logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

****उद्यमियों की समस्याओं पर अफसरों को सख्त निर्देश*** 👉 अक्टूबर तक फीडर पूरा कराने का अल्टीमेटम शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। रोजा औद्योगिक संस्थान में जल निकासी के लिए नाला निर्माण शीघ्र पूरा कराने, जमौर गौटिया की क्षतिग्रस्त सड़क बनवाने और उद्यमियों के गलत विद्युत बिल तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। जमौर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत फीडर का निर्माण अक्टूबर में हर हाल में पूरा कराने को कहा गया। पीएसी सेंटर के लिए भूमि की व्यवस्था हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान ईंट-भट्ठों में कोयला डालने वाली मशीन बनाने वाले उद्यमी शुभम खन्ना को जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।

21 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

****उद्यमियों की समस्याओं पर अफसरों को सख्त निर्देश*** 👉 अक्टूबर तक फीडर पूरा कराने का अल्टीमेटम शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। रोजा औद्योगिक संस्थान में जल निकासी के लिए नाला निर्माण शीघ्र पूरा कराने, जमौर गौटिया की क्षतिग्रस्त सड़क बनवाने और उद्यमियों के गलत विद्युत बिल तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। जमौर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत फीडर का निर्माण अक्टूबर में हर हाल में पूरा कराने को कहा गया। पीएसी सेंटर के लिए भूमि की व्यवस्था हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान ईंट-भट्ठों में कोयला डालने वाली मशीन बनाने वाले उद्यमी शुभम खन्ना को जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान रात में सड़क पर बैठे गौवंश के गले में बांधी रेडियम बेल्ट, दूर से दिखेंगे पशु शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान रात्रि गश्त करते हुए सड़क पर बैठे और विचरण कर रहे आवारा गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट बांधी गई। रेडियम बेल्ट लगाए जाने से अंधेरे में गौवंश दूर से ही वाहन चालकों को दिखाई देंगे। इससे चालक समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे और संभावित टक्कर से बचाव हो सकेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, रात में कम दृश्यता के कारण सड़क पर बैठे गौवंश समय से नजर नहीं आते, जिससे हादसे में पशुओं के साथ वाहन सवार लोगों के भी घायल होने की आशंका रहती है। यातायात पुलिस ने बताया कि इस पहल से गौवंश की सुरक्षा के साथ सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी। क्षेत्राधिकारी यातायात ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
    2
    आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान

आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान
रात में सड़क पर बैठे गौवंश के गले में बांधी रेडियम बेल्ट, दूर से दिखेंगे पशु
शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान रात्रि गश्त करते हुए सड़क पर बैठे और विचरण कर रहे आवारा गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट बांधी गई।
रेडियम बेल्ट लगाए जाने से अंधेरे में गौवंश दूर से ही वाहन चालकों को दिखाई देंगे। इससे चालक समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे और संभावित टक्कर से बचाव हो सकेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, रात में कम दृश्यता के कारण सड़क पर बैठे गौवंश समय से नजर नहीं आते, जिससे हादसे में पशुओं के साथ वाहन सवार लोगों के भी घायल होने की आशंका रहती है।
यातायात पुलिस ने बताया कि इस पहल से गौवंश की सुरक्षा के साथ सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।
क्षेत्राधिकारी यातायात ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • आप सभी को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाए ! गणपति बप्पा मोरया !! राकेश विश्वकर्मा समाजसेवी, संस्थापक सदस्य सपा शाहजहाँपुर उ प्र !!
    1
    आप सभी को अनंत चतुर्दशी की 
हार्दिक बधाई व शुभकामनाए ! गणपति बप्पा मोरया !!

