गाय के सामने आने से ई-रिक्शा पलटा, वृद्ध चालक गंभीर घायल एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल, पुलिस और एंबुलेंस के न पहुंचने का आरोप जगत। थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन निवासी 65 वर्षीय अजय पाल पुत्र जयराम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने गांव से सवारियां लेकर म्याऊं जा रहे थे। कोड़ा जयकरन मोड़ के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को भी चोटें आईं, जबकि चालक अजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद वृद्ध सड़क पर काफी देर तक घायल अवस्था में पड़े रहे। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक मौके पर न पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस पहुंची। घायल को सड़क पर तड़पता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अजय पाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर खुले में घूम रहे पशुओं के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।
गाय के सामने आने से ई-रिक्शा पलटा, वृद्ध चालक गंभीर घायल एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल, पुलिस और एंबुलेंस के न पहुंचने का आरोप जगत। थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन निवासी 65 वर्षीय अजय पाल पुत्र जयराम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने गांव से सवारियां लेकर म्याऊं जा रहे थे। कोड़ा जयकरन मोड़ के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को भी चोटें आईं, जबकि चालक अजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद वृद्ध सड़क पर काफी देर तक घायल
अवस्था में पड़े रहे। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक मौके पर न पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस पहुंची। घायल को सड़क पर तड़पता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अजय पाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर खुले में घूम रहे पशुओं के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।
- गाय के सामने आने से ई-रिक्शा पलटा, वृद्ध चालक गंभीर घायल एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल, पुलिस और एंबुलेंस के न पहुंचने का आरोप जगत। थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन निवासी 65 वर्षीय अजय पाल पुत्र जयराम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने गांव से सवारियां लेकर म्याऊं जा रहे थे। कोड़ा जयकरन मोड़ के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को भी चोटें आईं, जबकि चालक अजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद वृद्ध सड़क पर काफी देर तक घायल अवस्था में पड़े रहे। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक मौके पर न पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस पहुंची। घायल को सड़क पर तड़पता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अजय पाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर खुले में घूम रहे पशुओं के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।2
- मोदी सरकार के 25 गौरवशाली वर्षों पर निकली सेवा ज्योति बाइक रैली गूंजा विकसित भारत का संकल्प मोदी सरकार के 25 गौरवशाली वर्षों पर निकली ‘सेवा ज्योति’ बाइक रैली, गूंजा विकसित भारत का संकल्प संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज-बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दातागंज विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा ज्योति प्रस्थान’ के अंतर्गत विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दातागंज नगर से बदायूं तक निकाली गई बाइक रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने किया। रैली के मार्ग में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। रैली के बदायूं पहुंचने के बाद आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में विधायक राजीव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले ढाई दशकों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं ने नए भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा ज्योति’ का संदेश गांव-गांव और चौपाल तक विकास, सुशासन तथा जनसेवा की भावना को पहुंचाने का माध्यम है। कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह, समर्पण और अनुशासन संगठन की वास्तविक ताकत है। रैली और सभा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।4
- निजी क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा वाहन फिटनेस सेंटर,इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं बदायूँ न्यूज निजी क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा वाहन फिटनेस सेंटर,इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं आवेदन उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा स्वचालित परीक्षण स्टेशन (Automated Testing Station - ATS) की मान्यता, विनियमन और नियंत्रण से संबंधित एक नई नीति की घोषणा के लिए जारी किया गया है। इस नीति के तहत पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 36 जनपदों (जिलों) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन से संबंधित मुख्य विवरण नीचे दिए गए हैं: 📅 महत्वपूर्ण तिथियां और समय • आवेदन प्रारंभ होने की तारीख: 12 अक्टूबर, 2026 (सोमवार) • आवेदन प्रारंभ होने का समय: मध्याह्न 12:00 बजे से • पोर्टल की उपलब्धता: एक बार प्रक्रिया शुरू होने के बाद पोर्टल 24X7 (चौबीसों घंटे) खुला रहेगा। 💻 आवेदन करने का माध्यम और आधिकारिक वेबसाइट • आवेदन एवं निर्धारित शुल्क के भुगतान की पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी। • इसके लिए आपको राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (National Single Window System - NSWS) पोर्टल पर जाना होगा। 🛠️ आवेदकों के लिए आवश्यक निर्देश • पूर्व तैयारी: आवेदन शुरू होने की निर्धारित तिथि से पहले ही अपना Login ID, Password और Business Profile तैयार कर लें। • आवंटन का आधार: किसी भी जनपद के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण और निस्तारण 'प्रथम आगत, प्रथम पावत' (First Come, First Served) के आधार पर किया जाएगा। 📍 पहले चरण में शामिल 36 जनपद पीलीभीत, बदायूं, सम्भल, शामली, कासगंज, ललितपुर, हरदोई, अमेठी, अम्बेडकरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, चित्रकूट, जौनपुर, चन्दौली, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, बलिया, भदोही, बाँदा, महोबा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर, लखीमपुर, अमरोहा, बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर।1
