logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौलेश्वरी मंदिर परिसर में जुटे झारखंड के सोशल मीडिया क्रिएटर, आपसी सहयोग पर दिया जोर छोटे-बड़े क्रिएटरों के बीच तालमेल और एकजुटता बनाने की अपील चतरा: एक्टिव क्रिएटर इंडिया के तत्वावधान में चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित मां कौलेश्वरी मंदिर परिसर में सोशल मीडिया क्रिएटरों के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित क्रिएटरों ने आपसी एकता, सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले सभी क्रिएटरों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। छोटे और बड़े क्रिएटरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। समारोह में सभी क्रिएटरों से एक-दूसरे के कार्यों का सम्मान करने तथा जरूरत के समय सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से सोशल मीडिया क्रिएटरों को नई पहचान और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य क्रिएटरों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और एक सहयोगी मंच तैयार करना रहा।

7 hrs ago
user_Jitendra Tiwari
Jitendra Tiwari
पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
7 hrs ago

कौलेश्वरी मंदिर परिसर में जुटे झारखंड के सोशल मीडिया क्रिएटर, आपसी सहयोग पर दिया जोर छोटे-बड़े क्रिएटरों के बीच तालमेल और एकजुटता बनाने की अपील चतरा: एक्टिव क्रिएटर इंडिया के तत्वावधान में चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित मां कौलेश्वरी मंदिर परिसर में सोशल मीडिया क्रिएटरों के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित क्रिएटरों ने आपसी एकता, सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले सभी क्रिएटरों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। छोटे और बड़े क्रिएटरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। समारोह में सभी क्रिएटरों से एक-दूसरे के कार्यों का सम्मान करने तथा जरूरत के समय सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से सोशल मीडिया क्रिएटरों को नई पहचान और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य क्रिएटरों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और एक सहयोगी मंच तैयार करना रहा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कौलेश्वरी मंदिर परिसर में जुटे झारखंड के सोशल मीडिया क्रिएटर, आपसी सहयोग पर दिया जोर छोटे-बड़े क्रिएटरों के बीच तालमेल और एकजुटता बनाने की अपील चतरा: एक्टिव क्रिएटर इंडिया के तत्वावधान में चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित मां कौलेश्वरी मंदिर परिसर में सोशल मीडिया क्रिएटरों के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित क्रिएटरों ने आपसी एकता, सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले सभी क्रिएटरों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। छोटे और बड़े क्रिएटरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। समारोह में सभी क्रिएटरों से एक-दूसरे के कार्यों का सम्मान करने तथा जरूरत के समय सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से सोशल मीडिया क्रिएटरों को नई पहचान और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य क्रिएटरों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और एक सहयोगी मंच तैयार करना रहा।
    1
    कौलेश्वरी मंदिर परिसर में जुटे झारखंड के सोशल मीडिया क्रिएटर, आपसी सहयोग पर दिया जोर

छोटे-बड़े क्रिएटरों के बीच तालमेल और एकजुटता बनाने की अपील
चतरा: एक्टिव क्रिएटर इंडिया के तत्वावधान में चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित मां कौलेश्वरी मंदिर परिसर में सोशल मीडिया क्रिएटरों के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित क्रिएटरों ने आपसी एकता, सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले सभी क्रिएटरों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। छोटे और बड़े क्रिएटरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। समारोह में सभी क्रिएटरों से एक-दूसरे के कार्यों का सम्मान करने तथा जरूरत के समय सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से सोशल मीडिया क्रिएटरों को नई पहचान और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य क्रिएटरों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और एक सहयोगी मंच तैयार करना रहा।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • NH-19 की बदहाली पर उमाशंकर अकेला यादव का आंदोलन, रसोइया धमना टोल प्लाजा पर गूंजा ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ का नारा! 🔥 रसोइया धमना टोल प्लाजा पर NH-19 की बदहाली, सड़क निर्माण में देरी और जर्जर सर्विस रोड के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के नेतृत्व में ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ का नारा लगाते हुए सड़क मरम्मत और सुरक्षित आवागमन की मांग की गई।