राकेश विश्वकर्मा 
समाजसेवी,  संस्थापक सदस्य सपा शाहजहाँपुर  उ प्र !!
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया
    1
    भारतीय किसान यूनियन में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • विधायक निधि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर: जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से हुए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी हवलदार सिंह उर्फ 'गुड्डू वर्मा' ने अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खिरनीबाग चौराहे से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने जलालाबाद के विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने, उनके खिलाफ दर्ज मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा करने तथा स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग उठाई है। विधायक निधि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर: जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से हुए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी हवलदार सिंह उर्फ 'गुड्डू वर्मा' ने अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खिरनीबाग चौराहे से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने जलालाबाद के विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने, उनके खिलाफ दर्ज मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा करने तथा स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग उठाई है।
    1
    विधायक निधि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर: जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से हुए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी हवलदार सिंह उर्फ 'गुड्डू वर्मा' ने अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खिरनीबाग चौराहे से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने जलालाबाद के विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने, उनके खिलाफ दर्ज मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा करने तथा स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग उठाई है।
विधायक निधि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर: जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से हुए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी हवलदार सिंह उर्फ 'गुड्डू वर्मा' ने अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खिरनीबाग चौराहे से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने जलालाबाद के विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने, उनके खिलाफ दर्ज मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा करने तथा स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग उठाई है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ##डीएम ने अवैध मदिरा बिक्री पर रोक में लापरवाही पर आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के दिए निर्देश ##शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था), नारकोटिक्स, आबकारी एवं अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ##बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कलान क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ##नारकोटिक्स सेल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ##जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की भी समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    ##डीएम ने अवैध मदिरा बिक्री पर रोक में लापरवाही पर आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के दिए निर्देश

##शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था), नारकोटिक्स, आबकारी एवं अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
##बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कलान क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
##नारकोटिक्स सेल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
##जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की भी समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कंपोजिट विद्यालय अटसलिया मीना दिवस मनाया गया जिले भर में मीना का जन्म दिवस मनाया शााहजहांपुर। महानिदेशक,स्कूल शिक्षा एवं परियोजना निदेशक कार्यालय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिले भर में मीना का जन्म दिवस मनाया गया नगर में रोटी गोदाम सहित कई विद्यालयों में मीना का जन्मदिन विभिन्न प्रकार कला आलेखन ,खेल कूद , नृत्य, गायन व अन्य गतिविधियों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रधानाध्यापक श्री इमरान सईद खां ने बताया कि मीना मंच विद्यालयों (विशेषकर उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों) में बालिकाओं के आत्मविश्वास, है। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया मीना दिवस मनाया गया जिले भर में मीना का जन्म दिवस मनाया शााहजहांपुर। महानिदेशक,स्कूल शिक्षा एवं परियोजना निदेशक कार्यालय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिले भर में मीना का जन्म दिवस मनाया गया नगर में रोटी गोदाम सहित कई विद्यालयों में मीना का जन्मदिन विभिन्न प्रकार कला आलेखन ,खेल कूद , नृत्य, गायन व अन्य गतिविधियों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रधानाध्यापक श्री इमरान सईद खां ने बताया कि मीना मंच विद्यालयों (विशेषकर उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों) में बालिकाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, और जीवन कौशलों को विकसित करने वाला एक प्रमुख मंच है।
    2
    कंपोजिट विद्यालय अटसलिया मीना दिवस मनाया गया
जिले भर में मीना का जन्म दिवस मनाया
शााहजहांपुर।  महानिदेशक,स्कूल शिक्षा एवं परियोजना निदेशक कार्यालय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिले भर में मीना का जन्म दिवस मनाया गया नगर में रोटी गोदाम सहित कई विद्यालयों में मीना का जन्मदिन विभिन्न प्रकार कला आलेखन ,खेल कूद , नृत्य, गायन व अन्य गतिविधियों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रधानाध्यापक श्री इमरान सईद खां ने बताया कि मीना मंच विद्यालयों (विशेषकर उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों) में बालिकाओं के आत्मविश्वास, है।
कंपोजिट विद्यालय अटसलिया मीना दिवस मनाया गया
जिले भर में मीना का जन्म दिवस मनाया
शााहजहांपुर।  महानिदेशक,स्कूल शिक्षा एवं परियोजना निदेशक कार्यालय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिले भर में मीना का जन्म दिवस मनाया गया नगर में रोटी गोदाम सहित कई विद्यालयों में मीना का जन्मदिन विभिन्न प्रकार कला आलेखन ,खेल कूद , नृत्य, गायन व अन्य गतिविधियों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रधानाध्यापक श्री इमरान सईद खां ने बताया कि मीना मंच विद्यालयों (विशेषकर उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों) में बालिकाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, और जीवन कौशलों को विकसित करने वाला एक प्रमुख मंच है।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हेडलाइन: 🚨 कलान में अवैध शराब बिक्री पर डीएम सख्त, आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश हैंड लाइन: अवैध मदिरा पर रोक में लापरवाही को लेकर जताई नाराजगी, मादक पदार्थों के कारोबार पर भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश हैशटैग: #शाहजहांपुर #कलान #अवैधशराब #आबकारीविभाग #डीएमशाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #अवैधमदिरा #नारकोटिक्स #कानूनव्यवस्था #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur हेडलाइन: 🚨 कलान में अवैध शराब बिक्री पर डीएम सख्त, आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश हैंड लाइन: अवैध मदिरा पर रोक में लापरवाही को लेकर जताई नाराजगी, मादक पदार्थों के कारोबार पर भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश हैशटैग: #शाहजहांपुर #कलान #अवैधशराब #आबकारीविभाग #डीएमशाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #अवैधमदिरा #नारकोटिक्स #कानूनव्यवस्था #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    1
    हेडलाइन:
🚨 कलान में अवैध शराब बिक्री पर डीएम सख्त, आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश

