logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिछोला चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला दोनों कारों के परखच्चे उड़े, रौनक अली अंसारी पीलीभीत/बीसलपुर। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के रिछोला सबल चौराहे पर देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और दोनों चालक गंभीर अनहोनी से बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदपुर की ओर से आ रही एक फोर व्हीलर कार जैसे ही रिछोला सबल चौराहे पर पहुंची, उसी समय बीसलपुर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे में शाहजहांपुर जनपद निवासी कैयूम तथा बीसलपुर निवासी परविंदर घायल हो गए। बताया गया है कि दोनों के सीने में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके चलते चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर सके और आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रिछेला सबल चौराहे को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताते हुए प्रशासन और यातायात विभाग से आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। उन्होंने स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

15 hrs ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
c7d7da09-640a-4fbe-87e3-729d479498e6

रिछोला चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला दोनों कारों के परखच्चे उड़े, रौनक अली अंसारी पीलीभीत/बीसलपुर। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के रिछोला सबल चौराहे पर देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और दोनों चालक गंभीर अनहोनी से बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदपुर की ओर से आ रही एक फोर व्हीलर कार जैसे ही रिछोला सबल चौराहे पर पहुंची, उसी समय बीसलपुर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे में शाहजहांपुर जनपद निवासी कैयूम तथा बीसलपुर निवासी परविंदर घायल हो गए। बताया गया है कि दोनों के सीने में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके चलते चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर सके और आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रिछेला सबल चौराहे को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताते हुए प्रशासन और यातायात विभाग से आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। उन्होंने स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज
    1
    2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इलाज के लिए निकला युवक हुआ लापता सनराइज होम स्टे के पास मिली बाइक और चप्पल। इलाज के लिए निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, सनराइज होमस्टे के पास मिली बाइक, मोबाइल और चप्पल गंभीर बीमारी से पीड़ित था प्रदीप कुमार, नहर पुल के आसपास SDRF ने संभाला मोर्चा—युवक की तलाश में जुटी पुलिस और रेस्क्यू टीम पीलीभीत/माधोटांडा। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम भैरव कला निवासी प्रदीप कुमार के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रदीप गंभीर बीमारी से पीड़ित था और रविवार शाम दवाई लेने के लिए घर से मोटरसाइकिल पर निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे प्रदीप दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह करीब आठ बजे सनराइज होमस्टे के पास नहर पुल पर प्रदीप की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चप्पल मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। युवक के मौके पर मौजूद न मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना माधोटांडा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए तलाश शुरू कराई। इसके बाद SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने नहर और आसपास के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू कर दी। रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। तलाश अभियान में किशन कुमार, रवि कुमार, शिव कुमार, अजय प्रजापति, आकाश 1292, मोहित सिंह, अजय कुमार, गजेंद्र सिंह और गुलशन कुमार मौर्य समेत टीम के सदस्य जुटे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक प्रदीप लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान था और इसी सिलसिले में दवाई लेने के लिए घर से निकला था। नहर पुल के पास बाइक, मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। परिवार लगातार युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर तथा आसपास के क्षेत्र में प्रदीप की तलाश में जुटी है। युवक के लापता होने की वास्तविक वजह क्या है, यह उसकी बरामदगी और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    4
    इलाज के लिए निकला युवक हुआ लापता सनराइज होम स्टे के पास मिली बाइक और चप्पल।
इलाज के लिए निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, सनराइज होमस्टे के पास मिली बाइक, मोबाइल और चप्पल 
गंभीर बीमारी से पीड़ित था प्रदीप कुमार, नहर पुल के आसपास SDRF ने संभाला मोर्चा—युवक की तलाश में जुटी पुलिस और रेस्क्यू टीम
पीलीभीत/माधोटांडा। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम भैरव कला निवासी प्रदीप कुमार के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रदीप गंभीर बीमारी से पीड़ित था और रविवार शाम दवाई लेने के लिए घर से मोटरसाइकिल पर निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे प्रदीप दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे सनराइज होमस्टे के पास नहर पुल पर प्रदीप की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चप्पल मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। युवक के मौके पर मौजूद न मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना माधोटांडा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए तलाश शुरू कराई। इसके बाद SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने नहर और आसपास के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू कर दी। रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में खोजबीन कर रही है।
