logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक मनीष यादव पहुंचे बोले-भगवा रैली व शोभायात्रा में अपार उत्साह दिखा,रैली में भगवान नृसिंह सिंह की संजीव झांकी व अघोरी नृत्य रहा विशेष आकर्षण का केंद्र,जय श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में शहर मे हिंदू नववर्ष पर गुरुवार को सनातन धर्म के जयकारों की गूंज मे विशाल भगवा रैली व शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। समूचा शहर जय श्री राम के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। विशाल भगवा रैली में नासिक का विश्व प्रसिद्ध ढोल ताशा, इंदौर का डबल डेकर डीजे, नरसिंह भगवान की सजीव झांकी, राम दरबार की सजीव झांकियां व अघोरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही सनातन प्रेमियों का ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष रोहिताश रूंडला व संयोजक के रमेश कुमावत ने बताया कि रैली व शोभायात्रा का शुभारंभ खोरी परमानंद धाम के संत हरिओम दास जी महाराज के सानिध्य, विधायक मनीष यादव व नगर परिषद सभापति बंशीधर सैनी की मौजूदगी में शहर की कृषि उपज मंडी प्रांगण से हुआ। जो डीजे की धुन के साथ मंडी तिराहा, न्यू बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड, पीपली तिराहा, नीमकाथाना रोड, खातेडी, चौपड़ व दिल्ली रोड होते हुए वापस पीपली तिराहा पर आकर संपन्न हुई। शाहपुरा। भगवा रैली में उमड़े लोग। महाराज श्री व अतिथियों ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हमारा नव वर्ष प्रारंभ होता है। शोभा यात्रा के दौरान कई स्थानों पर सेवा भाव का समर्पण भी देखने को मिला। जहां टीम मनीष यादव द्वारा मुख्य बस स्टैंड पर लोगों ने पानी व जलजीरा की व्यवस्था कर सनातन प्रेमियों का स्वागत किया। रैली में लोग इंदौर के डबल डेकर डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आए। शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। अघोरी नृत्य देखने के लिए शहर वासी घरों व दुकानों की छतों पर चढ़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपखंड अधिकारी संजीव कुमार खेदड़ व डीवाईएसपी मुकेश चौधरी मय जाब्ता कार्यक्रम में संत हरिओम दास जी महाराज, विधायक मनीष यादव, नगर परिषद सभापति बंशीधर सैनी, व्यापार मासिक अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू सैनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कमलै स्वामी रविश खटाणा, ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, राहुल बजाज बजाज, दुर्गा प्रसाद शर्मा, प्रेम देवी जाट पार्षद घनश्याम सैनी, विजय अग्रवाल, श्याम सुंदर राज जोशी, धोलू सैनी, जितेंद्र शर्मा, धर्मपाल यादव, लोकेश शमा, सामोता, नवल टेलर, कैलाश भड़ाना सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

13 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

विधायक मनीष यादव पहुंचे बोले-भगवा रैली व शोभायात्रा में अपार उत्साह दिखा,रैली में भगवान नृसिंह सिंह की संजीव झांकी व अघोरी नृत्य रहा विशेष आकर्षण का केंद्र,जय श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में शहर मे हिंदू नववर्ष पर गुरुवार को सनातन धर्म के जयकारों की गूंज मे विशाल भगवा रैली व शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। समूचा शहर जय श्री राम के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। विशाल भगवा रैली में नासिक का विश्व प्रसिद्ध ढोल ताशा, इंदौर का डबल डेकर डीजे, नरसिंह भगवान की सजीव झांकी, राम दरबार की सजीव झांकियां व अघोरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही सनातन प्रेमियों का ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष रोहिताश रूंडला व संयोजक के रमेश कुमावत ने बताया कि रैली व शोभायात्रा का शुभारंभ खोरी परमानंद धाम के संत हरिओम दास जी महाराज के सानिध्य, विधायक मनीष यादव व नगर परिषद सभापति बंशीधर सैनी की मौजूदगी में शहर की कृषि उपज मंडी प्रांगण से हुआ। जो डीजे की धुन के साथ मंडी तिराहा, न्यू बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड, पीपली तिराहा, नीमकाथाना रोड, खातेडी, चौपड़ व दिल्ली रोड होते हुए वापस पीपली तिराहा पर आकर संपन्न हुई। शाहपुरा। भगवा रैली में उमड़े लोग। महाराज श्री व अतिथियों ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हमारा नव वर्ष प्रारंभ होता है। शोभा यात्रा के दौरान कई स्थानों पर सेवा भाव का समर्पण भी देखने को मिला। जहां टीम मनीष यादव द्वारा मुख्य बस स्टैंड पर लोगों ने पानी व जलजीरा की व्यवस्था कर सनातन प्रेमियों का स्वागत किया। रैली में लोग इंदौर के डबल डेकर डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आए। शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। अघोरी नृत्य देखने के लिए शहर वासी घरों व दुकानों की छतों पर चढ़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपखंड अधिकारी संजीव कुमार खेदड़ व डीवाईएसपी मुकेश चौधरी मय जाब्ता कार्यक्रम में संत हरिओम दास जी महाराज, विधायक मनीष यादव, नगर परिषद सभापति बंशीधर सैनी, व्यापार मासिक अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू सैनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कमलै स्वामी रविश खटाणा, ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, राहुल बजाज बजाज, दुर्गा प्रसाद शर्मा, प्रेम देवी जाट पार्षद घनश्याम सैनी, विजय अग्रवाल, श्याम सुंदर राज जोशी, धोलू सैनी, जितेंद्र शर्मा, धर्मपाल यादव, लोकेश शमा, सामोता, नवल टेलर, कैलाश भड़ाना सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    42 min ago