हैंड लाइन:
अवैध मदिरा पर रोक में लापरवाही को लेकर जताई नाराजगी, मादक पदार्थों के कारोबार पर भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

हैशटैग:
#शाहजहांपुर #कलान #अवैधशराब #आबकारीविभाग #डीएमशाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #अवैधमदिरा #नारकोटिक्स #कानूनव्यवस्था #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur


हेडलाइन:
🚨 कलान में अवैध शराब बिक्री पर डीएम सख्त, आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश
हैंड लाइन:
अवैध मदिरा पर रोक में लापरवाही को लेकर जताई नाराजगी, मादक पदार्थों के कारोबार पर भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
हैशटैग:
#शाहजहांपुर #कलान #अवैधशराब #आबकारीविभाग #डीएमशाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #अवैधमदिरा #नारकोटिक्स #कानूनव्यवस्था #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर सिटी जंक्शन पर धूमधाम से मनाया गया ‘स्टेशन महोत्सव’ स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और भारतीय रेल की विकास यात्रा सीतापुर सिटी जंक्शन पर धूमधाम से मनाया गया ‘स्टेशन महोत्सव’ स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और भारतीय रेल की विकास यात्रा को किया गया प्रदर्शित, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा सीतापुर। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीतापुर सिटी जंक्शन पर स्टेशन की गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और भारतीय रेल की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य ‘स्टेशन महोत्सव’ का आयोजन किया गया। वर्ष 1886 से जुड़े सीतापुर सिटी स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व को सांस्कृतिक एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर किया। इसके बाद मंडल की सांस्कृतिक टीम ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों स्व. सिद्धगोपाल बाजपेयी, स्व. संत शास्त्री, स्व. श्याम बिहारी, स्व. चंद्रिका प्रसाद एवं स्व. मनसादीन शुक्ला के परिजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत्त रेलकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीतापुर सिटी स्टेशन एवं नगर के इतिहास तथा भारतीय रेल की विकास यात्रा पर विशेष प्रस्तुतीकरण किया गया। उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की सहभागिता भी रही। कार्यक्रम का संचालन मुख्य हित निरीक्षक श्री राकेश बलौदी ने किया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि स्टेशन महोत्सव केवल एक स्टेशन का उत्सव नहीं, बल्कि विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और भविष्य की आकांक्षाओं का संगम है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल आधुनिकता की ओर निरंतर अग्रसर है और सीतापुर सिटी स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए इसे स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही नागरिकों, यात्रियों, सामाजिक संस्थाओं और मीडिया से स्टेशन के विकास में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) श्री विपिन शर्मा ने कहा कि स्टेशन किसी भी शहर का प्रवेश द्वार और उसकी पहचान होता है। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा स्टेशन के समग्र विकास में स्थानीय समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडल की सांस्कृतिक टीम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं सीआईटी श्री मनीष बाजपेयी की पुत्री आराध्य बाजपेयी ने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। स्टेशन महोत्सव के तहत ‘मेरे सपनों का स्टेशन–सीतापुर’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। फैजुल उलूम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर (माधवनगर, मुंशीगंज), विशम्बर नारायण इंटर कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को मंडल रेल प्रबंधक ने प्रमाणपत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्टेशन महोत्सव की खुशी में केक काटा और उपस्थित लोगों में वितरित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति, विरासत संरक्षण और जनसहभागिता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
