ललितपुर | अनुशासनहीनता पर एसपी का बड़ा एक्शन, एक साल से गैरहाजिर 9 पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश। स्लग: ललितपुर में एक साल से गैरहाजिर 9 पुलिसकर्मी निलंबित ललितपुर पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब एक साल से बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने लंबे समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे 9 पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग के अनुसार सभी पुलिसकर्मी लगभग एक वर्ष से लगातार गैरहाजिर थे। एसपी ने इस मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सभी के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध, जिम्मेदारीपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी बिना अनुमति अनुपस्थित रहने या सेवा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए ललितपुर | अनुशासनहीनता पर एसपी का बड़ा एक्शन, एक साल से गैरहाजिर 9 पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश।

- मड़ावरा के तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। मड़ावरा के तहसील सभागार में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों के 9ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या एसडीएम को सुनाई जिन्हें सुनने के बाद 4ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करा दिया गया।1
- नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं कुर्रटवासी, हर घर जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन की हर घर जल योजना का लाभ प्रदेश तथा जिले की सीमा पर बसे ललितपुर जनपद के सीमांत ग्राम कुर्रट के ग्रामीण धसान नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों द्वारा तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया की शासन की मंशा अनुरुप उनके गांव में हर घर जल योजना प्रारंभ की गई लेकिन आज तक उनके घरों तक पाइप लाइन के स्वच्छ पेयजल नहीं आ सका।ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की किल्लत से सबसे परेशानी ज्यादा महिलाओं को उठानी पड़ती है उन्हें नदी से पानी लाने काफी दूर तक जाना पड़ता है। साथ ही ग्रामीणजन नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर है जिसके चलते गांव में डायरिया समेत दूषित जल से होने वाली बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं जलनिगम के सहायक अभियंता सचिन पचौरी ने बताया कि कुर्रट में पाइप लाइन का काम कराने वाली फर्म द्वारा प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्य करा दिया गया है, लगभग सात दर्जन संयोजन भी दे दिये गये हैं। नलकूप बोरिंग में सबमर्सिबल मोटर डाली जाना है, ठेकेदार को अवशेष धनराशि आवंटित होते ही कार्य पूर्ण करने की बात कही गई है।4
- टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार मे दर दर भटक रहे मरीज टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मरीज डॉक्टरों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। अस्पताल में कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली दिखाई दीं दूर-दराज से आए मरीजों का कहना है कि वे तीन-तीन दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का पता नहीं। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं3
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ सोशल मीडिया पर खुला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल जिसमें अजय पार धाम करण कुशवाहा की वीडियो मिक्सिंग कर वीडियो हुआ वायरल1
- दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोलेभारती ने बीजेपी से पैसे लिए चुनाव हराने भीतरघात किया राजेंद्र ने घनश्याम को कॉयर डरपोक बताया बोले - नरोत्तम से फंडिंग ली1
- पूर्व विधायक ने लगाई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोपों की झड़ी पाने छतरपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और उनके छोटे भाई शालिग्राम के ऊपर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। देखिये क्या क्या हैं आरोप..? (शुरू एप इस वीडियो स्रोत एवं आरोपों की पुष्टि नहीं करता)1
- ललितपुर के ग्राम पंचायत मिर्चवारा में दो मुंह वाले भैंस के बच्चे का जन्म ललितपुर जनपद के बजाज पावर प्लांट क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मिर्चवारा में ग्यासी कुशवाहा की भैंस ने एक दुर्लभ घटना में दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि जन्म के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।2