Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत समाचार 9977447750 नरसिहंपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 7 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत समाचार 9977447750 नरसिहंपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 7 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस पलटी, आधा दर्जन घायल लोकेशन नरसिंहपुर मध्य प्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस पलटी, आधा दर्जन घायल नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मुंगवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बस के हेल्पर सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं।? जानकारी के मुताबिक, यह बस नेपाल से बेंगलुरु की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे जब बस मुंगवानी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस जोरदार झटके के साथ सड़क के नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। हादसे में घायल हुए यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ यात्रियों ने मौके पर मीडिया और पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बस चालक शराब के नशे में था और बस काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। यात्रियों का मानना है कि चालक की इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मुंगवानी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।3
- नरसिंहपुर में जंगलराज: शराब ठेकेदार का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, 5 लाख की मंथली न देने पर जान से मारने की धमकी नरसिंहपुर। जिले के करकबेल इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों ने अपहरण, मारपीट और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। माँ नर्मदा स्टोन क्रेशर और करकबेल शराब दुकान के संचालक प्रदीप कौरव पर हुए इस जानलेवा हमले ने समूचे जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। कार्यालय में घुसकर किया हमला, पिस्टल छीनकर की फायरिंग प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 2 मई दोपहर की है जब आरोपी गोपाल लोधी, अभिषेक लोधी, सोनू ठाकुर और भरत लोधी अपने साथियों के साथ प्रदीप कौरव के कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोपियों ने न केवल उन्हें कार्यालय से घसीटकर बाहर निकाला, बल्कि सड़क पर सरेआम मारपीट की। इसके बाद उन्हें बोलेरो में डालकर नहर किनारे ले जाया गया, जहाँ उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीनकर हवाई फायर किया गया और 5 लाख रुपये प्रति माह की रंगदारी (प्रोडेक्शन मनी) की मांग की गई। थाने के सामने फेंककर भागे आरोपी, नाक की हड्डी टूटी हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने घायल ठेकेदार को अधमरी हालत में थेमी थाने के पास फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप कौरव की नाक की हड्डी टूट गई है और चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज जबलपुर/भोपाल के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की भूमिका पर सवाल: धाराओं के 'खेल' से आक्रोश हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 0165/2026 तो दर्ज किया है, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्का करने की कोशिश की है। अपहरण, लूट (पिस्टल छीनना) और रंगदारी जैसी गंभीर धाराएं न लगाने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यहाँ तक कि थाने के भीतर भी आरोपियों द्वारा पीड़ित को धमकाने की बात सामने आ रही है। SIT जांच की उठी मांग मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जिले के सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है। मांग की गई है कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए ताकि रसूखदार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके और जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हों।1
- नरसिंहपुर के करकबेल में शराब कारोबारी प्रदीप कौरव से मारपीट के बाद सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और महत्वपूर्ण परामर्श उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य माताओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।1
- नरसिंहपुर के गोटेगांव में बढ़ती अव्यवस्था पर जागृति कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर में अतिक्रमण, अनियंत्रित यातायात और डीजे के ध्वनि प्रदूषण को 'अराजक' बताते हुए कमेटी ने विधायक और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।1
- तेंदूखेड़ा के सिविल न्यायालय चौराहे पर एक युवक ने बीच सड़क पर कार खड़ी कर यातायात बाधित कर दिया। इससे तत्काल जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला।2
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में शराब के नशे में एक ड्राइवर ने नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलट दी। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा और दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हैं।1
- नरसिंहपुर के पलोहा थाना क्षेत्र में एक युवक से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में 12 टांके आए हैं। पीड़ित ने पुलिस पर गंभीर चोटों के बावजूद हल्की धाराएं लगाने और SC/ST एक्ट नहीं जोड़ने का आरोप लगाते हुए SP से न्याय मांगा है। उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं और वह चाहता है कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।1
- नरसिंहपुर के स्टेशन गंज थाने ने गर्लफ्रेंड के साथ 'इंस्टॉलिंग लाइफ' जीने के लिए चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये चोर अपनी वारदातों के लिए 'बुकिंग चालू है' कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है।2