*थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा मारपीट/गाली गलौज करते हुए रंगदारी मांगने के अभियोग में वांछित 03 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस द्वारा दिनांक 26.09.2026 को 03 नफर अभियुक्त 1-शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू 2- विवेक कुमार 3- सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर को मु0अ0स0 377/26 धारा 115(2)/352/351(2)/308(5) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया के अन्तर्गत हीरा पैलेस के पास कानपुर इटावा नेशनल हाईवे के पास से समय 19.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *गिरफ्तारशुदा अभि0 का विवरणः-* 1.शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू पुत्र विश्रम सिंह नि0 ग्राम भूरेपुर खुर्द थाना अयाना जनपद औरैया उम्र 29 वर्ष । 2.विवेक कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र नि0 ग्राम अयाना थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 28 वर्ष । 3.सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर पुत्र भूप सिंह नि0 ग्राम लालपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष। *अभियोग विवरण-* 1- मु0अ0स0 377/26 धारा 115(2)/352/351(2)/308(5) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया । *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम -* 1- उ0नि0 विकाश त्रिपाठी थाना अजीतमल जनपद औरैया मय हमराह ।
*थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा मारपीट/गाली गलौज करते हुए रंगदारी मांगने के अभियोग में वांछित 03 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस द्वारा दिनांक 26.09.2026 को 03 नफर अभियुक्त 1-शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू 2- विवेक कुमार 3- सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर को मु0अ0स0 377/26 धारा 115(2)/352/351(2)/308(5) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया के अन्तर्गत हीरा पैलेस के पास कानपुर इटावा नेशनल हाईवे के पास से समय 19.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *गिरफ्तारशुदा अभि0 का विवरणः-* 1.शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू पुत्र विश्रम सिंह नि0 ग्राम भूरेपुर खुर्द थाना अयाना जनपद औरैया उम्र 29 वर्ष । 2.विवेक कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र नि0 ग्राम अयाना थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 28 वर्ष । 3.सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर पुत्र भूप सिंह नि0 ग्राम लालपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष। *अभियोग विवरण-* 1- मु0अ0स0 377/26 धारा 115(2)/352/351(2)/308(5) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया । *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम -* 1- उ0नि0 विकाश त्रिपाठी थाना अजीतमल जनपद औरैया मय हमराह ।
- सुभाष चौक बना 'डेंजर ज़ोन': अधूरे कटे लोहे के एंगलों से हादसे की प्रबल आशंका, जल्द निदान की अपील सुभाष चौक, औरैया के चारों ओर सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए लोहे के एंगलों को काटने के बाद सड़क की सतह पर बचे नुकीले हिस्से आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। सड़क से थोड़े ऊपर निकले इन धारदार एंगलों के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों के चुटहिल होने और वाहनों के टायर पंचर व क्षतिग्रस्त होने की गंभीर आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, संजय अग्रवाल, मनीष पुरवार (हीरु) और अन्य सदस्यों ने नगर पालिका प्रशासन से जनहित में जांच कराकर इन्हें तुरंत कटवाने और समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की है।4
- केमिकलयुक्त पानी से बंबा में लगी आग, 15 फीट तक उठीं लपटें, इलाके में हड़कंप। औरैया। केमिकलयुक्त पानी से बंबा में लगी आग, 15 फीट तक उठीं लपटें, इलाके में हड़कंप। गेल इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट से केमिकलयुक्त पानी आने के बाद बंबा में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 15 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। रविवार दोपहर हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस और दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने फोम डालकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। सीओ फायर तेजवीर सिंह, सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह, एसडीएम सदर और थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच की.1
- देवकली मंदिर पर टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की* *देवकली मंदिर पर टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया की आवश्यक बैठक आज दिनांक 27 सितंबर रविवार को प्रातः 9 बजे संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में देवकली मंदिर धाम प्रांगण, औरैया में आयोजित की गई, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र व सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाले देवकली मंदिर सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर हैं, जिसे अब देवकली धाम से नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन सैकड़ो लोग अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद टूटे हुए हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, गौरतलव हैं कि *मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं।* मंदिर में दर्शन करने आए हुए श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर देवकली ट्रस्ट के अधीन हैं। समाजसेवी संगठन विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया ने जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सके। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शीघ्र उपरोक्त धार्मिक आस्था से संबंधित समस्या के त्वरित समाधान हेतु मा. उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया को एक ज्ञापन भेंट किया जाएगा, बैठक में प्रमुख रूप से विनोद पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), संजय अग्रवाल, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, सचिन कुमार पोरवाल, रामचंद्र सोनी, कुलदीप वाजपेई (बाबा), अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), सतीश पोरवाल व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।4
- औरैया पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान, कुदरकोट पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, सर्राफा दुकान से हुई अंगूठी चोरी के मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर चोर कासिम अब्बास अंसारी उर्फ भानु यादव को किया गिरफ्तार, मुखविर की सूचना पर पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के गढ़वाना जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास के पास से किया गिरफ्तार, पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से पीली धातु की 6 अंगूठियां की बरामद, बीती 19 सितंबर को कुदरकोट थाना क्षेत्र में हुई थी घटना।3
