राजेंद्र राणा हताशा में दे रहे बयान, होली मेले पर आरोप निराधार , सुमन भारती शर्मा हमीरपुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने होली मेले को लेकर राणा द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।सुमन भारती शर्मा ने कहा कि जिस दिन राज्यसभा के लिए नामांकन हुआ, उसी दिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं और सभी मजबूत मानसिकता के हैं, जिनमें से कोई भी बिकाऊ नहीं है। उन्होंने कहा कि जो बिकाऊ थे, वे पहले ही जा चुके हैं। अब राजेंद्र राणा को अपनी पुरानी गलती का एहसास हो रहा है और इसी कारण वह बार-बार मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राणा यह आरोप लगा रहे हैं कि राज्यसभा सीट के लिए कोई बड़ी डील हुई है, जबकि डील उस समय हुई थी जब कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए बिककर भाजपा के साथ चले गए थे। कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री ने एक आम आदमी और युवा चेहरे को राज्यसभा भेजकर यह संदेश दिया है कि पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच रखती है।राणा के इस आरोप पर कि पैसे वाले व्यक्ति को राज्यसभा का टिकट दिया गया, सुमन भारती शर्मा ने कहा कि राजेंद्र राणा स्वयं करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। यदि उन्हें संपत्ति पर आपत्ति है तो उन्हें राजनीति छोड़कर अपनी संपत्ति दान कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राणा खुद भी अपने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। होली मेले को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर सुमन भारती शर्मा ने कहा कि राणा लगातार यह कह रहे हैं कि मेला महंगे दामों पर दिया गया है और स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय सांस्कृतिक संध्या में भारी भीड़ उमड़ी और पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे।उन्होंने कहा कि इस मेले से प्रशासन को भी लाभ हुआ है और स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा मिला है। सुमन भारती शर्मा ने कहा कि सुजानपुर में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख राजेंद्र राणा इस तरह के बयान देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव चरचेड़ी के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और एडीसी अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए जाने वाली एम्बुलेंस रोड को एक व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण हमीरपुर में एडीसी अभिषेक गर्ग से मिले और जल्द समाधान की मांग उठाई। वहीं गांव चरचेड़ी के निवासी शशि पाल ने बताया कि यह एम्बुलेंस रोड करीब 25 वर्षों से बना हुआ है और गांव के लोग लंबे समय से इसी रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन अब एक व्यक्ति ने इस सड़क को बंद कर दिया है और वह दावा कर रहा है कि यह जमीन उसकी निजी भूमि है। शशि पाल ने कहा कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया गया है। एडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बड़सर को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं गांव की स्थानीय महिला सविता शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बंद होने से गांव के लगभग 15 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर सड़क को खुलवाया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें।1
- राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू के 13 मार्च के कुटलैहड़ के एक दिवसीय को लेकर तैयारियां हुईं तेज बंगाणा में विधायक विवेक शर्मा ने सभी अधिकारियों के साथ की बैठक, संबंधित अधिकारियों को आदेश बंगाणा, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह के 13 मार्च को प्रस्तावित एक दिवसीय कुटलैहड़ प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह के कुटलैहड़ दौरे के दौरान उपमंडल बंगाणा के सभी विभागों की ओर से विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर विभाग अपनी-अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और चल रहे विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करे, ताकि आम जनता को भी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ और जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के दौरे के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के शिलान्यास भी प्रस्तावित हैं। इनमें लगभग 15 करोड़ रुपये की तर्कवाल पेयजल योजना प्रमुख है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर और स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बंगाणा नगर पंचायत के लिए प्रस्तावित दूसरे चरण की सीवरेज योजना का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इन दोनों बड़ी योजनाओं के अलावा भी आधा दर्जन अन्य करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी परियोजनाओं से संबंधित पूरी जानकारी और प्रस्ताव समय पर तैयार रखें। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को भी उनके समक्ष रखा जाएगा। इनमें सड़कों के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में सब जज कोर्ट और डीएसपी हेडक्वार्टर की स्थापना जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इन घोषणाओं के पूरा होने से कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल, बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी को आदेश दिए कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सुक्खू का कुटलैहड़ दौरा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरे से जहां कई विकास योजनाओं को गति मिलेगी, वहीं क्षेत्र की लंबित मांगों को भी पूरा करवाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। यह रहे मौजूद इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद खुरवाई रेंज ऑफिसर संदीप कुमार, एक्सिन लोकनिवि एक्सिन जल शक्ति हरभजन सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा,कृषि अधिकारी सतपाल धीमान प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,जिला पार्षद सत्या देवी दिनेश खत्री जेडी आर्य विपिन साजन सुदेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।1
- सुजानपुर : ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में 10 मार्च 2026 को महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉक्टर सुमन शर्मा के स्वागत संबोधन के साथ हुई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपने व्यक्तिगत संघर्ष और आत्मनिर्भरता के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने नारीत्व को ईश्वर की एक अनोखी देन बताया और नारी ने मेहनत और ज्ञान से स्वयं को उचित स्थान पर पहुंचा है। प्राचार्य डॉक्टर विभा ठाकुर ने महिला अधिकारों, समान अवसर और समानता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया। डॉ जितेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ सपना राणा,प्रो बंदना सूद, प्रो राजीव कुमार, डॉ उमा देवी, प्रो निर्मला, प्रो उमा शर्मा, प्रो अंजू राणा, प्रो आशु महाजन, पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती नीलम कुमारी ,श्रीमती संतोष कुमारी, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक श्रीमती विनीता राणा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।1
- जिला मुख्यालय ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही चार दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप मंगलवार को उस समय विवादों में घिर गई जब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की टीम प्रबंधन ने मैच के दौरान रेफरी को लेकर गंभीर आपत्ति जता दी। एलपीयू टीम के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साथ उनके मुकाबलों में वर्षों से एक ही रेफरी को नियुक्त किया जाता है, जो पक्षपातपूर्ण फैसले देकर उनकी टीम के खिलाफ माहौल बनाता है। इस आरोप के बाद मैदान में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। खास बात यह रही कि उसी दौरान जिला उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे हुए थे। एलपीयू टीम प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की स्थिति खेल भावना के विपरीत है और इससे प्रतियोगिता की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।3
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- Post by Dinesh Kumar1