माय भारत अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, विभागों को सौंपे गए पंजीकरण लक्ष्य बरेली। विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने तथा युवा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माय भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सलाहकार समिति में 17 विभागों को शामिल किया गया है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी और माय भारत अभियान को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत युवा क्यूआर कोड एवं ऑनलाइन लिंक के माध्यम से माय भारत पोर्टल पर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। सभी विभागों से अपने-अपने स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण कराने और अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बैठक में विभागवार पंजीकरण लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। माध्यमिक शिक्षा विभाग को 8000, उच्च शिक्षा विभाग को 7000, पंचायती राज विभाग को 6,500, चिकित्सा विभाग को 3,500, कौशल विकास विभाग, युवा मंगल दल एवं बैंकिंग संस्थानों को एक-एक हजार, खेल विभाग एवं एनसीसी को 500-500 तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स को 200 युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया। वहीं पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र और सूचना विभाग को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला मुख्यालय के निकट माय भारत का कार्यालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे विभागीय समन्वय और कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा मिल सके। अंत में उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान की शपथ दिलाई और युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, एनसीसी के नायब सूबेदार एम. खान, आईटीआई से तोताराम, जिला उद्योग केंद्र से मयंक कुमार, रोजगार कार्यालय से मदनपाल, चिकित्सा विभाग से डॉ.अमित कुमार, पर्यटन विभाग से रविंद्र, सूचना विभाग से प्रशांत पटेल, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स से सुबोध कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
माय भारत अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, विभागों को सौंपे गए पंजीकरण लक्ष्य बरेली। विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने तथा युवा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माय भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के अधिक से अधिक युवाओं
तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सलाहकार समिति में 17 विभागों को शामिल किया गया है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी और माय भारत अभियान को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत युवा क्यूआर कोड एवं ऑनलाइन लिंक के माध्यम से माय भारत पोर्टल पर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। सभी विभागों से अपने-अपने स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण कराने और अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बैठक
में विभागवार पंजीकरण लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। माध्यमिक शिक्षा विभाग को 8000, उच्च शिक्षा विभाग को 7000, पंचायती राज विभाग को 6,500, चिकित्सा विभाग को 3,500, कौशल विकास विभाग, युवा मंगल दल एवं बैंकिंग संस्थानों को एक-एक हजार, खेल विभाग एवं एनसीसी को 500-500 तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स को 200 युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया। वहीं पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र और सूचना विभाग को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला मुख्यालय के निकट माय भारत का कार्यालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे विभागीय समन्वय और कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा मिल सके। अंत में
उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान की शपथ दिलाई और युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, एनसीसी के नायब सूबेदार एम. खान, आईटीआई से तोताराम, जिला उद्योग केंद्र से मयंक कुमार, रोजगार कार्यालय से मदनपाल, चिकित्सा विभाग से डॉ.अमित कुमार, पर्यटन विभाग से रविंद्र, सूचना विभाग से प्रशांत पटेल, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स से सुबोध कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
- बहेड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख नकद बरामद बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए ₹7,50,000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमे में वादी ने घर से नकदी चोरी होने की सूचना दी थी। थाना प्रभारी बहेड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भुड़िया कॉलोनी के पास पाइप फैक्ट्री के सामने खड़ंजा मार्ग से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने 30 जुलाई 2026 को चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुजीत मंडल* निवासी भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी (बरेली) तथा मनोज निवासी सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई ₹7,50,000 की पूरी नकदी** बरामद कर ली है। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- माय भारत अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, विभागों को सौंपे गए पंजीकरण लक्ष्य बरेली। विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने तथा युवा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माय भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सलाहकार समिति में 17 विभागों को शामिल किया गया है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी और माय भारत अभियान को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत युवा क्यूआर कोड एवं ऑनलाइन लिंक के माध्यम से माय भारत पोर्टल पर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। सभी विभागों से अपने-अपने स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण कराने और अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बैठक में विभागवार पंजीकरण लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। माध्यमिक शिक्षा विभाग को 8000, उच्च शिक्षा विभाग को 7000, पंचायती राज विभाग को 6,500, चिकित्सा विभाग को 3,500, कौशल विकास विभाग, युवा मंगल दल एवं बैंकिंग संस्थानों को एक-एक हजार, खेल विभाग एवं एनसीसी को 500-500 तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स को 200 युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया। वहीं पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र और सूचना विभाग को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला मुख्यालय के निकट माय भारत का कार्यालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे विभागीय समन्वय और कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा मिल सके। अंत में उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान की शपथ दिलाई और युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, एनसीसी के नायब सूबेदार एम. खान, आईटीआई से तोताराम, जिला उद्योग केंद्र से मयंक कुमार, रोजगार कार्यालय से मदनपाल, चिकित्सा विभाग से डॉ.अमित कुमार, पर्यटन विभाग से रविंद्र, सूचना विभाग से प्रशांत पटेल, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स से सुबोध कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।4
- बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को मायावती की भावुक श्रद्धांजलि, बोलीं— "उन्होंने कभी पार्टी को धोखा नहीं दिया" बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचीं और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि उमाशंकर सिंह ने जीवनभर ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की तथा कभी बसपा का साथ नहीं छोड़ा। मायावती ने भावुक होकर कहा कि उमाशंकर सिंह उन्हें अपनी सगी बहन मानते थे और हर रक्षाबंधन पर उनसे राखी बंधवाते थे। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि यदि परिवार चाहेगा तो उनके बेटे को भी राजनीति में आगे बढ़ाया जाएगा। उमाशंकर सिंह के निधन को मायावती ने बसपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श1
- 2027 चुनाव से पहले मुस्लिम जमात का बड़ा ऐलान, 'पैग़म्बरे इस्लाम बिल' पर वोट की अपील 2027 चुनाव से पहले मुस्लिम जमात का बड़ा ऐलान, 'पैग़म्बरे इस्लाम बिल' पर वोट की अपील नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक गुरुवार को बरेली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देशभर से आए उलमा और दानिश्वरों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद संगठन ने "मुस्लिम एजेंडा 2027" जारी करते हुए देश, प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कई प्रस्ताव और मांगें सामने रखीं। बैठक में सबसे प्रमुख मांग "पैग़म्बरे इस्लाम बिल" को लेकर रखी गई। संगठन ने कहा कि पैग़म्बर इस्लाम के सम्मान में कथित अभद्र टिप्पणियों को रोकने के लिए कानून बनाया जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अपील की गई कि वे उम्मीदवारों से इस प्रस्तावित बिल का समर्थन करने का वादा लें। बैठक में ज्ञानवापी, शाही ईदगाह और संभल की जामा मस्जिद से जुड़े विवादों का भी उल्लेख किया गया। संगठन ने इन मामलों में हिंदू पक्ष से मुकदमे वापस लेने की अपील की और कहा कि मस्जिदों से मुस्लिम समाज अलग नहीं हो सकता। इसके अलावा वक्फ संपत्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने, वक्फ की आय गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करने और शरीयत में हस्तक्षेप बंद करने की मांग भी उठाई गई। संगठन ने बुल्डोजर कार्रवाई और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी जिक्र किया। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संगठन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई की निंदा की तथा मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की। मस्जिद-ए-अक्सा की सुरक्षा और फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर भी मुस्लिम देशों से मजबूत कदम उठाने का आग्रह किया गया। मुस्लिम समाज के लिए जारी संदेश में शिक्षा, व्यापार और नैतिक परवरिश पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही दहेज प्रथा, नशा, जुआ और फिजूलखर्ची से दूर रहने की अपील की गई। बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए उलमा एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- बरेली- रिमझिम फुहारों के बीच सुब्हानी मियां ने अदा की परचम कुशाई की रस्म। आज आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा उर्से रज़वी का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। रात में नातिया मुशायरा व हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में अदा की जा रही है। नातिया मुशायरा देर रात तक जारी था। देश विदेश के कोने कोने से ज़ायरीन दरगाह पहुँच रहे है। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज इस्लामिया मैदान में रज़वी परचम रज़ा गेट पर नसब कर दिया गया। रज़वी परचम लहराते ही विधिवत उर्स का आगाज़ हो गया। