत्तराखंड अध्यक्ष धर्म प्रचारक उदित कृष्ण शास्त्री ओर जिला मंत्री कालीचरण के बेटे इशू चौहादरी का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया इस मौके पर संगठन के काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी राष्ट्रीय कोसा अध्यक्ष रंजीत मिश्रा जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव जिला मंत्री कालीचरण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी दीप्ति वर्मा स्वाति वर्मा नीरज चौहान प्रीति चौधरी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
    4
    राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट ने मनाया पदाधिकारियों का जन्म दिवस 
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा प्रदेश उत्तराखंड अध्यक्ष धर्म प्रचारक उदित कृष्ण शास्त्री ओर जिला मंत्री कालीचरण के बेटे इशू चौहादरी का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया इस मौके पर संगठन के काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी राष्ट्रीय कोसा अध्यक्ष रंजीत मिश्रा जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव जिला मंत्री कालीचरण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी दीप्ति वर्मा स्वाति वर्मा नीरज चौहान प्रीति चौधरी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
    user_S k saini आचार्य प्राणनाथ
    S k saini आचार्य प्राणनाथ
    Social club हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • डॉ बृजेश डोभाल बने जिला चिकित्सालय के नये चिकित्सा अधीक्षक,बताई प्राथमिकताये डॉ बृजेश डोभाल बने जिला चिकित्सालय के नये चिकित्सा अधीक्षक,बताई प्राथमिकताये
    1
    डॉ बृजेश डोभाल बने जिला चिकित्सालय के नये चिकित्सा अधीक्षक,बताई प्राथमिकताये 
डॉ बृजेश डोभाल बने जिला चिकित्सालय के नये चिकित्सा अधीक्षक,बताई प्राथमिकताये
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • डांक कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की भीड़ अब हरिद्वार की ओर बढ़ रही है नगला इमरती फ्लावर ओवर से लक्सर की ओर डायवर्सन किया हुआ है जिससे नगला इमरती से लेकर हरिद्वार तक जाम की स्थिति देखने को मिल रही है ।। लंढौरा में आराम कर रहे शिव भक्ति कांवड़ियों से हमारे ब्यूरो चीफ जसवीर चौधरी ने की खास बात इस वीडियो में देखिए शिव भक्त कावड़ियों ने क्या कहा
    1
    डांक कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की भीड़ अब हरिद्वार की ओर बढ़ रही है नगला इमरती
फ्लावर ओवर से लक्सर की ओर डायवर्सन किया हुआ है जिससे नगला इमरती से लेकर हरिद्वार तक जाम की स्थिति देखने को मिल रही है ।।
लंढौरा में आराम कर रहे शिव भक्ति कांवड़ियों से हमारे ब्यूरो चीफ जसवीर चौधरी ने की खास बात इस वीडियो में देखिए शिव भक्त कावड़ियों ने क्या कहा
    user_The Network News India
    The Network News India
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 min ago
  • SIT ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला चोरी का राज 🟨 The Aman Times 🚨 बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई SIT ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला चोरी का राज 📍 चमोली/बद्रीनाथ श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चढ़ावा एवं दान सामग्री चोरी प्रकरण में चमोली पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में तीसरे अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। SIT ने 25 और 29 जून की CCTV फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया। फुटेज में एक व्यक्ति थाली भेंट में आई दान सामग्री में से सामान निकालकर अपनी जेब में रखता हुआ दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मनोज कुमार जेपी पावर वेंचर्स लिमिटेड, लामबगड़ बैराज (जोशीमठ) में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था और परियोजना के अधिकारियों के अतिथियों एवं रिश्तेदारों को VIP दर्शन कराने के लिए समय-समय पर बद्रीनाथ मंदिर आता था। 📌 पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर लामबगड़ स्थित कमरे से चोरी की गई दान सामग्री के साथ ₹6,000 नकद और वह बेडशीट भी बरामद की गई, जिस पर चोरी किए गए सामान को रखकर आरोपी उनकी तस्वीरें खींचता था। 🛑 बरामद सामग्री ▪️ 2 सफेद धातु की पैर की बिछिया ▪️ 4 सफेद धातु के कर्णफूल ▪️ 1 पीली धातु की नोज रिंग ▪️ 7 सफेद/तांबे धातु के सिक्के ▪️ 2 सफेद धातु के टुकड़े ▪️ 1 सफेद धातु की प्रतिमा ▪️ 2 छोटे सफेद धातु के कंगन ▪️ 1 छोटा सफेद धातु का सिक्का ▪️ 1 हाथ का ब्रेसलेट ▪️ मोर पंख एवं लाल नग युक्त सफेद धातु का छोटा दंड ▪️ चोरी की सामग्री बेचकर प्राप्त ₹6,000 नकद ▪️ चोरी के सामान की फोटो खींचने में इस्तेमाल बेडशीट 📱 पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन की Recycle Bin में चोरी की गई सामग्री की तस्वीरें भी मिलीं। इस मामले में पूर्व में मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल एवं पूर्व कार्मिक राजेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज के आधार पर मुकदमे में धारा 305 BNS की भी बढ़ोतरी की गई है। आरोपी: मनोज कुमार पुत्र स्वरूप चंद निवासी वार्ड नंबर-3, नूरपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। 👮 चमोली पुलिस की SIT की कार्रवाई जारी है।
