Shuru
Apke Nagar Ki App…
MP में CBN की बड़ी स्ट्राइक: टैंकर से करोड़ों का ड्रग्स जब्त, 3 गिरफ्तार नीमच। नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की मध्य प्रदेश इकाई ने ड्रग तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। नीमच में 18 और 19 अगस्त की रात बैक-टू-बैक तीन बड़ी कार्रवाइयां की गईं। इस महा- ऑपरेशन में सीबीएन ने एक हजार पांच सौ बाईस (1,522) किलोग्राम पोस्ता भूसा और करीब पच्चीस हजार (24,895) नशीली गोलियां जब्त की हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि तस्कर नशीले पदार्थों को छुपाने के लिए इंडियन ऑयल के टैंकर का इस्तेमाल कर रहे थे।ब्यूरो ने मौके से एक टैंकर, बलेनो, टाटा पंच और एक मोटरसाइकिल सहित कुल चार वाहन जब्त किए हैं, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन अब इस ड्रग नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।
Rakeshsharma Rakeshsharma
MP में CBN की बड़ी स्ट्राइक: टैंकर से करोड़ों का ड्रग्स जब्त, 3 गिरफ्तार नीमच। नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की मध्य प्रदेश इकाई ने ड्रग तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। नीमच में 18 और 19 अगस्त की रात बैक-टू-बैक तीन बड़ी कार्रवाइयां की गईं। इस महा- ऑपरेशन में सीबीएन ने एक हजार पांच सौ बाईस (1,522) किलोग्राम पोस्ता भूसा और करीब पच्चीस हजार (24,895) नशीली गोलियां जब्त की हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि तस्कर नशीले पदार्थों को छुपाने के लिए इंडियन ऑयल के टैंकर का इस्तेमाल कर रहे थे।ब्यूरो ने मौके से एक टैंकर, बलेनो, टाटा पंच और एक मोटरसाइकिल सहित कुल चार वाहन जब्त किए हैं, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन अब इस ड्रग नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- MP में CBN की बड़ी स्ट्राइक: टैंकर से करोड़ों का ड्रग्स जब्त, 3 गिरफ्तार नीमच। नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की मध्य प्रदेश इकाई ने ड्रग तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। नीमच में 18 और 19 अगस्त की रात बैक-टू-बैक तीन बड़ी कार्रवाइयां की गईं। इस महा- ऑपरेशन में सीबीएन ने एक हजार पांच सौ बाईस (1,522) किलोग्राम पोस्ता भूसा और करीब पच्चीस हजार (24,895) नशीली गोलियां जब्त की हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि तस्कर नशीले पदार्थों को छुपाने के लिए इंडियन ऑयल के टैंकर का इस्तेमाल कर रहे थे।ब्यूरो ने मौके से एक टैंकर, बलेनो, टाटा पंच और एक मोटरसाइकिल सहित कुल चार वाहन जब्त किए हैं, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन अब इस ड्रग नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।1
- NEWS:-सीबीएन मध्य प्रदेश इकाई की लगातार तीन कार्रवाइयां: 1,522.415 किलोग्राम पोस्ता भूसा एवं 24,895 मनःप्रभावी टैबलेट जब्त, 03 गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त मनासा।केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश इकाई द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 एवं 19 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। इन कार्रवाइयों में कुल 1,522.415 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 24,895 अवैध मनःप्रभावी टैबलेट, एक इंडियन ऑयल टैंकर, एक Maruti Suzuki Baleno कार, 1 Tata Punch कार तथा एक Hero Passion Pro मोटरसाइकिल जब्त की गई तथा 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 1. 24,895 मनःप्रभावी टैबलेट जब्त दिनांक 18.08.2026 की रात को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के उपनारकोटिक्स आयुक्त के कार्यालय एवं नीमच तृतीय खण्ड की संयुक्त टीम ने भरभड़िया-नीमच मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से 02 बक्सों में Alprazolam एवं Tramadol की कुल 24,895 अवैध मनःप्रभावी टैबलेट बरामद की गईं। मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर टाटा पंच कार एवं बरामद टैबलेट जब्त की गईं। 2. 64.840 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त दिनांक 18.08.2026 की रात को सीबीएन के नीमच तृतीय खंड की टीम ने विशिष्ट सूचना के आधार पर मिरचखेड़ी-मंगलवाड़ मार्ग, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) पर एक Maruti Suzuki Baleno कार को रोककर तलाशी ली। कार से 05 प्लास्टिक बोरियों में 64.840 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद हुआ। साथ ही कार के साथ पायलटिंग कर रही Hero Passion Pro मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। पायलट मोटरसाइकिल का चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जबकि कार चालक को गिरफ्तार किया गया। 