"तेरी मां का वादी, भे#$#$## की" ये बदायूं के थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर है। अंधे मोरपाल को धक्के मारकर अपने ऑफिस से निकाल दिया। मोरपाल का भतीजा होली पर एक हादसे में घायल हुआ था। मोरपाल न्याय मांग रहे थे। राजेंद्र सिंह पुंडीर पहले अमरोहा जिले में दरोगा रहे है। कांवड़ यात्रा के दौरान ब्रजघाट चौकी इंचार्ज थे, रीलबाजी का शौक साहब के अंदर पहले से था तो कांवड़ियों की पैर मालिश कर दी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल। कुछ दिनों के इनका प्रमोशन हो गया। तरक्की मिलीं तो दिल्ली की सिफारिश के बलबूते जिले के SP आदित्य लांग्हे ने इन्हें पहली तैनाती हसनपुर कोतवाली की दी। इनके समय मे हसनपुर मे कैंटीन संचालक की हत्या हुई, कोतवाल की लापरवाही पाई तो SP ने थानेदारी छीन। मात्र 2 महीने ही कोतवाली चली। फिर कुछ का वनवास काटने के बाद अमरोहा देहात थाना मिला। मात्र 7 महीने ही चला। फिर बिजनौर जिले में ट्रांसफर हो गया उसके बाद अब बदायूं जिले में है। बाकी वीडियो देखकर अब समझ ही गए होगे कैसे व्यक्ति है ये।
"तेरी मां का वादी, भे#$#$## की" ये बदायूं के थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर है। अंधे मोरपाल को धक्के मारकर अपने ऑफिस से निकाल दिया। मोरपाल का भतीजा होली पर एक हादसे में घायल हुआ था। मोरपाल न्याय मांग रहे थे। राजेंद्र सिंह पुंडीर पहले अमरोहा जिले में दरोगा रहे है। कांवड़ यात्रा के दौरान ब्रजघाट चौकी इंचार्ज थे, रीलबाजी का शौक साहब के अंदर पहले से था तो कांवड़ियों की पैर मालिश कर दी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल। कुछ दिनों के इनका प्रमोशन हो गया। तरक्की मिलीं तो दिल्ली की सिफारिश के बलबूते जिले के SP आदित्य लांग्हे ने इन्हें पहली तैनाती हसनपुर कोतवाली की दी। इनके समय मे हसनपुर मे कैंटीन संचालक की हत्या हुई, कोतवाल की लापरवाही पाई तो SP ने थानेदारी छीन। मात्र 2 महीने ही कोतवाली चली। फिर कुछ का वनवास काटने के बाद अमरोहा देहात थाना मिला। मात्र 7 महीने ही चला। फिर बिजनौर जिले में ट्रांसफर हो गया उसके बाद अब बदायूं जिले में है। बाकी वीडियो देखकर अब समझ ही गए होगे कैसे व्यक्ति है ये।
- बताया जा रहा है कि अयोध्या के राजघाट में स्वामी जीयर जी महाराज के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था, जो कि कल ही संपन्न हुआ था। महायज्ञ के समापन के अगले ही दिन अज्ञात कारणों से यज्ञ स्थल पर अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि इस महायज्ञ का आयोजन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। एंकर आउट्रो: फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर आप ऐसे ही ताज़ा और सटीक खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो हमारे चैनल को Like करें, Share करें और Subscribe जरूर करें, साथ ही बेल आइकन दबाना ना भूलें।1
- Post by SNN न्यूज़1
- गालीबाज बिसौली थाना प्रभारी और दरोगा को SSP ने किया निलम्बित, जांच CO बिसौली को सौंपी बदायूं। शनिवार को सोशल मीडिया पर जिले के थाना कोतवाली का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र पुण्डीर और अन्य पुलिस कर्मी किसी के साथ गाली गलौच करते हुए उसे धक्का मार रहे थे। पीड़ित नेत्रहीन बताया जा रहा था। मामला जब SSP के संज्ञान में पहुंचा तब उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र पुण्डरीर और दरोगा भूपेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर जांच सीओ बिसौली को सौंपी है।1
- बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा जनपद बदायूं में संपत्ति के विवाद में रिश्ते हुए शर्मशार भाई ने भाई की ली जान भाई को मौत के घाट उतारने के बाद पूरा परिवार मय सामान के हुआ फरार जनपद बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के गांव पदमपुर के रहने वाले 42 वर्षीय रामशरण पुत्र राजपाल सिंह पांच भाई थे रामशरण के बड़े भाई मुन्नालाल से संपत्ति विवाद काफी समय से चल रहा था तो आए दिन बड़ा भाई मुन्नालाल एवं उनके बेटे गोविंद आनंद एवं पारिवारिक भाई रामखिलाड़ी उसे मारते पीटते थे और दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते थे इसी संपत्ति के विवाद के चलते राम खिलाड़ी के भाई मुन्नालाल एवं उसके भतीजों ने रामशरण को कहीं गायब कर दिया और चारों लोग अपने चार पहिया वाहन से घरेलू सामान भरकर दिल्ली चले गए उधर काफी समय तक जब