Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया में महिला सब इंस्पेक्टर को पिलाया गया कथित मिलावटी जूस, पुलिस व खाद्य विभाग ने दुकान पर की छापेमारी औरैया में महिला सब इंस्पेक्टर को पिलाया गया कथित मिलावटी जूस, पुलिस व खाद्य विभाग ने दुकान पर की छापेमारी
Jahid Akhter
औरैया में महिला सब इंस्पेक्टर को पिलाया गया कथित मिलावटी जूस, पुलिस व खाद्य विभाग ने दुकान पर की छापेमारी औरैया में महिला सब इंस्पेक्टर को पिलाया गया कथित मिलावटी जूस, पुलिस व खाद्य विभाग ने दुकान पर की छापेमारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया जूस की दुकान पर महिला सब इंस्पेक्टर को पिलाया मिलावटी जूस, खाद्य विभाग ने की छापेमारी1
- ओवरस्पीड वाहनों को मौके पर रोककर होगी वैधानिक कार्रवाई। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया पुलिस को मिली अत्याधुनिक 02 इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें। एसपी औरैया ने पुलिस कार्यालय ककोर से दिखाई हरी झंडी। स्पीड गन, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा व सायरन से हैं लैस। ओवरस्पीड वाहनों को मौके पर रोककर होगी वैधानिक कार्रवाई। सुरक्षित यातायात और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम।1
- औरैया में महिला सब इंस्पेक्टर को पिलाया गया कथित मिलावटी जूस, पुलिस व खाद्य विभाग ने दुकान पर की छापेमारी औरैया में महिला सब इंस्पेक्टर को पिलाया गया कथित मिलावटी जूस, पुलिस व खाद्य विभाग ने दुकान पर की छापेमारी1
- गुड़गांव गुरुग्राम झाड़सा सेक्टर 39 कन्हैया मोड छोटी माता मंदिर गली नंबर 7 यहां की गली बहुत ही खराब है हमेशा पानी ही चलता रहता है इस गली में बारिश हो या ना हो 🙏1
- दिनांक 29.07.26 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय ककोर में जनपद औरैया में पीआरवी पर तैनात कर्मचारीगण द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस मुख्यालय 112 द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को संबंधित कर्म0गण को प्रदान करते हुए सम्मानित करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट1
- औरैया में अधिकारियों की मिली भगत से सी एम आवासों में घोटाला बिना आपदा के ग्राम प्रधान द्वारा अपात्रों की सूची तैयार* जिलास्तरीय जांच में अधिकारियों की लीपापोती से ग्रामीणों में आक्रोश, मीडिया से बचते नजर आए जांच अधिकारी औरैया* जनपद में दैवीय आपदा के तहत सीएम आवास में बड़ा घोटाला सामने आया है, जिले के विकासखंड अजीतमल की ग्राम पंचायत बीघेपुर व माजरा जगतपुर में पक्के व दो मंजिल बने मकान मालिकों को दैवीय आपदा के तहत आवासों के लिए ग्राम प्रधान द्वारा चिन्हित किया गया है, ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान लोकेंद्र सिंह द्वारा अपात्रों से मोटी रकम की डीलिंग कर दैवीय आपदा में सीएम आवास के लिए करीब 21अपात्रों की सूची तैयार कर फीडिंग कर दी गई है, ग्रामीणों का आरोप है कि जिले के आलाअधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, व पीडी मनीष मौर्य को शिकायती पत्र दिया गया, शिकायत के लगभग 20 दिन बाद जांच करने आए पीडी मनीष मौर्य ने खाना पूर्ति व लीपापोती कर चले गए, जब मीडिया ने मामले के संबंध में उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, कई बार सीयूजी नंबर से संपर्क भी करना चाहा तो उन्होंने पत्रकारों के फोन नहीं उठाए, अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है की देवी आपदा के तहत क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर आपदा आवास की सूची तैयार की जाती है, जिसमें स्पष्ट प्रतीत होता है कि दैवीय आपदा के तहत सीएम आवास घोटाले में विकासखंड अजीतमल में के लंबा खेल जारी है, ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अपात्रों की सूची रद्द कर पात्रों को आवास दिए जाएं व दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए,ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जा सके ll4
- औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को फफूँद रोड पर स्थित उमा प्रेम सत्संग आश्रम व गायत्री शक्तिपीठ आर्य नगर, औरैया में सामूहिक गायत्री मंत्र, जाप, व्यासपीठ पूजन एवं पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ तथा दीक्षा एवं संस्कार व महापूर्णाहुती के उपरांत गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के उपरांत गुरु पूर्णिमा उत्सव में सभी श्रद्धालु शिष्यों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने गुरु पूर्णिमा की महिमा के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने वेदों का विभाजन कर महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना की थी, उन्हें आदि गुरु के नाम से भी जाना जाता है। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव ने अपना ज्ञान सात सप्तऋषियों को हस्तांतरित किया था, परिणाम स्वरूप भगवान शिव को भक्तजन गुरु के रूप में जानने लगे तभी से सनातन धर्मी भगवान शिव उनकी शिक्षाओं और साथ सप्तर्षियों के सम्मान में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाते आ रहे हैं, गुरु पूर्णिमा केवल गुरु का सम्मान करने का पर्व नहीं बल्कि ज्ञान, तप, विनम्रता व भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा को नमन करने का भी पर्व हैं। आयोजन में प्रमुख रूप से आयोजक मंडल के सदस्य व गायत्री माता के उपासक शिक्षक व समाजसेवी प्रदीप कुमार गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री समाजसेवी कपिल गुप्ता, धार्मिक विचारधारा से परिपूर्ण समाजसेवी राम आसरे गुप्ता, "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि श्रद्धालु सदस्य मौजूद रहे।3
- औरैया: खेत में छिड़काव के दौरान किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी 45 वर्षीय किसान शिशुपाल की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खेत में धान की फसल पर दवा छिड़काव कर रहे थे, तभी तबीयत बिगड़ी। परिजन उन्हें संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव गांव ले जाया।1