तलाश अभियान में किशन कुमार, रवि कुमार, शिव कुमार, अजय प्रजापति, आकाश 1292, मोहित सिंह, अजय कुमार, गजेंद्र सिंह और गुलशन कुमार मौर्य समेत टीम के सदस्य जुटे हुए हैं।
परिजनों के मुताबिक प्रदीप लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान था और इसी सिलसिले में दवाई लेने के लिए घर से निकला था। नहर पुल के पास बाइक, मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। परिवार लगातार युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है।
फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर तथा आसपास के क्षेत्र में प्रदीप की तलाश में जुटी है। युवक के लापता होने की वास्तविक वजह क्या है, यह उसकी बरामदगी और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी का पंचायत सचिवालय। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी का पंचायत सचिवालय। बीसलपुर/पीलीभीत | 15 सितंबर 2026 बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी में वर्ष 2021-22 के दौरान बड़ी धनराशि खर्च कर पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी पंचायत सचिवालय आज तक पूरी तरह से क्रियाशील नहीं हो सका है। वर्ष 2026 में भी इसकी स्थिति अधूरी और बदहाल दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय में विकास कार्यों से संबंधित आवश्यक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। इसके चलते ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए तहसील मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है। सरकार द्वारा पंचायत सचिवालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। लेकिन उगनपुर मरौरी में पंचायत सचिवालय के प्रभावी संचालन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत सचिवालय का निर्माण सरकारी धनराशि से कराया गया है, तो उसका निर्धारित उद्देश्य भी धरातल पर दिखाई देना चाहिए। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, खर्च हुई धनराशि तथा पंचायत सचिवालय के संचालन की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों तक अपनी नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और पंचायत सचिवालय को पूरी तरह से संचालित कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
    1
    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी का पंचायत सचिवालय।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी का पंचायत सचिवालय।
बीसलपुर/पीलीभीत | 15 सितंबर 2026
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी में वर्ष 2021-22 के दौरान बड़ी धनराशि खर्च कर पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी पंचायत सचिवालय आज तक पूरी तरह से क्रियाशील नहीं हो सका है। वर्ष 2026 में भी इसकी स्थिति अधूरी और बदहाल दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय में विकास कार्यों से संबंधित आवश्यक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। इसके चलते ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए तहसील मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
सरकार द्वारा पंचायत सचिवालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। लेकिन उगनपुर मरौरी में पंचायत सचिवालय के प्रभावी संचालन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत सचिवालय का निर्माण सरकारी धनराशि से कराया गया है, तो उसका निर्धारित उद्देश्य भी धरातल पर दिखाई देना चाहिए। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, खर्च हुई धनराशि तथा पंचायत सचिवालय के संचालन की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों तक अपनी नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और पंचायत सचिवालय को पूरी तरह से संचालित कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
    user_Gtube Bharat
    Gtube Bharat
    Artificial plant supplier बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस। आस्था बरेली न्यूज लाईव
    1
    बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस।
आस्था बरेली न्यूज लाईव
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Thana baradari ek Ghayal teen girftar/ Mandir ja rahi thi mahila/ Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/ Thana baradari ek Ghayal teen girftar/ Mandir ja rahi thi mahila/ Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/
    1
    Thana baradari ek Ghayal teen girftar/
Mandir ja rahi thi mahila/
Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/


Thana baradari ek Ghayal teen girftar/
Mandir ja rahi thi mahila/
Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • *प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को:* लखनऊ के रमाडा होटल में होगी; 15 महीने पहले हुई थी सगाई प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। शादी की तारीख फाइनल होने के बाद से ही दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं सगाई: दोनों की रिंग सेरेमनी करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। वेडिंग वेन्यू: शादी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को:* लखनऊ के रमाडा होटल में होगी; 15 महीने पहले हुई थी सगाई प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। शादी की तारीख फाइनल होने के बाद से ही दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं सगाई: दोनों की रिंग सेरेमनी करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। वेडिंग वेन्यू: शादी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bareilly, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर जनसुनवाई में शिकायत, जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत को भेजा मामला बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर गांव निवासी आदित्य भारद्वाज द्वारा उत्तर प्रदेश जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत को जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने पंचायत सहायक आवेश कश्यप की कार्यप्रणाली से संबंधित कई बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने परिवार के छह सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंचायत सहायक से केवाईसी कराई थी। आरोप है कि चार सदस्यों की केवाईसी के लिए प्रति सदस्य 100 रुपये के हिसाब से कुल 400 रुपये नकद लिए गए तथा दो अन्य सदस्यों की केवाईसी के लिए भी धनराशि की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य सही एवं पूर्ण रूप से नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत में पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत सहायक द्वारा पद पर कार्यरत रहते हुए गांव में निजी जन सेवा केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित नियमों के तहत इसकी जांच कराने तथा यह सत्यापित करने की मांग की है कि निजी जन सेवा केंद्र संचालन के साथ पंचायत सहायक के दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार किया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ समय पूर्व पंचायत सहायक आवेश कश्यप के घर से नाराज होकर कहीं चले जाने पर उनके पिता द्वारा थाना भमोरा में गुमशुदगी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया था। शिकायतकर्ता ने इसी अवधि के दौरान पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में उपस्थिति, पंचायत संबंधी कार्यों के निष्पादन और मानदेय भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित अवधि की उपस्थिति पंजिका, कार्य निष्पादन संबंधी रिकॉर्ड, मानदेय भुगतान तथा उपस्थिति के सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। आदित्य भारद्वाज ने यह भी बताया कि जब उन्होंने ग्राम पंचायत हर्रामपुर से जुड़े एक व्हाट्सऐप ग्रुप में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित अपनी बात साझा की तो उनके अनुसार पंचायत सहायक द्वारा उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह ग्राम हर्रामपुर के निवासी और मतदाता हैं। उनके पास ग्रुप से हटाए जाने से संबंधित स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित होने की बात कही गई है। हालांकि संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुप की प्रकृति, संचालन व्यवस्था तथा सदस्यों को जोड़ने या हटाने के नियम भी जांच का विषय हो सकते हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत अब जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित किए जाने के बाद शिकायतकर्ता को जांच की कार्रवाई का इंतजार है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्थलीय जांच कराकर उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों का परीक्षण करने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    3
    पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर जनसुनवाई में शिकायत, जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत को भेजा मामला
बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर गांव निवासी आदित्य भारद्वाज द्वारा उत्तर प्रदेश जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत को जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने पंचायत सहायक आवेश कश्यप की कार्यप्रणाली से संबंधित कई बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने परिवार के छह सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंचायत सहायक से केवाईसी कराई थी। आरोप है कि चार सदस्यों की केवाईसी के लिए प्रति सदस्य 100 रुपये के हिसाब से कुल 400 रुपये नकद लिए गए तथा दो अन्य सदस्यों की केवाईसी के लिए भी धनराशि की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य सही एवं पूर्ण रूप से नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिकायत में पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत सहायक द्वारा पद पर कार्यरत रहते हुए गांव में निजी जन सेवा केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित नियमों के तहत इसकी जांच कराने तथा यह सत्यापित करने की मांग की है कि निजी जन सेवा केंद्र संचालन के साथ पंचायत सहायक के दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार किया जा रहा है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ समय पूर्व पंचायत सहायक आवेश कश्यप के घर से नाराज होकर कहीं चले जाने पर उनके पिता द्वारा थाना भमोरा में गुमशुदगी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया था। शिकायतकर्ता ने इसी अवधि के दौरान पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में उपस्थिति, पंचायत संबंधी कार्यों के निष्पादन और मानदेय भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित अवधि की उपस्थिति पंजिका, कार्य निष्पादन संबंधी रिकॉर्ड, मानदेय भुगतान तथा उपस्थिति के सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
आदित्य भारद्वाज ने यह भी बताया कि जब उन्होंने ग्राम पंचायत हर्रामपुर से जुड़े एक व्हाट्सऐप ग्रुप में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित अपनी बात साझा की तो उनके अनुसार पंचायत सहायक द्वारा उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह ग्राम हर्रामपुर के निवासी और मतदाता हैं। उनके पास ग्रुप से हटाए जाने से संबंधित स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित होने की बात कही गई है। हालांकि संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुप की प्रकृति, संचालन व्यवस्था तथा सदस्यों को जोड़ने या हटाने के नियम भी जांच का विषय हो सकते हैं।
जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत अब जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित किए जाने के बाद शिकायतकर्ता को जांच की कार्रवाई का इंतजार है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्थलीय जांच कराकर उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों का परीक्षण करने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_Bareilly Connection
    Bareilly Connection
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजकुमार ‘राजू’ ने लुकटिहाई में लगाई PDA पंचायत, 2027 में सपा सरकार बनाने की अपील
    1
    राजकुमार ‘राजू’ ने लुकटिहाई में लगाई PDA पंचायत, 2027 में सपा सरकार बनाने की अपील
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.