रामशरण घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी काफी खोजबीन करने के उपरांत भी रामशरण का कहीं पता नहीं चला तो पर जानू ने सुबह उसकी फिर खोजबीन की वह गांव के जंगल में एक पेड़ के नीचे गेहूं के खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था परिजनों के अनुसार रामचरण को उनके भाई मुन्नालाल भतीजे गोविंद आनंद और पारिवारिक भाई राम खिलाड़ी ने मौत के घाट उतार दिया और सभी लोग गायब हो गए वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा प्रजवानी मुन्नालाल भाई गोविंद आनंद भतीजे एवं राम खिलाड़ी पारिवारिक भाई के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की बाईट- मृतक का बेटा अमर3
- बदायूँ न्यूज *संवाददाता संजीव कुमार राणा बदायूँ जनपद के ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गूरा बरेला में आयोजित पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति और आस्था की अद्भुत लहर देखने को मिल रही है। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सभी लोग बढ़-चढ़कर इस पावन आयोजन में भाग लेकर अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इतने बड़े आयोजन में सभी ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों का भारी योगदान रहता है। और इतने बड़े अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है ।4
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है... मार्केट मे एक और नये बाबा की एंट्री , ये बाबा अपनी जीभ निकाल कर भक्तो को आशीर्वाद देते है। कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।1
- उत्तर प्रदेश के जेवर से आज देश के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण सामने आया है। माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। न्यूज़ पैकेज: Noida International Airport का यह पहला चरण अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसे विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार विकसित किया गया है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देगा और क्षेत्र को ग्लोबल कनेक्टिविटी से जोड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट ‘न्यू इंडिया’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे निवेश, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विकास और फायदे: यह एयरपोर्ट बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी क्षेत्र में नए उद्योग और निवेश आएंगे हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे दिल्ली-एनसीआर का दबाव कम होगा बेहतर लॉजिस्टिक्स और कार्गो सुविधा से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा प्रोजेक्ट की खास बातें: यह भारत का सबसे बड़ा बनने वाला एयरपोर्ट प्रोजेक्ट है इसे कई चरणों में विकसित किया जा रहा है भविष्य में यह एयरपोर्ट एशिया के प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभरेगा एंकर आउट्रो: कुल मिलाकर, जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास को नई उड़ान देने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। ऐसी ही बड़ी और सटीक खबरों के लिए हमारे चैनल को 👉 Like करें 👍 👉 Share करें 🔁 👉 Subscribe जरूर करें 🔔2
- Post by SNN न्यूज़1
- बदायूं ब्रेकिंग। *संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* *फोनों 9026249659* बदायूं में शुरू ऐप चैनल की खबर का दमदार असर बदायूं के गाली बाज इंस्पेक्टर और दरोगा तत्काल प्रभाव से निलंबित शुरू ऐप चैनल ने वायरल वीडियो की खबर प्रमुखता से चलाई थी । खबर चलने के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर तथा उप निरीक्षक भूपेंद्र यादव को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित। शुरू ऐप पर खबर चलने के बाद बदायूं एस एस पी अंकित शर्मा ने की कड़ी कार्रवाई। थाने पर आए नेत्रहीन व्यक्ति को थाना प्रभारी ने पीट कर गाली देकर निकाला था बाहर जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा था तेजी से वायरल शुरू ऐप ने इस खबर को पूरी को प्रमुखता के साथ दिखाया बदायूं की नई तेज तर्रार एस एसपी अंकित शर्मा ने तत्काल मामले में लिया संज्ञान थाना प्रभारी तथा उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित नई एसएसपी की तत्काल कार्यवाही से जनता कर रही शरहाना। पूरा मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है।1