  • 🚨 गेहूं की फसल में छिपी अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5,050 पौधे जब्त हरसौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 393 किलो अफीम बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट (हरसौली), खैरथल-तिजारा। खैरथल। हरसौली गांव में खैरथल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं की फसल के बीच उगाई जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 5,050 अफीम के हरे पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। *दो बीघा जमीन पर चल रही थी अवैध खेती* थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को 18 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि हरसौली गांव के पास एक खेत में गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की जांच की। जांच के दौरान गेहूं की फसल के बीच करीब दो बीघा जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए। मौके पर मौजूद आरोपी ने पूछताछ में खेत और फसल को अपना होना स्वीकार कर लिया। *393 किलो अफीम जब्त, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज* पुलिस ने मौके पर अफीम के पौधों को उखाड़कर गिनती की, जिसमें कुल 5,050 पौधे पाए गए। इनका कुल वजन करीब 393 किलोग्राम निकला। इसके बाद पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। *कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम* इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामकिशन यादव सहित पुलिस टीम के सदस्य—रमेश चंद, अशोक कुमार, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, धनपाल, जोगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, राजेश, ईश्वर, संतोष, संदीप, हंसराज एवं महिला कांस्टेबल पुष्पा शामिल रहे।
    4
    🚨 गेहूं की फसल में छिपी अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5,050 पौधे जब्त 
हरसौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 393 किलो अफीम बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट (हरसौली), खैरथल-तिजारा।
खैरथल। हरसौली गांव में खैरथल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं की फसल के बीच उगाई जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 5,050 अफीम के हरे पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।
*दो बीघा जमीन पर चल रही थी अवैध खेती* 
थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को 18 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि हरसौली गांव के पास एक खेत में गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की जांच की।
जांच के दौरान गेहूं की फसल के बीच करीब दो बीघा जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए। मौके पर मौजूद आरोपी ने पूछताछ में खेत और फसल को अपना होना स्वीकार कर लिया।
*393 किलो अफीम जब्त, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज* 
पुलिस ने मौके पर अफीम के पौधों को उखाड़कर गिनती की, जिसमें कुल 5,050 पौधे पाए गए। इनका कुल वजन करीब 393 किलोग्राम निकला। इसके बाद पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
*कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम* 
इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामकिशन यादव सहित पुलिस टीम के सदस्य—रमेश चंद, अशोक कुमार, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, धनपाल, जोगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, राजेश, ईश्वर, संतोष, संदीप, हंसराज एवं महिला कांस्टेबल पुष्पा शामिल रहे।
    user_Choudhary Jaibeer Singh
    Choudhary Jaibeer Singh
    News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ​चीमापुरा (दौसा): ग्राम चीमापुरा स्थित श्री महाकाली मन्दिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिवसीय 'शिव महापुराण कथा एवं भव्य कलश यात्रा' का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। ​भक्तिमय कलश यात्रा से हुई शुरुआत ​आयोजन की शानदार शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव की परिक्रमा की, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। ​कथा का कार्यक्रम ​कलश यात्रा के साथ ही 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का वाचन प्रारंभ हो गया है। ​इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 28 मार्च (शनिवार) को एक विशाल भण्डारे के साथ किया जाएगा। ​वृंदावन के विद्वान सुना रहे कथा ​इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्री धाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित मायाराम जी शास्त्री अपने मुखारविंद से शिव महिमा का बखान कर रहे हैं। उनके मधुर भजनों और ज्ञानमयी वाणी के माध्यम से भक्तों को शिव तत्व की गहराई और धर्म के मार्ग को समझने का अवसर मिल रहा है।
    1
    ​चीमापुरा (दौसा):
ग्राम चीमापुरा स्थित श्री महाकाली मन्दिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिवसीय 'शिव महापुराण कथा एवं भव्य कलश यात्रा' का भव्य आयोजन शुरू हो गया है।
​भक्तिमय कलश यात्रा से हुई शुरुआत
​आयोजन की शानदार शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव की परिक्रमा की, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
​कथा का कार्यक्रम
​कलश यात्रा के साथ ही 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का वाचन प्रारंभ हो गया है।
​इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 28 मार्च (शनिवार) को एक विशाल भण्डारे के साथ किया जाएगा।
​वृंदावन के विद्वान सुना रहे कथा
​इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्री धाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित मायाराम जी शास्त्री अपने मुखारविंद से शिव महिमा का बखान कर रहे हैं। उनके मधुर भजनों और ज्ञानमयी वाणी के माध्यम से भक्तों को शिव तत्व की गहराई और धर्म के मार्ग को समझने का अवसर मिल रहा है।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    4 hrs ago
