रामगंगा नहर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास जनपद कानपुर देहात । कोतवाली क्षेत्र के परसौरा गांव के सामने रामगंगा नहर के किनारे एक अज्ञात पुरुष का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव नहर के तेज बहाव में कहीं से बहकर आया था और अत्यधिक फूल जाने के कारण किनारे पर लगे बबूल के पेड़ में फंसकर पानी के ऊपर आ गया। स्थानीय लोगों की नजर जब बबूल के पेड़ के पास अटके शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पानी में कई दिनों तक पड़े रहने के कारण शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका है। मृतक का बायां हाथ कलाई के पास से कटा हुआ है, जिससे हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका भी जताई जा रही है। लंबे समय तक पानी में रहने और शव के विकृत हो जाने के चलते खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्टों के आधार पर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
रामगंगा नहर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास जनपद कानपुर देहात । कोतवाली क्षेत्र के परसौरा गांव के सामने रामगंगा नहर के किनारे एक अज्ञात पुरुष का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव नहर के तेज बहाव में कहीं से बहकर आया था और अत्यधिक फूल जाने के कारण किनारे पर लगे बबूल के पेड़ में फंसकर पानी के ऊपर आ गया। स्थानीय लोगों की नजर जब बबूल के पेड़ के पास अटके शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पानी में कई दिनों तक पड़े रहने के कारण शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका है। मृतक
का बायां हाथ कलाई के पास से कटा हुआ है, जिससे हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका भी जताई जा रही है। लंबे समय तक पानी में रहने और शव के विकृत हो जाने के चलते खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्टों के आधार पर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
- लगातार बारिश के चलते संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने गिरा पेड़, दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से आवागमन ठप सिकंदरा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।1
- औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। रविवार को संजय गेट के समीप जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला, कृष्णकांत चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी, रजत पांडे, नैनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।1
- थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत करंट लगने से हुई मृत्यु एवं परिजनों से वार्ता/समझौते के संबंध में सूचना कानपुर।कल दिनांक 26.09.2026 को थाना क्षेत्र रावतपुर में एक दुखद घटना घटित हुई, जिसमें करंट लगने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम आदि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कराई गई। पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर शवों को रखकर विरोध प्रकट किया जा रहा था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के मध्य वार्ता कराई गई। वार्ता के उपरांत दोनों पक्षों में निम्न बिंदुओं पर सहमति/समझौता हुआ: 1. स्कूल प्रबंधक द्वारा पीड़ित परिवारों को ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता/मुआवजा दिया जाएगा। 2. मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाएगी। 3. परिवार के बच्चों को कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। समझौते के उपरांत परिजन संतुष्ट होकर शवों को अंतिम संस्कार हेतु ले गए हैं। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है, किसी प्रकार की समस्या नहीं है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* रुरुगंज में प्लाट विवाद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक। प्लाट पर कब्जे और मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा विवाद। विरोध जताते हुए संजीव नामक युवक टावर पर चढ़ा, मौके पर जुटी भीड़। सूचना पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने युवक को समझाया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर सुरक्षित नीचे उतरा युवक। पुलिस ने दोनों पक्षों को न्यायालय के माध्यम से विवाद सुलझाने की दी हिदायत।1
- पाता गेल प्लांट के केमिकल युक्त पानी से बंबा में भड़की भीषण आग, मचा हड़कंप, 15 फीट ऊंची उठीं लपटें, फोम से बुझाई गई आग, फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढुआ बंबा के पानी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 15 फीट ऊंची उठने लगीं, जिससे आस-पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गेल इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट से निकले खतरनाक ज्वलनशील केमिकल के कारण यह हादसा हुआ।1
- अमिलिया गांव में प्लाटिंग कर पानी निकासी का मेन रास्ता किया गया बंद सकरी नाली से नहीं निकल पा रहा घरों में भरा पान प्लाटिंग करते समय नाले की दीवार गिर गयी थी जिसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है जिससे बरसात का पानी नाले से आगे न जाकर घरों मे घुस रहा ह बड़ी संख्या में पानी निकासी को लेकर ग्रामीण हुए एकत्रित पाल्टिंग कर्ता के विरोध करने पर ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने प्लाटिंग कर्ता को लगाई फटकार पानी निकासी के लिए नहीं खोला गया रास्ता तो लोगों के घरों में भरा रहेगा पानी1
- सिकंदरा पशु अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरने से बनी तालाब जैसी स्थिति, इलाज कराने पहुंचे पशुपालक परेशान सिकंदरा कस्बे में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनमानस के साथ सरकारी परिसरों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को लगातार बारिश के कारण कस्बे स्थित पशु अस्पताल परिसर में पानी भर गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परिसर में तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे पशुओं का इलाज कराने पहुंच रहे किसानों और पशुपालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पशु अस्पताल परिसर पूरी तरह पानी से जलमग्न दिखाई दिया। अस्पताल में उपचार के लिए पशुओं को लेकर पहुंचने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित पशु अस्पताल परिसर में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति सामने आई है। लगातार बारिश के बीच अस्पताल परिसर में पानी भरने से पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज कराने में परेशानी हो रही है। जल निकासी की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।3
- *थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा मारपीट/गाली गलौज करते हुए रंगदारी मांगने के अभियोग में वांछित 03 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस द्वारा दिनांक 26.09.2026 को 03 नफर अभियुक्त 1-शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू 2- विवेक कुमार 3- सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर को मु0अ0स0 377/26 धारा 115(2)/352/351(2)/308(5) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया के अन्तर्गत हीरा पैलेस के पास कानपुर इटावा नेशनल हाईवे के पास से समय 19.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *गिरफ्तारशुदा अभि0 का विवरणः-* 1.शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू पुत्र विश्रम सिंह नि0 ग्राम भूरेपुर खुर्द थाना अयाना जनपद औरैया उम्र 29 वर्ष । 2.विवेक कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र नि0 ग्राम अयाना थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 28 वर्ष । 3.सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर पुत्र भूप सिंह नि0 ग्राम लालपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष। *अभियोग विवरण-* 1- मु0अ0स0 377/26 धारा 115(2)/352/351(2)/308(5) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया । *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम -* 1- उ0नि0 विकाश त्रिपाठी थाना अजीतमल जनपद औरैया मय हमराह ।1
- पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद औरैया के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स/कंटेंट क्रिएटर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में समन्वय बैठक आयोजित की गई।* बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने, जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सराहनीय कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श करना रहा तथा फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों के प्रसार को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा जागरूकता आधारित सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। लघु फिल्मों एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से वास्तविक जीवन में घटित होने वाली परिस्थितियों को दर्शाते हुए उपस्थित इन्फ्ल्यूएंसर्स को जनजागरूकता के प्रभावी संदेश दिए गए।”* * बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स से संवाद करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसामान्य तक सूचनाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, डायल-112 की सेवाओं, साइबर हेल्पलाइन, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अन्य जनहितकारी अभियानों के संबंध में आमजन को जागरूक किया जा सकता है।1