Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिवक्ताओं को सीएम ने दी बड़ी सौगात,तीन बड़े योजना की घोषणा प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की घोषणा की है,इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने वकीलों के कल्याण,सुरक्षा और तकनीकी विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश के सभी पात्र अधिवक्ताओं को अब 5 लाख रुपये तक के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी,न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सीएम ने 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराने का ऐलान किया और 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और सुव्यवस्थित चैंबर परिसर के निर्माण व विस्तार की घोषणा की।
अजय सरोज~पत्रकार
अधिवक्ताओं को सीएम ने दी बड़ी सौगात,तीन बड़े योजना की घोषणा प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की घोषणा की है,इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने वकीलों के कल्याण,सुरक्षा और तकनीकी विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश के सभी पात्र अधिवक्ताओं को अब 5 लाख रुपये तक के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी,न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सीएम ने 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराने का ऐलान किया और 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और सुव्यवस्थित चैंबर परिसर के निर्माण व विस्तार की घोषणा की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दलितों को ब्राम्हण के साथ लड़ाकर : योगी जी के बयान से मचा बवाल1
- प्रयागराज - सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष की प्रेसवार्ता प्रयागराज - सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष की प्रेसवार्ता प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़ रहे हैं। जो लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है, वहीं शहर क्षेत्र में जो पात्र लोग अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं, उनके घर-घर जाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जुटे हैं। संजय गुप्ता - महानगर अध्यक्ष, भाजपा, प्रयागराज4
- कौशाम्बी में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को पुलिस ने रोका, वाहनों की सघन चेकिंग... कौशाम्बी में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को पुलिस ने रोका, वाहनों की सघन चेकिंग माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज लाए जाने के दौरान सोमवार को कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने उसके काफिले में शामिल वाहनों को रोककर जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने काफिले की गाड़ियों की चेकिंग की और सतर्कता बढ़ा दी।बताया जा रहा है कि काफिले से कुछ दूरी पर अली अहमद के भाई अहजम अहमद की गाड़ी भी जा रही थी। पुलिस ने उसे भी रोक लिया और अहजम अहमद से पूछताछ करने के साथ वाहन की तलाशी ली।1
- स्वाद में सेहत का सौदा? मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, कहीं जहर तो नहीं..... क्या आप भी मिठाई की दुकान पर जाकर बिना सोचे-समझे अपनी पसंदीदा मिठाई खरीद लेते हैं? थोड़ा ठहरिए! प्रयागराज से आई यह खबर आपको सतर्क करने के लिए काफी है। मेजा खास के 'शिवा स्वीट्स' से जब एक परिवार मिठाई घर लाया, तो पैकेट खोलते ही अजीब सी गंध आई। आरोप है कि पूछने पर दुकानदार ने माना कि लौंगलता दो दिन पुराना था। सिर्फ इतना ही नहीं, खुले में रखी जलेबियों पर जमती धूल-मिट्टी साफ बता रही थी कि स्वच्छता की कितनी अनदेखी हो रही है। अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई का भरोसा तो दिया है, लेकिन यह घटना हम सभी के लिए एक सबक है। अगली बार जब भी मिठाई खरीदें—उसकी ताजगी, गंध और दुकान की साफ़-सफ़ाई की जांच जरूर करें, क्योंकि सवाल आपकी सेहत का है।1
- अधिवक्ताओं को सीएम ने दी बड़ी सौगात,तीन बड़े योजना की घोषणा प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की घोषणा की है,इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने वकीलों के कल्याण,सुरक्षा और तकनीकी विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश के सभी पात्र अधिवक्ताओं को अब 5 लाख रुपये तक के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी,न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सीएम ने 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराने का ऐलान किया और 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और सुव्यवस्थित चैंबर परिसर के निर्माण व विस्तार की घोषणा की।1
- प्रयागराज की बेटी लक्ष्वी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय मे एबीवीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराया प्रयागराज की बेटी लक्ष्वी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय मे एबीवीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराया *जारी प्रयागराज । बारा विधानसभा के रीवा रोड पर स्थित एक छोटे से गांव गौहानी, जारी, प्रयागराज* की की बेटी लक्ष्वी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लक्ष्वी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड *अदिति महाविद्यालय* की छात्र संघ चुनाव में *सचिव (Secretary) पद* पर शानदार जीत दर्ज कर अपने क्षेत्र और जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। अपने कुशल नेतृत्व, वाकपटुता और छात्र हितैषी सोच से लक्ष्वी ने न केवल अपने महाविद्यालय नही बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का दिल जीत लिया। बताते चले कि गौहानी गांव के सत्येंद्र सिंह गहरवार की बेटी लक्ष्वी सिंह ने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा *एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल गौहनिया प्रयागराज से प्राप्त की थी, जहाँ उन्होंने *89% अंक* प्राप्त कर *टॉप टेन की सूची में स्थान बनाया था। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें विद्यालय स्तर पर सम्मानित भी किया गया था। इंटरमीडिएट के बाद भी अपनी मेहनत और प्रतिभा को जारी रखते हुए उन्होंने आज दिल्ली जैसे बड़े मंच पर अपने कौशल का लोहा मनवाया है।2
- नैनी स्टेशन रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में विधि-विधान से हुआ गणेश पूजन प्रयागराज। नैनी में प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार शाम को धार्मिक माहौल के बीच भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जयकारों और आरती से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक एवं अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, जीतू चौरसिया, सोनू चौरसिया, मोनू केसरवानी, गोलू, राजेश जायसवाल चाचू, संजय राठौर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- प्रयागराज में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 🕉️✨ सिरसा क्षेत्र के ग्राम बरी, प्रयागराज में मिश्रा परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। 📿🙏 बनारस से पधारे कथा वाचक श्री संतोष पाण्डेय जी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, गोवर्धन पूजा, महारास और धर्म के मर्म का वर्णन किया। 🦚💙 इस अवसर पर सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कथा स्थल पहुंचकर व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया और कथा का रसपान किया। 🌺🙏 कथा विश्राम के बाद आयोजित महाप्रसाद एवं भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 🍛🙏1