- बदायूं में गरजी सपा! ज्ञानेश कुमार के विरोध में जोरदार मार्च, कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन | Badaun News बदायूं में गरजी सपा! ज्ञानेश कुमार के विरोध में जोरदार मार्च, कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन | Badaun News1
- *कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र के लिए "काला दिवस" के रूप में मनाया विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र पर हमले का लगाया आरोप* बदायूं :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, आज 8 अक्टूबर 2026 को भारतीय लोकतंत्र के लिए "काला दिवस" घोषित कर जिले मुख्यालय पर व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। लोकतंत्र पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने मनाया "काला दिवस", जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा बदायूं : 8 अक्टूबर 2026: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्राइवेट बस स्टैंड से पुलिस लाइन तक प्रदर्शन किया पुलिस लाइन चौक पर पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोक लिया भारतीय लोकतंत्र के लिए "काला दिवस" के रूप में व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना लाल सागर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में ओमकार सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस ने अपने विचार रखे। इस आयोजन मोरपाल प्रजापति महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया विशिष्ट वक्ता जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर एवं जिला पंचायत सदस्य, निवर्तमान प्रदेश सचिव रजनी सिंह रहे सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ओमकार सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने तानाशाही की सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'इण्डिया' ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने के लिए शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, तब उन्हें रोककर उनके साथ बलपूर्वक और बर्बर व्यवहार किया गया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं व सांसदों पर लाठीचार्ज किए जाने और उन्हें गंभीर रूप से घायल करने की कड़े शब्दों में निंदा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुन्ना लाल सागर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर यह हमला सीधे तौर पर संविधान पर हमला है। आयोजन कर रहे मोरपाल प्रजापति ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की यह लड़ाई देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए निरंतर जारी रहेगी। वक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि जब तक चुनावी प्रणाली और जवाबदेही में सुधार नहीं होता, तब तक यह विरोध प्रदर्शन विभिन्न स्तरों पर जारी रखे जाएंगे। सुरेश सिंह राठौर, रजनी सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक चुनावी व्यवस्था की अखंडता पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काला दिवस मनाते हुए विरोध दर्ज कराया। अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस बदायूं ,पूर्व प्रत्याशी सहसवान विधानसभा राजवीर सिंह ने भी अपनी बात रखी इस अवसर पर संचालन अशोक कश्यप ने किया मुख्य रूप से महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी इखलास हुसैन, उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस बाबू चौधरी, साजिद अली, दिग्विजय सिंह, पप्पू फारूकी, ओमप्रकार प्रजापति, अजय, धर्मेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, लुकमान, अकिल अहमद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।4
- श्री धर्मार्थ कामधेनू गौशाला उझानी में आया गो माता ओ के लिए हरा चारा आज दिनांक 08-10-2026 दिन गुरुवार को एक गाड़ी हरा चारा आया जिससे कि गो माता ओ में ताजगी बनी रहै1
- बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। कार चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में । फरीदपुर भुता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम पड़ोली स्थित पायनियर स्कूल के समीप बुधवार को समय करीब 3:45 को बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ज्ञान सिंह (45) पुत्र अफसर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह होंडा साइन बाइक संख्या UP25 BA 5068 से जा रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर की ओर से आ रही कार संख्या UP25 CC 0881 से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। वहीं, घायल ज्ञान सिंह को उनके परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।2
- यूपी के बदायूं जिले मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका बदायूं जिले मे समाजवादियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध किया और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा और बीजेपी सरकार के खिलाप विरोध किया और सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की1