Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी के निघासन ब्लॉक के बिचपरी गांव में जल निगम की शुद्ध पेयजल पाइपलाइन बारिश के कारण लीक हो गई है। इससे सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण अधिकारियों पर शिकायतें अनसुनी करने और सरकार के निर्देशों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
Ajay patrkaar
लखीमपुर खीरी के निघासन ब्लॉक के बिचपरी गांव में जल निगम की शुद्ध पेयजल पाइपलाइन बारिश के कारण लीक हो गई है। इससे सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण अधिकारियों पर शिकायतें अनसुनी करने और सरकार के निर्देशों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के कस्बा में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, राजस्थान, नेपाल आदि के देशों के पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए।1
- बरगद पुलिस चौकी बंद, जंगल मार्ग पर बढ़ी असुरक्षा की चिंता भीरा-मैलानी मार्ग पर यात्रियों में भय, चौकी पुनः चालू करने की उठी मांग लखीमपुर-खीरी जिले के भीरा-मैलानी मार्ग पर जंगल क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास स्थित करीब 42 साल पुरानी “बरगद पुलिस चौकी” को बंद किए जाने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह चौकी मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती थी और आसपास के कई गांवों की सुरक्षा का अहम केंद्र रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से संचालित इस चौकी पर पुलिस की मौजूदगी के चलते जंगल मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा रहता था। लेकिन अब चौकी पर पुलिस स्टाफ की तैनाती न होने से क्षेत्र में लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। जनता का कहना है कि यह मार्ग घने जंगल से होकर गुजरता है, जहां पहले भी छिटपुट घटनाएं होती रही हैं। ऐसे में पुलिस चौकी का बंद होना यात्रियों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। खासकर रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला ने बताया कि बरगद पुलिस चौकी बन्द नहीं हुई है। चौकी का संचालन मैलानी थाने से ही होता है और दिन में चौकी पर स्टाफ रहता है, जबकि जंगल की वजह से रात में स्टाफ मैलानी थाने को वापस चला जाता है। फिलहाल पुलिस चौकी की वर्तमान स्थिति देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महीनों से इसके ताले तक नहीं खोले गये हैं। क्षेत्रीय जनता ने मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बरगद पुलिस चौकी को जल्द से जल्द पुनः संचालित किया जाए, ताकि जंगल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाई रखी जा सके और आमजन को राहत मिल सके।1
- निघासन खीरी निघासन कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी चौराहे पर एक युवक को डंडे से पीटा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल दो दिन पहले का है वीडियो निघासन खीरी निघासन कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी चौराहे पर एक युवक को डंडे से पीटा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल दो दिन पहले का है वीडियो1
- लखीमपुर- रामापुर चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत लखीमपुर- रामापुर चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत रामापुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है1
- सिपाही सुनील शुक्ला का नया वीडियो वायरल, विभाग और कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही सुनील शुक्ला का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर विभागीय कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में सिपाही सुनील शुक्ला मुख्यमंत्री से अपील करते हुए भावुक और तीखे अंदाज में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन पर दबाव बनाया गया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में वह यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें दबाया जा सकता है लेकिन तोड़ा नहीं जा सकता। सुनील शुक्ला के अनुसार, कथित तौर पर नोटिस के नाम पर देर रात लगभग 1 बजे 6–7 पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे, जिससे वह बेहद आहत हुए। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कुछ आरोप भी लगाए हैं, जिन्हें उन्होंने अपने वीडियो में खुलकर व्यक्त किया है। वीडियो में लगाए गए आरोपों में उन्होंने व्यवस्था को लेकर नाराजगी और गंभीर असंतोष भी जताया है। हालांकि, इस मामले पर पुलिस विभाग या वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, कुछ लोग इसे व्यक्तिगत पीड़ा बता रहे हैं तो कुछ इसे विभागीय अनुशासन से जुड़ा मामला मान रहे हैं। फिलहाल पूरा मामला जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहा है।1
- लखीमपुर खीरी व्यूरो रिपोर्ट लखीमपुर के दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघीन अपने दो शावको के साथ दिखी1
- लखीमपुर खीरी- दुधवा नेशनल पार्क के सोनारीपुर रेज में बाघिन अपने शावकों के साथ पर्यटकों के सामने आ गयी .... यह नजारा देखकर सभी पर्यटक रोमांचित हो उठे1
- खीरी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, थाना खीरी जनपद में प्रथम स्थान पर लखीमपुर खीरी। जनपद में थानों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण को लेकर जारी थाना स्तरीय मूल्यांकन रिपोर्ट में थाना खीरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। थाना खीरी ने मूल्यांकन के सभी मानकों पर 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। रिपोर्ट के अनुसार थाना खीरी को कुल 148 फीडबैक प्राप्त हुए, जिनमें से 146 लोगों ने पुलिस की कार्यवाही और व्यवहार पर संतोष व्यक्त किया। इस प्रकार थाना खीरी ने 98.65 प्रतिशत की शानदार संतुष्टि दर हासिल की है।1