    1
    NH-19 की बदहाली पर उमाशंकर अकेला यादव का आंदोलन, रसोइया धमना टोल प्लाजा पर गूंजा ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ का नारा! 🔥
रसोइया धमना टोल प्लाजा पर NH-19 की बदहाली, सड़क निर्माण में देरी और जर्जर सर्विस रोड के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के नेतृत्व में ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ का नारा लगाते हुए सड़क मरम्मत और सुरक्षित आवागमन की मांग की गई।
    user_Johar Chouparan
    Johar Chouparan
    News Anchor चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Jlkm लावालौंग प्रखंड महासचिव बने विक्रम यादव झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा का ✊ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ✊ ।। संगठन विस्तार एवं बधाई संदेश ।। जोहार क्रांतिकारी साथियों! आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को डाक बंगला, लावालौंग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की प्रखंड स्तरीय एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और लावालौंग प्रखंड में कमेटी का विस्तार करना था। इस ऐतिहासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हमारे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ: • श्री कैलाश कुमार महतो जी (जिला अध्यक्ष) • श्री गुलाम अंसारी जी (सचिव) • श्री अशोक भारती जी (पूर्व प्रत्याशी, चतरा विधानसभा) • श्री प्रेमलाल महतो जी (जिला वरीय उपाध्यक्ष) • श्री विनोद कुमार महतो जी (उपाध्यक्ष) • श्री बिजली कुमार महतो जी (जुझारू जिला प्रवक्ता) • श्री संतोष कुमार जी (कमेटी कार्यकारिणी सदस्य) एवं सैकड़ों समर्पित क्रांतिकारी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🎉 नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं 🎉 सर्वसम्मति और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार लावालौंग प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई है: 👉 प्रखंड अध्यक्ष: श्री सतीश कुमार साव जी 👉 महासचिव: श्री विक्रम कुमार यादव जी 👉 उपाध्यक्ष: श्री प्रकाश गंजू जी आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पूरे लावालौंग प्रखंड एवं जिला कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं! हमें पूरा विश्वास है कि आपकी ऊर्जा, संगठन के प्रति निष्ठा और जुझारू नेतृत्व से लावालौंग प्रखंड में JLKM की जड़ें और मजबूत होंगी तथा झारखंड के हक-अधिकार की यह लड़ाई एक नया इतिहास रचेगी। आइए, हम सब मिलकर जल, जंगल, जमीन और स्थानीय नीति की रक्षा के लिए इस क्रांतिकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। निवेदक: समस्त क्रांतिकारी साथी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM), लावालौंग प्रखंड कमेटी(चतरा जिला)।
    1
    Jlkm लावालौंग प्रखंड महासचिव बने विक्रम यादव झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा का 
✊ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ✊
।। संगठन विस्तार एवं बधाई संदेश ।।
जोहार क्रांतिकारी साथियों!
आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को डाक बंगला, लावालौंग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की प्रखंड स्तरीय एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और लावालौंग प्रखंड में कमेटी का विस्तार करना था।
इस ऐतिहासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हमारे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ:
• श्री कैलाश कुमार महतो जी (जिला अध्यक्ष)
• श्री गुलाम अंसारी जी (सचिव)
• श्री अशोक भारती जी (पूर्व प्रत्याशी, चतरा विधानसभा)
• श्री प्रेमलाल महतो जी (जिला वरीय उपाध्यक्ष)
• श्री विनोद कुमार महतो जी (उपाध्यक्ष)
• श्री बिजली कुमार महतो जी (जुझारू जिला प्रवक्ता)
• श्री संतोष कुमार जी (कमेटी कार्यकारिणी सदस्य)
एवं सैकड़ों समर्पित क्रांतिकारी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
🎉 नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं 🎉
सर्वसम्मति और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार लावालौंग प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई है:
👉 प्रखंड अध्यक्ष: श्री सतीश कुमार साव जी
👉 महासचिव: श्री विक्रम कुमार यादव जी
👉 उपाध्यक्ष: श्री प्रकाश गंजू जी
आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पूरे लावालौंग प्रखंड एवं जिला कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं!
