सुल्तानपुर डीएम ने AI से शिकायतों की समीक्षा की लापरवाही पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी सुल्तानपुर में शनिवार को तहसील सदर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने इसकी अध्यक्षता करते हुए आम जनता की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इस समाधान दिवस के दौरान कुल 180 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। राशन एवं आपूर्ति विभाग से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बिजली विभाग के तीन एस्टीमेट जमा करने वाले आवेदनों को छोड़कर अन्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग के तीन मामलों का तत्काल निस्तारण हुआ, शेष मामलों के लिए मौके पर जाकर फील्ड विजिट के निर्देश दिए गए। पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शिकायतों के पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा ले रहा है। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर बार-बार आ रही शिकायतों और आख्याओं की समीक्षा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से की जा रही है। इस एआई मॉनिटरिंग का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या अधिकारी बिना मौके पर जाए फर्जी या एक ही तरह की रिपोर्ट लगा रहे हैं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई लेखपाल या अधिकारी बिना स्थलीय निरीक्षण किए आख्या (रिपोर्ट) लगाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। एक आय प्रमाणपत्र के मामले में जिलाधिकारी ने लेखपाल और आपूर्ति निरीक्षक को मंगलवार तक प्रमाणपत्र बनवाकर आवेदक को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिले में बिजली आपूर्ति और व्यवस्था सुधार पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में बिना मीटर के चल रहे 100 से अधिक कनेक्शनों पर मीटर लगाए गए हैं और विधिक कार्रवाई की गई है। ट्रांसफार्मर और जर्जर लाइनों को बदलने के लिए 3 अगस्त तक एक नया और अतिरिक्त बिजनेस प्लान शासन को भेजा जा रहा है। आने वाले दिनों में, अधिक विवाद वाले चिन्हित गांवों में एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर मामलों के निस्तारण का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।

- नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji1
- बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, इसी दौरान पुलिस टीम अपनी सक्रियता के साथ मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया, और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- खेत में मिला वृद्ध का शव, बेटे ने विशेष समुदाय के 5 लोगों पर दर्ज कराया केस बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 1 अगस्त को एक शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान रामसुंदर कोरी के रूप में हुई। मृतक के पुत्र शिवनाथ ने बताया कि एक 12 वर्षीय बालक ने उन्हें उनके पिता के अचेत अवस्था में बगल के खेत में पड़े होने की सूचना दी थी। शिवनाथ की लिखित तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मृतक का पंचायतनामा पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। बल्दीराय क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी।1