    3
    सीतापुर सिटी जंक्शन पर धूमधाम से मनाया गया ‘स्टेशन महोत्सव’
स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और भारतीय रेल की विकास यात्रा
सीतापुर सिटी जंक्शन पर धूमधाम से मनाया गया ‘स्टेशन महोत्सव’
स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और भारतीय रेल की विकास यात्रा को किया गया प्रदर्शित, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
सीतापुर। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीतापुर सिटी जंक्शन पर स्टेशन की गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और भारतीय रेल की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य ‘स्टेशन महोत्सव’ का आयोजन किया गया। वर्ष 1886 से जुड़े सीतापुर सिटी स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व को सांस्कृतिक एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर किया। इसके बाद मंडल की सांस्कृतिक टीम ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों स्व. सिद्धगोपाल बाजपेयी, स्व. संत शास्त्री, स्व. श्याम बिहारी, स्व. चंद्रिका प्रसाद एवं स्व. मनसादीन शुक्ला के परिजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत्त रेलकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीतापुर सिटी स्टेशन एवं नगर के इतिहास तथा भारतीय रेल की विकास यात्रा पर विशेष प्रस्तुतीकरण किया गया। उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की सहभागिता भी रही। कार्यक्रम का संचालन मुख्य हित निरीक्षक श्री राकेश बलौदी ने किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि स्टेशन महोत्सव केवल एक स्टेशन का उत्सव नहीं, बल्कि विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और भविष्य की आकांक्षाओं का संगम है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल आधुनिकता की ओर निरंतर अग्रसर है और सीतापुर सिटी स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए इसे स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही नागरिकों, यात्रियों, सामाजिक संस्थाओं और मीडिया से स्टेशन के विकास में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) श्री विपिन शर्मा ने कहा कि स्टेशन किसी भी शहर का प्रवेश द्वार और उसकी पहचान होता है। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा स्टेशन के समग्र विकास में स्थानीय समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडल की सांस्कृतिक टीम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं सीआईटी श्री मनीष बाजपेयी की पुत्री आराध्य बाजपेयी ने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
स्टेशन महोत्सव के तहत ‘मेरे सपनों का स्टेशन–सीतापुर’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। फैजुल उलूम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर (माधवनगर, मुंशीगंज), विशम्बर नारायण इंटर कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को मंडल रेल प्रबंधक ने प्रमाणपत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्टेशन महोत्सव की खुशी में केक काटा और उपस्थित लोगों में वितरित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति, विरासत संरक्षण और जनसहभागिता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • आजाद भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन प्रत्याशी को दी गई धमकी दिया ज्ञापन
    1
    आजाद भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन प्रत्याशी को दी गई धमकी दिया ज्ञापन
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.