हमें पूरा विश्वास है कि आपकी ऊर्जा, संगठन के प्रति निष्ठा और जुझारू नेतृत्व से लावालौंग प्रखंड में JLKM की जड़ें और मजबूत होंगी तथा झारखंड के हक-अधिकार की यह लड़ाई एक नया इतिहास रचेगी। आइए, हम सब मिलकर जल, जंगल, जमीन और स्थानीय नीति की रक्षा के लिए इस क्रांतिकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
निवेदक:
समस्त क्रांतिकारी साथी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM), लावालौंग प्रखंड कमेटी(चतरा जिला)।
    user_News,hamr lawalong
    News,hamr lawalong
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • *हंटरगंज के ढेबो गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन,* *धान की खेती पर हुई चर्चा* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज प्रखंड के ढेबो गांव में रविवार को पायोनियर बीज कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में किसानों को धान की खेती, पैदावार और फसल की विशेषताओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधि श्रीकांत कुमार ने पायोनियर 27पी39 धान की विशेषताओं के बारे में बताया। इस दौरान धान की बालियों के वजन की तुलना भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने खेती और गांव की समृद्धि को लेकर रैली निकाली। इस अवसर पर किसान समय यादव को सम्मानित किया गया।मौके पर रविंद्र यादव, विजय यादव, बाढ़ो यादव, वीरेंद्र यादव समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।
    1
    *हंटरगंज के ढेबो गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन,*

*धान की खेती पर हुई चर्चा*

*विकास कुमार यादव*
हंटरगंज(चतरा):  जिले के हंटरगंज प्रखंड के ढेबो गांव में रविवार को पायोनियर बीज कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में किसानों को धान की खेती, पैदावार और फसल की विशेषताओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधि श्रीकांत कुमार ने पायोनियर 27पी39 धान की विशेषताओं के बारे में बताया। इस दौरान धान की बालियों के वजन की तुलना भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने खेती और गांव की समृद्धि को लेकर रैली निकाली। इस अवसर पर किसान समय यादव को सम्मानित किया गया।मौके पर रविंद्र यादव, विजय यादव, बाढ़ो यादव, वीरेंद्र यादव समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • हजारीबाग: पगार ओपी गोलीबारी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार हजारीबाग: पगार ओपी गोलीबारी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
    1
    हजारीबाग: पगार ओपी गोलीबारी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग: पगार ओपी गोलीबारी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ चला संयुक्त जागरूकता अभियान, अवैध पोस्ता खेती के रोकथाम को लेकर शनिवार को कुंदा प्रखंड के सिकीदाग पंचायत भवन में संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बीडीओ, कुंदा थाना पुलिस, वन विभाग और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले कानूनी और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया। अधिकारियों ने NDPS Act 1985 के तहत कड़ी सजा और जमीन जब्ती के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही जमीन की उर्वरता खराब होने और युवा पीढ़ी पर नशे के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली और बाहरी तस्करों की सूचना विभाग को देने पर सहमति जताई। निगरानी के लिए ग्राम स्तरीय समिति गठित करने और संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मुखिया अनीता देवी समेत सिकीदाग, फुलवरिया, कोजरम सहित कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ चला संयुक्त जागरूकता अभियान,
अवैध पोस्ता खेती के रोकथाम को लेकर शनिवार को कुंदा प्रखंड के सिकीदाग पंचायत भवन में संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान में बीडीओ, कुंदा थाना पुलिस, वन विभाग और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले कानूनी और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया।
अधिकारियों ने NDPS Act 1985 के तहत कड़ी सजा और जमीन जब्ती के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही जमीन की उर्वरता खराब होने और युवा पीढ़ी पर नशे के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली और बाहरी तस्करों की सूचना विभाग को देने पर सहमति जताई। निगरानी के लिए ग्राम स्तरीय समिति गठित करने और संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर मुखिया अनीता देवी समेत सिकीदाग, फुलवरिया, कोजरम सहित कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • एक नवंबर को महारैली में दिल्ली के जंतर मंतर पर उमड़ेगा जनसैलाब हजारीबाग :वोट बचाओ देश बचाओ अभियां के अंतर्गत एक नवंबर को दिल्ली के राम लीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पर्यवेक्षक डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा की लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताअधिकार की सुरक्षा कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है उन्होंने पदाधिकारियों को बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा एसआईआर मे सक्रियता बरतने का निर्देश दिया। प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने एक नवंबर के राम लीला मैदान मे आयोजित महारैली मे अधिक से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी सूनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की भी अपील की। बैठक में इचाक प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास तथा पूर्व जिला सचिव हाजी मोहम्मद सिकंदर अली के निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा प्रदेश कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार यादव प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार प्रदेश सह सचिव डॉ प्रकाश कुमार के अतिरिक्त पूर्व प्रदेश पदाधिकारीगण पूर्व जिला अध्यक्षगण जे जिला के पदाधिकारीगण प्रकोष्ठ व मंच मोर्चा के अध्यक्षगण नगर अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्षगण मंडल अध्यक्षगण के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव अब्बास अंसारी ने किया। बैठक के बाद वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह उत्तरी छोटानागपुर के पर्यवेक्षक डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा तथ्यों और सबूतों के साथ देश के सामने रखा है, उन्होंने कहा की लोकतंत्र और नगरीकों के मताअधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातर अभियान चला रही है उन्होंने कहा की एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को देना चाहिए। मतदाता सूची और शुद्धता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की लड़ाई तथ्यों और साबूतों के आधार पर सवाल उठाने की लड़ाई है। मतदाता सूची में कथित गड़बडियां कैसे हुई और एसआईआर के दौरान किस परिस्थितियों मैं मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए इन सवालों का जवाब मिलना चाहिए। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा की वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाली माहा रैली में हजारीबाग जिले से इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे, और जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपना त्याग पत्र नहीं देंगे तब तक कांग्रेस का आंदोलन जरी रहेगा। प्रेसवार्ता में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष शांतनु मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता साकेत सौरभ जिला मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह शाह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान मुख्य रूप से उपस्थित थे।
    1
    एक नवंबर को महारैली में दिल्ली के जंतर मंतर पर उमड़ेगा जनसैलाब 
हजारीबाग :वोट बचाओ देश बचाओ अभियां के अंतर्गत एक नवंबर को दिल्ली के राम लीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पर्यवेक्षक डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा की लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताअधिकार की सुरक्षा कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है उन्होंने पदाधिकारियों को बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा एसआईआर मे सक्रियता बरतने का निर्देश दिया। प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने एक नवंबर के राम लीला मैदान मे आयोजित महारैली मे अधिक से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी सूनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की भी अपील की। बैठक में इचाक प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास तथा पूर्व जिला सचिव हाजी मोहम्मद सिकंदर अली के निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा प्रदेश कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार यादव प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार प्रदेश सह सचिव डॉ प्रकाश कुमार के अतिरिक्त पूर्व प्रदेश पदाधिकारीगण पूर्व जिला अध्यक्षगण जे जिला के पदाधिकारीगण प्रकोष्ठ व मंच मोर्चा के अध्यक्षगण नगर अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्षगण मंडल अध्यक्षगण के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव अब्बास अंसारी ने किया।  बैठक के बाद वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह उत्तरी छोटानागपुर के पर्यवेक्षक डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा तथ्यों और सबूतों के साथ देश के सामने रखा है, उन्होंने कहा की लोकतंत्र और नगरीकों के मताअधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातर अभियान चला रही है उन्होंने कहा की एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को देना चाहिए। मतदाता सूची और शुद्धता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता  है। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की लड़ाई तथ्यों और साबूतों के आधार पर सवाल उठाने की लड़ाई है। मतदाता सूची में कथित गड़बडियां कैसे हुई और एसआईआर के दौरान किस परिस्थितियों मैं मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए इन सवालों का जवाब मिलना चाहिए। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा की वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाली माहा रैली में हजारीबाग जिले से इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे, और जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपना त्याग पत्र नहीं देंगे तब तक कांग्रेस का आंदोलन जरी रहेगा। प्रेसवार्ता में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष शांतनु मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता साकेत सौरभ जिला मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह शाह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान मुख्य रूप से उपस्थित थे।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Advertising agency हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • रोमांचक सेमीफाइनल में शांति क्लब कुब्बा और हुड़मुड़ टाइगर्स के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त चतरा: अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के पहले सेमीफाइनल का मुकाबला रविवार को रोमांचक रहा। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्गीय उमाकांत पाठक खेल मैदान में शांति क्लब कुब्बा और हुड़मुड़ टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। संध्या होने के कारण दोनों टीमों के कप्तानों की सहमति से मैच को मंगलवार को दोबारा खेलने का निर्णय लिया गया। दोनों टीमों के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए एक बार फिर कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल सोमवार को कोराम्बे एकादश और ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर भी खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।
    1
    रोमांचक सेमीफाइनल में शांति क्लब कुब्बा और हुड़मुड़ टाइगर्स के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त
चतरा: अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के पहले सेमीफाइनल का मुकाबला रविवार को रोमांचक रहा। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्गीय उमाकांत पाठक खेल मैदान में शांति क्लब कुब्बा और हुड़मुड़ टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। संध्या होने के कारण दोनों टीमों के कप्तानों की सहमति से मैच को मंगलवार को दोबारा खेलने का निर्णय लिया गया। दोनों टीमों के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए एक बार फिर कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल सोमवार को कोराम्बे एकादश और ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर भी खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.