Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raunak Ali Ansari
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल रील की सनक देखिए एक युवक रील बनाने में कितना मस्त है कि उसे नहीं है कोई मौत का खौफ1
- नवीन मण्डी समिति में विधानसभा पूरनपुर के कुल पंजीकृत 425 के सापेक्ष कुल 400 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न। मा0 विधायक पूरनपुर व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद। पीलीभीत ।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई आदि द्वारा सामूहिक विवाह नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 425 में से 400 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 विधायक पूरनपुर एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है जिससे कि कोई गरीब कन्या विवाह से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि नव विवाहित जोडे अपना रोजगार स्थापित करना चाहते हो वह मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में अपना आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते है। उक्त योजना के तहत 05 लाख रू0 बिना ब्याज के ऋण प्राप्त कर रोजगार कर सकते है।4
- Post by Ashutosh Mishra1
- ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम बिहारीपुर कुमिरखा का प्रधान की लापरवाही के चलते गांव सचिवालय रहता है बंद ग्रामीण परेशान बीसलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिहारीपुर कुमिरखा के सचिवालय बंद रहने से ग्रामीणों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस सचिवालय की बाउंड्री वॉल भी नहीं कराई गई है जिस वजह से आसामाजिक तत्व के लोग शराब पीते हैं आवारा जानवर भी खूब जमकर हुड़दंग मचाते हैं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ नहीं मिल पा रहे हैं।गांव कुछ लोग इसी सचिवालय में अपनी बकरियों चलते हैं जब से सचिवालय का निर्माण हुआ है तब से लेकर आज तक इसको एक बार भी नहीं खोला गया है तमाम गंदगी इसके अंदर भरी हुई है। इस सचिवालय में आया हुआ फर्नीचर कंप्यूटर सिस्टम का कुछ पता नहीं है ग्रामीणों ने बताया, कि सचिवालय में पहले तो कोई पंचायत सहायक था लेकिन उसकी नौकरी लगने के बाद दोबारा आज तक कोई भी पंचायत सहायक भी तैनात नहीं है इस सचिवालय में तमाम खामियां है ग्रामीणों का कहना है की ग्राम प्रधान भी अपनी मनमानी करते हैं और इस सचिवालय को एक बार भी रखने का देखने की जहमत नहीं उठाई है। ग्रामीणों ने इसकी कई बार ग्राम विकास अधिकारी से शिकायत की गई तो हर बार ग्राम विकास अधिकारी हां में हां कर देते हैं ग्रामीणों के फोन तक नहीं उठाते हैं।2
- तीसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय लोगों ने पुष्य मालाओं से किया स्वागत।। 122, फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र के मण्डल कुआंडांडा के मण्डल अध्यक्ष श्री श्यामदेव सिंह चौहान जी भारतीय जनता पार्टी में काफी मेहनत और लगन से कार्य करते चले आ रहे हैं व क्षेत्र में स्वच्छ एवं बेदाग छवि से पहचान बनाने वाले मण्डल अध्यक्ष श्री श्यामदेव सिंह चौहान को शीर्ष नेतृत्व एवं पार्टी ने अपना प्यार एवं स्नेह जताते हुये तीसरी वार मण्डल अध्यक्ष का कार्यभार सौपा है . अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं प्रधानो नें उनका स्वागत पुष्प मालाये पहनाकर किया और मनमोहक ढंग से गले मिले .3
- Post by Arun Rana1
- बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र कस्बा धौंरा टांडा निवासी अखलाक भाई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ये हादसा नैनीताल रोड बसीपुरा ढाल के पास हुआ हादसे में उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बारे में और जानकारी मिलना मुश्किल है, लेकिन मैं समझ सकता हूं कि यह उनके परिवार और दोस्तों के लिए बहुत कठिन समय होगा ¹। क्या आप अखलाक भाई के परिवार को सांत्वना देने के लिए कुछ कहना चाहेंगे या उनके बारे में और जानकारी चाहते हैं?1
- पीलीभीत के अमरिया में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जनता की समस्याएं सुनी1