  • खैरथल-तिजारा पुलिस का बड़ा धमाका; गेहूं के खेत में लहलहा रही थी अफीम, 393 किलो खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार खैरथल-तिजारा जिले की खैरथल थाना पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हरसौली गांव में घेराबंदी कर गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से उगाई गई अफीम की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 5050 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन 393 किलोग्राम बताया जा रहा है। गेहूं की आड़ में रची थी साजिश पुलिस अधीक्षक (SP) बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि तस्कर ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अफीम के पौधों को गेहूं की फसल के बीचों-बीच लगा रखा था, ताकि किसी को शक न हो। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी, तो वहां भारी मात्रा में अफीम की फसल लहलहाती मिली। आरोपी ओमी जाट गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने खेत के मालिक ओमी पुत्र जगदीश प्रसाद (जाति जाट), निवासी हरसौली को मौके से ही धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में अफीम की खेती करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस टीम को मिली कामयाबी आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी जया सिंह और सीओ लाल सिंह यादव के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। टीम का नेतृत्व खैरथल थानाधिकारी रामकिशन यादव ने किया। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह (न. 172) की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने आसूचना संकलन कर इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस की चेतावनी एडिशनल एसपी जया सिंह ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    खैरथल-तिजारा पुलिस का बड़ा धमाका; गेहूं के खेत में लहलहा रही थी अफीम, 393 किलो खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
खैरथल-तिजारा जिले की खैरथल थाना पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हरसौली गांव में घेराबंदी कर गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से उगाई गई अफीम की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 5050 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन 393 किलोग्राम बताया जा रहा है।
गेहूं की आड़ में रची थी साजिश
पुलिस अधीक्षक (SP) बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि तस्कर ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अफीम के पौधों को गेहूं की फसल के बीचों-बीच लगा रखा था, ताकि किसी को शक न हो। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी, तो वहां भारी मात्रा में अफीम की फसल लहलहाती मिली।
आरोपी ओमी जाट गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने खेत के मालिक ओमी पुत्र जगदीश प्रसाद (जाति जाट), निवासी हरसौली को मौके से ही धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में अफीम की खेती करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस टीम को मिली कामयाबी
आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी जया सिंह और सीओ लाल सिंह यादव के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। टीम का नेतृत्व खैरथल थानाधिकारी रामकिशन यादव ने किया। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह (न. 172) की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने आसूचना संकलन कर इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।
पुलिस की चेतावनी
एडिशनल एसपी जया सिंह ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Arvind
    1
    Post by Arvind
    user_Arvind
    Arvind
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भाजपा सरकार की तानाशाही के कारण आम जन परेशान यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मभाजपा सरकार की तानाशाही के कारण आम जन परेशान महेश गुर्जरयूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव महेश गुर्जर ने आज मुण्ड़ावर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही कर प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहती है , बेहिसाब मंहगाई और बेरोजगारी के कारण आम आदमी का जीवन यापन करना दूभर हो गया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगाहेश गुर्जर ने आज मुण्ड़ावर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही कर प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहती है , बेहिसाब मंहगाई और बेरोजगारी के कारण आम आदमी का जीवन यापन करना दूभर हो गया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा
    1
    भाजपा सरकार की तानाशाही के कारण आम जन परेशान 
यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मभाजपा सरकार की तानाशाही के कारण आम जन परेशान 
महेश गुर्जरयूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव महेश गुर्जर ने आज मुण्ड़ावर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही कर प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहती है , बेहिसाब मंहगाई और बेरोजगारी के कारण आम आदमी का जीवन यापन करना दूभर हो गया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगाहेश गुर्जर ने आज मुण्ड़ावर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही कर प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहती है , बेहिसाब मंहगाई और बेरोजगारी के कारण आम आदमी का जीवन यापन करना दूभर हो गया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.