आजमगढ़: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दूसरी पत्नी गिरफ्तार आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को जौनपुर निवासी अनुज पाठक ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पिता उपेन्द्र पाठक ने लगभग नौ वर्ष पहले सहनूडीह निवासी सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि सुप्रिया और उसके परिजन उपेन्द्र पाठक को लगातार प्रताड़ित करते थे। 30 जुलाई को उपेन्द्र पाठक ससुराल गए थे, जहां कथित प्रताड़ना के बाद उनकी मृत्यु हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में बरदह पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 108 के तहत दर्ज मुकदमे की जांच करते हुए 1 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे अभियुक्ता सुप्रिया पाठक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आजमगढ़: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दूसरी पत्नी गिरफ्तार आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को जौनपुर निवासी अनुज पाठक ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पिता उपेन्द्र पाठक ने लगभग नौ वर्ष पहले सहनूडीह निवासी सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि सुप्रिया और उसके परिजन उपेन्द्र पाठक को लगातार प्रताड़ित करते थे। 30 जुलाई को उपेन्द्र पाठक ससुराल गए थे, जहां कथित प्रताड़ना के बाद उनकी मृत्यु हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में बरदह पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 108 के तहत दर्ज मुकदमे की जांच करते हुए 1 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे अभियुक्ता सुप्रिया पाठक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- हीरापट्टी की जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों में पौधरोपण कर भारत रक्षा दल ने किया प्रदर्शन आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी मोहल्ले में वर्षों से जर्जर और जलभराव से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी गड्ढों वाली सड़क पर पौधरोपण कर नगरपालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हीरापट्टी, आरजी बाग, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसी सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल और शिब्ली कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है, लेकिन वर्षों से सड़क बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के नगर क्षेत्र में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और निकम्मेपन को दर्शाती है। फिलहाल प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। यदि जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- अखिलेश यादव कान खोलकर सुन लें!' Om Prakash Rajbhar Arun Rajbhar Om Prakash Rajbhar Arvind Rajbhar #OPRajbhar #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #RajbharStatement #NewsUpdateUPUK #UPNews #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #BJPvsSP #RajbharAttackOnSP #YogiAdityanath #UPPoliticsNews #PoliticalWar #ViralPoliticalVideo #LatestUPNews #RajbharNews #AkhileshYadavNews #UttarPradeshPolitics #SBSP #AkhileshVsRajbhar #RajbharWarning1
- एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।3
- Post by RISHI RAI1
- संभव योजना की जनसुनवाई में पहुंचे पीस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी, नगर की गंदगी पर उठाए सवाल संभव योजना के तहत आयोजित जनसुनवाई में पीस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनव्वर अली नगरपालिका पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मुलाकात कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी, जाम नालियों और सफाई व्यवस्था की बदहाली की शिकायत की। मुनव्वर अली ने कहा कि कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था में सुधार, नालियों की नियमित सफाई और कूड़ा उठान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। नगरपालिका ईओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।2
- अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को थाना आलापुर क्षेत्र स्थित चौहड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट : बलराम सोनी आलापुर1
- लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman1
- मऊ साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी हिरासत में, 23 मोबाइल बरामद जनपद मऊ में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। इनके कब्जे से कुल 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें 17 मोबाइल चोरी के पाए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पर दर्ज मुकदमा संख्या 11/2026 की विवेचना के दौरान निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक, तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास रामलीला मैदान से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, सब्जी मंडियों और प्रमुख बाजारों में लोगों का ध्यान भटकाकर उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के बाद मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाते और नया यूपीआई बनाकर पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये निकाल लेते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल झारखंड ले जाकर साइबर अपराधियों को बेच देते थे। जांच में यह भी सामने आया कि मुकदमा संख्या 11/2026 से संबंधित एक वीवो मोबाइल, जो मोहम्मदाबाद सब्जी मंडी से चोरी हुआ था, उसका इस्तेमाल कर आरोपियों ने यूपीआई के माध्यम से खाते से धनराशि निकाल ली और बाद में मोबाइल झारखंड में बेच दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी दो-दो के समूह में वारदात को अंजाम देते थे। एक व्यक्ति पीड़ित का ध्यान भटकाता था, जबकि दूसरा उसकी जेब से मोबाइल निकाल लेता था। यदि चोरी हुए मोबाइल की सिम बैंक खाते से जुड़ी होती थी तो उसका दुरुपयोग कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर नकदी हासिल की जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319, 317, 111(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी बरामद मोबाइलों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1