Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली मीटर वालों के लिए खुशखबरी हरियाणा सरकार ने बिजली कर्मचारियों की मांगे की पूरी बिजली मीटर वालों के लिए खुशखबरी हरियाणा सरकार ने बिजली कर्मचारियों की मांग की पूरी
Shankarlal
बिजली मीटर वालों के लिए खुशखबरी हरियाणा सरकार ने बिजली कर्मचारियों की मांगे की पूरी बिजली मीटर वालों के लिए खुशखबरी हरियाणा सरकार ने बिजली कर्मचारियों की मांग की पूरी
More news from हरियाणा and nearby areas
- बिजली मीटर वालों के लिए खुशखबरी हरियाणा सरकार ने बिजली कर्मचारियों की मांगे की पूरी बिजली मीटर वालों के लिए खुशखबरी हरियाणा सरकार ने बिजली कर्मचारियों की मांग की पूरी1
- दिल्ली का राम लीला मैदान पूरी तरह भर चुका है हाल के वर्षों की ये सबसे बड़ी रैली मानी जा रही है दिल्ली का राम लीला मैदान पूरी तरह भर चुका है हाल के वर्षों की ये सबसे बड़ी रैली मानी जा रही है आज इस बात पर सभी का विशेष ध्यान रहेगा कि मंच से क्या बोला जाता है, क्या आव्हान किया जाता है और आगे के लिए क्या कार्यक्रम घोषित किया जाता है।1
- रावतसर में संदिग्ध दूध पर चिकित्सा विभाग की कार्रवाई, 160 लीटर दूध मौके पर करवाया नष्ट प्रारंभिक जांच में सिंथेटिक दूध होने की आशंका, नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे; चाइयां में भी डेयरी प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण हनुमानगढ़। दीपावली पर्व के मद्देनजर आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रावतसर एवं चाइयां क्षेत्र में सिंथेटिक दूध तैयार करने एवं उसकी आपूर्ति किए जाने की शिकायत पर विभागीय टीम ने कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने रावतसर स्थित प्रगति डेयरी पर निरीक्षण किया। इस दौरान ऑटोरिक्शा मालिक सोहनलाल एवं चालक राकेश कुमार द्वारा डेयरी में बिक्री के लिए लाए गए दूध की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) मशीन से मौके पर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में दूध के सिंथेटिक होने की आशंका सामने आई। इस पर विभागीय टीम ने दूध के नमूने लेकर विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए। साथ ही एहतियातन 160 लीटर संदिग्ध दूध को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके पश्चात चिकित्सा विभाग की टीम ने चाइयां क्षेत्र में भी विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए डेयरी संचालकों को नियमों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, रावतसर बीसीएमओ डॉ. मनिन्द्र सिंह, लैब सहायक सुभाषचंद, एमएफटीएल वाहन चालक निहाल सिंह तथा वाहन चालक मलकीत सिंह एवं गुरुशरण सिंह उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार के दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरी की आशंका को देखते हुए विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा किसी प्रतिष्ठान पर अनियमितता की जानकारी मिलने पर चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 01552-261190 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। रिपोर्ट: जेठानंद करयानी हनुमानगढ़2
- श्री गंगा 24 न्यूज राजस्थान लालगढ़ जाटान से बड़ी खबर देखिए *पानी के लिए दो पक्ष आमने-सामने, जेईएन को बुलानी पड़ी1
- सरदार पटेल की जयंती पर रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाई रन फॉर यूनिटी सरदार पटेल की जयंती पर रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाई रन फॉर यूनिटी डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ ओपन जिम का उद्घाटन वॉलीबॉल मैच में डीआरएम की टीम ने एडीआरएम की टीम को हराया जोधपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जोधपुर मंडल रेलवे की ओर से रेलवे स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीआरएम त्रिपाठी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उनका जीवन हमें एकजुटता,समर्पण और सामूहिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से भी आपसी सहयोग और समन्वय के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता के संदर्भ में सरदार पटेल के संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर मंडल खेलकूद संघ द्वारा रेलवे स्टेडियम परिसर में विकसित किए गए नवनिर्मित ओपन जिम का डीआरएम ने उद्घाटन किया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में अधिकारियों,कर्मचारियों और आरपीएफ जवानों ने उत्साह से भाग लिया। दौड़ ओपन जिम क्षेत्र से शुरू होकर रेलवे स्टेडियम के मुख्य द्वार,रेलवे अस्पताल,कार्यशाला रोड और अधिकारी क्लब होते हुए वॉलीबॉल कोर्ट पर संपन्न हुई। इधर रेलवे स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित वॉलीबॉल मैत्री मैच में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी की टीम ने एडीआरएम करनी राम की टीम को परास्त किया। बाद में रेलवे कर्मचारियों के बीच भी वॉलीबॉल मुकाबला आयोजित किया गया। प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. सुनीता चौधरी ने स्वागत किया और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 15 दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर एडीआरएम करनी राम,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीताराम बुनकर,मंडल खेलकूद अधिकारी तरुण बीका सहित बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी,आरपीएफ जवान, चिकित्साकर्मी और मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- महाभियोग संसद में होना चाहिए था, उसे जनता के बीच करना पड़ा। यह हमारे लोकतंत्र की चिंताजनक स्थिति है जो महाभियोग संसद में होना चाहिए था, उसे जनता के बीच करना पड़ा। यह हमारे लोकतंत्र की चिंताजनक स्थिति है।भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली ने चुनावी निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।यह लड़ाई संविधान, लोकतंत्र और हर नागरिक के वोट के अधिकार की है। इसे हम संसद से सड़क तक पूरी मजबूती से लड़ेंगे।1
- डां अनंतराम बरवाला ने संतराम पाल महाराज व हेल्थ को लेकर कहीं बड़ी बात2
- हजरत शाह शहाबुद्दीन कैफी रूमी रहमतुल्लाह का उर्स धूमधाम से मनाया हजरत शाह शहाबुद्दीन कैफी रूमी रहमतुल्लाह का उर्स धूमधाम से मनाया गया जोधपुर। हजरत शाह शहाबुद्दीन कैफी रूमी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक जुम्मा के दिन बड़ी ही शानो-शौकत के साथ मनाया गया। सज्जादा नशीन हजरत शाह जाकिर हुसैन रूमी वस्ली ने बताया कि कार्यक्रम इस प्रकार रहा - सुबह 9 बजे कुरान ख्वानी, बाद नमाजे जुहर सीना, बाद नमाजे असर आस्ताने पर चादर पेश की गई, बाद नमाजे मगरिब लंगर तकसीम किया गया और बाद नमाजे ईशा फातिहा ख्वानी व महफिल-ए-समा का आयोजन किया गया। यह उर्स सज्जादा नशीन जाकिर हुसैन वस्ली की सदारत में पीर शकील अहमद सिद्दीकी, मसरूफ हुसैन, अशरफ हुसैन, मोहम्मद कबीर, अनवर सैफी सहित सभी पीरे हुज्जाम की मौजूदगी में मनाया गया। इस मौके पर अब्बासी जुमला पंच और ओझा लॉ एसोसिएट के फिरोज खान पहलवान, सुनील ओझा एडवोकेट, रज्जाक अब्बासी, नासिर भाई, इंसाफ भाई और शाकिर भाई द्वारा सभी मेहमानों का मोमेंटो देकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।1