logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कार चालक ने थाना बाबूगढ़ प्रभारी पर अम्बेडकर जयंती वाले दिन गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ प्रभारी पर अम्बेडकर जयंती पर एक कार चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #hapur रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़

3 hrs ago
user_Gulfam Saifi prees repotar
Gulfam Saifi prees repotar
गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कार चालक ने थाना बाबूगढ़ प्रभारी पर अम्बेडकर जयंती वाले दिन गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ प्रभारी पर अम्बेडकर जयंती पर एक कार चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #hapur रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ प्रभारी पर अम्बेडकर जयंती पर एक कार चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #hapur रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़
    1
    जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ प्रभारी पर अम्बेडकर जयंती पर एक कार चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#hapur
रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हापुड़ जनपद गढ़मुक्तेश्वर के गांव आठसैनी में आज भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और किसानों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और किसानों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ एक सशक्त आवाज उठाना बताया गया। इस दौरान संस्थापक नितिन भाटी ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर हाल में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने कहा कि अब समय आ गया है जब किसान और मजदूर केवल भाषणों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने अधिकारों के लिए जमीन पर उतरकर मजबूती से संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि संगठन परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव और व्यापक होगा। राष्ट्रीय सलाहकार शिवम उपाध्याय ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और संगठन से जुड़कर किसानों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही इस लड़ाई को नई दिशा दे सकती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष हापुड़ अहमद की, आबिद अली समेत सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में किसान यूनियन अपनी ताकत को और मजबूती से मैदान में उतारने की तैयारी में है।
    1
    हापुड़ जनपद गढ़मुक्तेश्वर के गांव आठसैनी में आज भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और किसानों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और किसानों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ एक सशक्त आवाज उठाना बताया गया। इस दौरान संस्थापक नितिन भाटी ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर हाल में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने कहा कि अब समय आ गया है जब किसान और मजदूर केवल भाषणों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने अधिकारों के लिए जमीन पर उतरकर मजबूती से संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि संगठन परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव और व्यापक होगा।
राष्ट्रीय सलाहकार शिवम उपाध्याय ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और संगठन से जुड़कर किसानों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही इस लड़ाई को नई दिशा दे सकती है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष हापुड़ अहमद की, आबिद अली समेत सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में किसान यूनियन अपनी ताकत को और मजबूती से मैदान में उतारने की तैयारी में है।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तरप्रदेश के मथुरा में खूनी संघर्ष मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष पत्थरबाजी और फायरिंग हो गई पुलिस ने लोगों को हिरासत में ले लिया #barahbastitv #मथुरा #उत्तरप्रदेश #viralreelschallenge #trendingchallenge #वायरल #trending
    1
    उत्तरप्रदेश के मथुरा में खूनी संघर्ष मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष पत्थरबाजी और फायरिंग हो गई पुलिस ने लोगों को हिरासत में ले लिया #barahbastitv #मथुरा #उत्तरप्रदेश #viralreelschallenge #trendingchallenge #वायरल #trending
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by गौ रक्षा दल कट्टर हिंदू
    1
    Post by गौ रक्षा दल कट्टर हिंदू
    user_गौ रक्षा दल कट्टर हिंदू
    गौ रक्षा दल कट्टर हिंदू
    सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप से घायल। सैद नगली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ट्रैक्टर खंदक में पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर की मढैया निवासी मनीराम पुत्र रमेश शनिवार को सैद नगली स्थित ट्रैक्टर बाजार गया था। देर शाम जब वह ट्रैक्टर लेकर वापिस अपने घर लौट रहा था, तभी सकतपुर के निकट यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सकतपुर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खंदक में जाकर पलट गया। हादसे में मनीराम ट्रैक्टर के नीचे दबने से बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
    1
    अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप से घायल।
सैद नगली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ट्रैक्टर खंदक में पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर की मढैया निवासी मनीराम पुत्र रमेश शनिवार को सैद नगली स्थित ट्रैक्टर बाजार गया था। देर शाम जब वह ट्रैक्टर लेकर वापिस अपने घर लौट रहा था, तभी सकतपुर के निकट यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि सकतपुर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खंदक में जाकर पलट गया। हादसे में मनीराम ट्रैक्टर के नीचे दबने से बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अमरोहा जनपद के कस्बा बछरायूं क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर एक बैंक्वेट हॉल के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें हसनपुर निवासी 30 वर्षीय महिला रजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त रजिया अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मासूम बेटी को खरोंच तक नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे ऊपर वाले का चमत्कार बताया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
    2
    अमरोहा जनपद के कस्बा बछरायूं क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर एक बैंक्वेट हॉल के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें हसनपुर निवासी 30 वर्षीय महिला रजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त रजिया अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मासूम बेटी को खरोंच तक नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे ऊपर वाले का चमत्कार बताया।  पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। सुरक्षा के मद्देनज़र जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में सुधीर चौहान ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय स्थापित करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने भदस्याना, पसवाड़ा, चित्तौड़ा और अठसैनी सहित कई गांवों का दौरा कर बाबा साहब को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक साफ देखने को मिली।
    1
    हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।
क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। सुरक्षा के मद्देनज़र जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में सुधीर चौहान ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय स्थापित करना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने भदस्याना, पसवाड़ा, चित्तौड़ा और अठसैनी सहित कई गांवों का दौरा कर बाबा साहब को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक साफ देखने को मिली।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग का नजारा, आग इतनी खतरनाक थी कि पूरी झुग्गी बस्ती जलकर राख हो गयी,आज लखनऊ में गरीबो का सब कुछ तबाह हो गया । ✍️✍️✍️✍️ रिपोर्ट गुलफाम सैफी यूपी प्रभारी amk 7news 24
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग का नजारा, आग इतनी खतरनाक थी कि पूरी झुग्गी बस्ती जलकर राख हो गयी,आज लखनऊ में गरीबो का सब कुछ तबाह हो गया ।
✍️✍️✍️✍️
रिपोर्ट गुलफाम सैफी यूपी प्रभारी amk 7news 24
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.