3. टैंकर के गुप्त कक्ष से 1,432.680 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त दिनांक 18.08.26 एवं 19.08.2026 की मध्य रात्रि को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के उपनारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय की टीम ने मंदसौर-जावरा मार्ग पर एक राजस्थान पंजीयन वाले इंडियन ऑयल टैंकर को रोका। तलाशी के दौरान टैंकर में लोहे की शीट एवं जाली के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त कक्ष से 71 प्लास्टिक बोरियों में 1,432.680 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद किया गया। चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे सीबीएन अधिकारियों ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर टैंकर एवं पोस्ता भूसा जब्त किया गया। तीनों मामलों में NDPS Act, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। मामलों में आगे की जांच जारी है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।उक्त तीन प्रकरण कायम करने के क्रम में सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा लगातार चौथे वर्ष 100 प्रकरण की उपलब्धि अर्जित की। वर्तमान कैलेंडर वर्ष में अब सीबीएन मध्यप्रदेश द्वारा कायम कुल प्रकरणों की संख्या 101 पहुँच चुकी है जिसमे मादक पदार्थों की 4 अवैध फैक्ट्री का ध्वस्तिकरण भी शामिल है। इन प्रकरणों में अब तक कुल 158 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह नशामुक्त भारत के प्रति सीबीएन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु अवैध तस्करी एवं वितरण के विरुद्ध सीबीएन का अभियान निरंतर जारी रहेगा।1
- नीमच में कलेक्टर की समीक्षा बैठक में लंबित शिकायतों पर सख्ती नीमच। समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। पीएम किसान सम्मान निधि की 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर संबंधित तहसीलदारों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा केंद्र और डाइट की शिकायतों में लापरवाही पर डीपीसी व डाइट प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में नए खेल मैदान के लिए 4 हेक्टेयर या अधिक भूमि चिन्हित कर आवंटन प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। लोक अदालत और माय भारत पंजीयन अभियान की भी समीक्षा की गई।1
- नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 20 लाख की 335 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त नीमच। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नयागांव पुलिस चौकी ने जावद चौराहे पर कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी के ट्रक से 335 पेटी यानी 3015 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब से भरा ट्रक भी जब्त कर लिया है। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।2
- सफर में ठोकरें और चोटें रास्ते का हिस्सा है ये वही निशान है जो बताते हैं कि हम रुके नहीं चतते रहे भ बढ़ते कदम मंजिल की ओर1
- आजाद समाज पार्टी की एकता रैली: 'नफरत छोड़ो, मोहब्बत से रहो' का नारा रामपुरा में निकली सद्भावना यात्रा, सभी समाजों को एकजुट रहने का दिया संदेश रामपुरा आजाद समाज पार्टी ने निकाली एकता रैली, दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश* *रामपुरा, नीमच।* मनासा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 228 के अंतर्गत रामपुरा तहसील में *बहुजन आजाद समाज पार्टी* द्वारा सोमवार को एकता और सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। रैली *रामपुरा नाका नंबर दो* से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। *उद्देश्य: एकता और मोहब्बत* रैली को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि _"हमारा उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि सभी वर्ग मिलजुल कर रहें, एक-दूसरे का सम्मान करें और मिलकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएं।"_ वक्ताओं ने कहा कि नफरत और भेदभाव से समाज कमजोर होता है। आज समय की मांग है कि हम सब जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट हों। *समाज के सभी वर्गों को जोड़ा* रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर "एकता जिंदाबाद", "भाईचारा जिंदाबाद" के नारे लगाए। पार्टी ने सभी समाजों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर क्षेत्र की तरक्की के लिए साथ आएं।1
- ऑपरेशन सिंदूर का असली ‘हीरो’ राफेल नहीं, सुखोई-30MKI की भी रही अहम भूमिका Operation Sindoor Sukhoi-30MKI: मई 2025 में भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस अभियान के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। ऑपरेशन के बाद राफेल लड़ाकू विमानों की भूमिका सबसे ज्यादा चर्चा में रही, लेकिन इस पूरे अभियान में भारतीय वायुसेना के दूसरे लड़ाकू विमानों ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। इनमें सुखोई-30MKI का नाम प्रमुखता से सामने आया।