    1
    SIT ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला चोरी का राज
🟨 The Aman Times
🚨 बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
SIT ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला चोरी का राज
📍 चमोली/बद्रीनाथ
श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चढ़ावा एवं दान सामग्री चोरी प्रकरण में चमोली पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में तीसरे अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है।
SIT ने 25 और 29 जून की CCTV फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया। फुटेज में एक व्यक्ति थाली भेंट में आई दान सामग्री में से सामान निकालकर अपनी जेब में रखता हुआ दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार मनोज कुमार जेपी पावर वेंचर्स लिमिटेड, लामबगड़ बैराज (जोशीमठ) में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था और परियोजना के अधिकारियों के अतिथियों एवं रिश्तेदारों को VIP दर्शन कराने के लिए समय-समय पर बद्रीनाथ मंदिर आता था।
📌 पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
उसकी निशानदेही पर लामबगड़ स्थित कमरे से चोरी की गई दान सामग्री के साथ ₹6,000 नकद और वह बेडशीट भी बरामद की गई, जिस पर चोरी किए गए सामान को रखकर आरोपी उनकी तस्वीरें खींचता था।
🛑 बरामद सामग्री
▪️ 2 सफेद धातु की पैर की बिछिया
▪️ 4 सफेद धातु के कर्णफूल
▪️ 1 पीली धातु की नोज रिंग
▪️ 7 सफेद/तांबे धातु के सिक्के
▪️ 2 सफेद धातु के टुकड़े
▪️ 1 सफेद धातु की प्रतिमा
▪️ 2 छोटे सफेद धातु के कंगन
▪️ 1 छोटा सफेद धातु का सिक्का
▪️ 1 हाथ का ब्रेसलेट
▪️ मोर पंख एवं लाल नग युक्त सफेद धातु का छोटा दंड
▪️ चोरी की सामग्री बेचकर प्राप्त ₹6,000 नकद
▪️ चोरी के सामान की फोटो खींचने में इस्तेमाल बेडशीट
📱 पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन की Recycle Bin में चोरी की गई सामग्री की तस्वीरें भी मिलीं।
इस मामले में पूर्व में मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल एवं पूर्व कार्मिक राजेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज के आधार पर मुकदमे में धारा 305 BNS की भी बढ़ोतरी की गई है।
आरोपी:
मनोज कुमार पुत्र स्वरूप चंद
निवासी वार्ड नंबर-3, नूरपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।
👮 चमोली पुलिस की SIT की कार्रवाई जारी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • हादसे में उजड़ा लक्सर का एक परिवार खाई में कार गिरने से 6 की मौत गांव रायपुर में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार लक्सर उत्तराखंड के पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में लक्सर के रायपुर गांव के एक ही परिवार के 6 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ​घटना बीते दिन की है, जब लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल का परिवार अपने बेटे से मिलने के लिए देवप्रयाग जा रहा था। पौड़ी से आगे निकलते ही कुछ ही दूरी पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन में सवार 7 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस और राहत बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज सभी शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ​शवों के गांव पहुंचते ही पूरे रायपुर में मातम पसर गया। गांव में गमगीन माहौल के बीच सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुखद घड़ी में संवेदना व्यक्त करने के लिए लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, वर्तमान विधायक मोहम्मद शहजाद और नगर पालिका अध्यक्ष संजीव चौधरी समेत हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
    1
    हादसे में उजड़ा लक्सर का एक परिवार खाई में कार गिरने से 6 की मौत  गांव रायपुर में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

लक्सर उत्तराखंड के पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में लक्सर के रायपुर गांव के एक ही परिवार के 6 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
​घटना बीते दिन की है, जब लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल का परिवार अपने बेटे से मिलने के लिए देवप्रयाग जा रहा था। पौड़ी से आगे निकलते ही कुछ ही दूरी पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन में सवार 7 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस और राहत बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज सभी शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
​शवों के गांव पहुंचते ही पूरे रायपुर में मातम पसर गया।  गांव में गमगीन माहौल के बीच सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुखद घड़ी में संवेदना व्यक्त करने के लिए लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, वर्तमान विधायक मोहम्मद शहजाद और नगर पालिका अध्यक्ष संजीव चौधरी समेत हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
    user_दैनिकउत्तराखंड24
    दैनिकउत्तराखंड24
    Classified ads newspaper publisher लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.