- *लगातार 30 घंटे की बारिश से टूटा आशियाना: कई कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आए गरीब परिवार* *लगातार 30 घंटे की बारिश से टूटा आशियाना: कई कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आए गरीब परिवार* *ब्यूरों रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय साधना न्यूज नेशनल टीवी चैनल* स्थान = जालौन यूपी जालौन के ब्लाक कुठौंद केग्राम कुरौली:मे पिछले 30 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने गरीब किसानों और ग्रामीणों पर आफत ला दी है। लगातार बारिश के चलते मिट्टी और खपरैल से बने कई कच्चे घर भरभराकर गिर गए। दीवारों के ढहने और छत गिरने से घरों में रखा राशन, कपड़े और गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। आशियाना छिन जाने के कारण कई परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं। गनीमत रही कि दीवार में दरारें देखते ही परिजन समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रभावित परिवारों ने गरीब किसान विनोद तिवारी कुरौली ने शासन-प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और मकान क्षति के मुआवजे की गुहार लगाई है।1
- *पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी ।* *आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद औरैया के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स/कंटेंट क्रिएटर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में समन्वय बैठक आयोजित की गई।* *बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने, जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सराहनीय कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श करना रहा तथा फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों के प्रसार को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा जागरूकता आधारित सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।* * लघु फिल्मों एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से वास्तविक जीवन में घटित होने वाली परिस्थितियों को दर्शाते हुए उपस्थित इन्फ्ल्यूएंसर्स को जनजागरूकता के प्रभावी संदेश दिए गए।”* * बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स से संवाद करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसामान्य तक सूचनाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, डायल-112 की सेवाओं, साइबर हेल्पलाइन, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अन्य जनहितकारी अभियानों के संबंध में आमजन को जागरूक किया जा सकता है।*1
- देवों के दरबार से धरा को हरा-भरा रखने का संकल्प: औरैया में नष्ट हुए पौधों की जगह 'एक विचित्र पहल' ने फिर रोपे नए पौधे! औरैया के देवकली मंदिर में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जन-जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति ने अपने 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत लगाए गए 5100 पौधों का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब उनकी सुरक्षा और देखभाल का जिम्मा उठाया है। विचार गोष्ठी में संस्थापकों ने पौधों की तुलना छोटे बच्चों से करते हुए कहा कि मानव जीवन इनके बिना संभव नहीं है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर पौधे नष्ट पाए गए, वहां समिति द्वारा फिर से नए पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देवकली मंदिर परिसर और सुभाष चौक पर नष्ट हुए पौधों की जगह नए पौधे लगाए गए। इस दौरान राजीव पोरवाल, आनन्द नाथ गुप्ता, मनीष पुरवार सहित कई पर्यावरण योद्धा मौजूद रहे और सभी ने पौधों की निरंतर देखभाल करने का संकल्प लिया।4
- औरैया पहुँचे प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ का व्यापारियों ने किया स्वागत औरैया। रविवार को शहर के संजय गेट के समीप जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में न्यू शुक्ला रेडियो एवं टीवी सेंटर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ जी का आगमन हुआ। उनके औरैया पहुंचते ही व्यापार मंडल औरैया के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा जोर-जोर से प्रदेश महामंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। औरैया पधारे महामंत्री दिलीप सेठ जी ने बताया की सरकार ने जिस प्रकार यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाया है, वह कतई व्यापारिक हित में नहीं है। व्यापारी पहले से ही बहुत ज्यादा परेशान है क्योंकि उद्योग जगत में 50% कब्जा ऑनलाइन कंपनियों का हो चुका है, बचा हुआ व्यापार बड़े-बड़े मार्ट और शॉपिंग मॉल ने चौपट कर दिया है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अनर्गल टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए, केंद्र सरकार एक देश एक टैक्स की बात करती है,तो फिर यह विभिन्न तरीके के टैक्स क्यों लगाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को 400 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यूपीआई में एमडीआर टैक्स के खिलाफ इटावा में एक विशाल सभा का आयोजन करेगा और सरकार यदि टैक्स वापस नहीं लेती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। *इस अवसर पर श्री स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला एडवोकेट, के के चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी रजत पांडे, नैनी वर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे ।।*1
- झींझक में शराब के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने अपने गले पर ब्लेड से किया वार, जिला अस्पताल रेफर झींझक में शराब के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने अपने गले पर ब्लेड से किया वार, जिला अस्पताल रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के श्रीनगर मोहल्ले में रविवार को शराब खरीदने के लिए रुपये न मिलने से नाराज एक युवक ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। घटना में उसके गले की खाल कट गई और वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर डायल 112 को जानकारी दी गई। परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार श्रीनगर मोहल्ला निवासी अविनाश (35) पुत्र नाथूराम शराब खरीदने के लिए अपने छोटे भाई विकास से रुपये मांग रहा था। विकास ने रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर अविनाश ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। गले से खून निकलता देख परिजन घबरा गए और उसे तत्काल सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव यादव ने रविवार रात नौ बजे बताया कि युवक के गले की खाल कट गई थी। उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।1