राफेल को उसकी आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमता और लंबी दूरी की मिसाइलों के कारण खास तवज्जो मिली। हालांकि, सुखोई-30MKI भारतीय वायुसेना का लंबे समय से प्रमुख मल्टी-रोल फाइटर रहा है। इसकी बड़ी हथियार क्षमता, लंबी उड़ान क्षमता और अलग-अलग तरह के मिशन को अंजाम देने की क्षमता इसे बेहद उपयोगी प्लेटफॉर्म बनाती है। सुखोई-30MKI की खास भूमिका सुखोई-30MKI को भारत ने अपनी जरूरतों के मुताबिक बड़े स्तर पर अपग्रेड किया है। यह विमान एयर-टू-एयर मिशन के साथ-साथ जमीन पर मौजूद लक्ष्यों के खिलाफ स्टैंड-ऑफ स्ट्राइक करने में भी सक्षम है। ये भी पढें ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सामने आई जानकारी और भारतीय वायुसेना द्वारा जारी फुटेज में सुखोई-30MKI से रैंपेज मिसाइल के इस्तेमाल का उल्लेख हुआ। रैंपेज एक स्टैंड-ऑफ हथियार है, जिसे विमान को लक्ष्य के बेहद करीब गए बिना हमला करने की क्षमता देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे लड़ाकू विमान को दुश्मन की एयर डिफेंस के सीधे खतरे से कुछ दूरी बनाए रखने में मदद मिलती है। सिर्फ हमला नहीं, एयर डिफेंस भी अहम सुखोई-30MKI की खासियत केवल भारी हथियार ले जाने तक सीमित नहीं है। यह विमान हवा में दुश्मन के लड़ाकू विमानों से मुकाबला करने के लिए भी तैयार रहता है। इसमें अस्त्र जैसी स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलों को शामिल किया गया है। अस्त्र का उद्देश्य लंबी दूरी से हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाना है। इसके अलावा आर-73 जैसी क्लोज-रेंज मिसाइलें नजदीकी हवाई मुकाबले में उपयोगी मानी जाती हैं। इस तरह के हथियार संयोजन से सुखोई एक मल्टी-रोल प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर सकता है। जरूरत के मुताबिक इसका इस्तेमाल स्ट्राइक, एयर डिफेंस और एस्कॉर्ट मिशन में किया जा सकता है1
- NEWS:-सत्यता को जीवन में धारण कर आचरण करने वाला ही सनातनी : साध्वी जयमाला दीदी मनासा में 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों सनातन परिवार हुए शामिल मनासा। अपने जीवन में सत्यता को धारण कर उसी के अनुरूप आचरण करने वाला व्यक्ति ही वास्तविक अर्थों में सनातनी होता है। सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, संस्कार, सद्भाव और समरसता को जीवन में उतारना ही सनातन का मूल भाव है। यह विचार आर्यावर्त षटदर्शन साधु मंडल भारत की प्रदेश अध्यक्ष साध्वी जयमाला दीदी ने मनासा में आयोजित 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग के दौरान व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा विद्वान रामराष्ट्र आराधक साहित्याचार्य संत श्री चेतनराम जी की पावन प्रेरणा से मंदिरों की नगरी मनासा में धर्म, अध्यात्म, संस्कार, सामाजिक सद्भाव एवं समरसता के उद्देश्य को लेकर प्रत्येक मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों एवं क्षेत्रों में सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में प्रेस क्लब मनासा (रजिस्टर्ड) के सौजन्य से 100वें आयोजन का भव्य समागम हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में सनातन परिवार शामिल हुए। दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीहनुमान जी एवं अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आद्य आचार्य स्वामी श्री रामचरणजी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। प्रेस क्लब के संरक्षक मंडल के कैलाश सोढ़ानी, शब्बीर बोहरा, रामधन विजयवर्गीय, सुरेश कुमावत, हेमंत शर्मा, संजय व्यास, अध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार, उपाध्यक्ष परसराम वर्मा, सचिव नरेंद्र कुशवाह, सहसचिव दिलीप बोराना सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने पूजन किया। इस अवसर पर मंगल कुशवाह, मनीष जोलान्या, राकेश गुर्जर, मंगल गोस्वामी, भरत कनेरिया, कुंजबिहारी कुशवाह, नरेंद्र राठौर, राकेश शर्मा, नमन यति, यशवंत राठौर सहित प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। साध्वी जयमाला दीदी का किया स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित साध्वी जयमाला दीदी का क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, नगर निरीक्षक पुलिस नीलेश अवस्थी, प्रेस क्लब सदस्यों एवं सनातन सत्संग मंडल की ओर से स्वागत किया गया। भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण आयोजित भजन प्रवाह में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, राजकुमार मारू, सत्यनारायण सोनी, मनीष, अर्पित शर्मा, कमल विजयवर्गीय, अरुण झंवर, विजय उपाध्याय एवं ओम सोनी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा। 25 अगस्त को होगा 101वां सामूहिक पाठ सनातन सत्संग मंडल ने 100वें आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रेस क्लब मनासा एवं सभी सनातन परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी 25 अगस्त मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे श्री मनभावन हनुमान मंदिर, कृषि उपज मंडी मनासा में आयोजित होने वाले 101वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया।1