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर,मसलक-ए-आला हज़रत ज़िंदाबाद के नारों के बीच दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने अपने दस्ते मुबारक से (हाथों) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां,सय्यद आसिफ मियां व देश-दुनिया से आये उलेमा की मौजूदगी में ठीक 9.20 बजे परचम कुशाई की रस्म अदा की। यहाँ फातिहा के बाद खुसूसी दुआ मुफ्ती सलीम नूरी ने की। परचम कुशाई होते ही फ़िज़ा में आला हज़रत की लिखी नात व मनकबत गूँजने लगी। इससे पहले मुख्य परचमी जुलूस आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में दरगाह पहुंचा। इसके अलावा ठिरिया निजावत खान और रहपुरा चौधरी से भी परचम और चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचे जिसे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी जगह फातिहाख्वानी और लंगर का एहतिमाम हुआ। मुख्य परचमी जुलूस 7.30 बजे दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की क़यादत में अपने रिवायती रास्तों कुमार टाकीज,इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुँचे। यहाँ सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की क़यादत में वापिस इस्लामिया मैदान पहुँचे। जुलूस का रास्ते में जगह-जगह हिन्दू मुस्लिम ने दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां का फूलों से स्वागत किया। बाद नमाज़-ए- मग़रिब महफ़िल-ए-मिलाद हाजी गुलाम सुब्हानी व आसिम नूरी ने पेश की। रात में 10 बजकर 35 मिनट पर आला हज़रत के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान (हामिद मियां) के कुल शरीफ की फातिहा मुफ्ती जईम रज़ा व मुफ्ती जमील ने पढ़ी। मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपने खिताब में कहा कि हुज्जातुल इस्लाम ने 1938 में मुरादाबाद में हुई एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों से अपने बच्चों तालीम दिलाने पर ज़ोर देते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आव्हान किया। दुनिया भर में सुन्नियत की पहचान कराने में अहम रोल अदा किया। आला हज़रत की वजह से बरेली सुन्नियत का केंद्र बन गया। आजम नगर, ठिरिया और रहपुरा चौधरी पहुंचने पर सज्जादानशीन का जोरदार इस्तकबाल वसीम खान,शमी खान,अजमल खान,राशिद खान,मुशाहिद खान,रफत अली खान, जुनैद कुरैशी,फहीम खान,सलमान खान,परवेज़ कुरैशी, जीशान कुरैशी,वसीम कुरैशी आदि ने किया। सज्जादानशीन के साथ हाजी मोहसिन हसन नूरी,मुफ्ती गुलफाम, मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मौलाना ज़िक्रउल्लाह,मौलाना सय्यद शाबाहत अली,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा ताहिर अल्वी,सबलू अल्वी,हस्सान रज़ा,युनुस साबरी आदि साथ रहे। *07 अगस्त (जुमा)* बाद नमाज़ ए फ़ज़्र कुरानख्वानी। सुबह 9.58 मिनट पर रेहाने मिल्लत व 10.30 बजे मुफ़स्सिर-ए आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। *इसके बाद मज़हब-ओ जमालक कॉन्फ्रेस होगी। उलेमा नामूसे रिसालत,मिशन मसलक आला हज़रत,समाज सुधार,आपसी सौहार्द,सामाजिक बुराई के खात्मे पर चर्चा करेगें।* दिन में कार्यक्रम व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। रात में दुनियाभर के मशहूर उलेमा की तक़रीर होगी। देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आज़म-ए-हिन्द के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी। उर्स की व्यवस्था में राशिद अली खान,मौलाना ज़ाहिद रज़ा,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,औरंगजेब नूरी,हाजी जावेद खान,नासिर क़ुरैशी,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा, सुहेल रज़ा खान,सय्यद फैज़ान रज़ा,अब्दुल माजिद,मोहसिन रज़ा,तारिक सईद,मुजाहिद रज़ा,जुहैब रज़ा,आलेनबी,इशरत नूरी,हाजी अब्बास नूरी,सय्यद माजिद अली,सय्यद एज़ाज़,नफीस खान, शरिक बरकाती,काशिफ रज़ा,सुहैल रज़ा, सऊद रज़ा,नोमान रज़ा,हसन बरेलवी,आरिफ रज़ा,फ़ारूक़ खान,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,हाजी फय्याज,गफ़ूर पहलवान,शहज़ाद पहलवान,काशिफ रज़ा,शाद रज़ा,अरबाज़ रज़ा,आदिल रज़ा,जावेद खान,साकिब रज़ा,,हाजी शकील नूरी,साकिब रज़ा,नईम नूरी,मुस्तक़ीम नूरी,इरशाद रज़ा, आसिम नूरी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ी रज़ा,सय्यद जुनैद,हाजी शारिक नूरी,हाजी अज़हर बेग,जुनैद चिश्ती,अब्दुल वाजिद नूरी,गजाली रज़ा,रजब अली, आदि दिन रात व्यवस्था बनाने में जुटे है। इसके अलावा परचम कुशाई के मौके पर डॉक्टर अनीस बेग भी मौजूद रहे।1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख बरामद बरेली: थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख बरामद बरेली, 6 अगस्त। थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए ₹7.50 लाख बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को उत्तरसिया निवासी निरपन पुत्र कृष्णपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जुलाई 2026 को अज्ञात चोर उसके घर से नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बहेड़ी में मु.अ.सं. 609/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भुड़िया कॉलोनी से कांठगरी जाने वाले मार्ग पर पाइप फैक्ट्री के पास यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे बैठे दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत मंडल (30 वर्ष), निवासी भुड़िया कॉलोनी, बहेड़ी तथा मनोज (28 वर्ष), निवासी सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई ₹7,50,000 की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन पर काफी कर्ज था। सुजीत की पीड़ित से मित्रता थी, जिससे उसे जानकारी मिली कि घर में जमीन खरीदने के लिए बड़ी रकम रखी हुई है। इसी जानकारी के आधार पर दोनों ने चोरी की योजना बनाई और 30 जुलाई को दोपहर में घर से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया जब वे चोरी की रकम का आपस में बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजू कुमार, श्रीनाथ शर्मा तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1