Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gourav Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया रिपोर्ट- सहायल थाना क्षेत्र में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने सड़क हादसे में घायल एक युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई। इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई के बाद क्षेत्र में थानाध्यक्ष की जमकर सराहना हो रही है। घायल को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पुलिस के इस मानवीय रूप की तारीफ कर रहे हैं।1
- अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के कस्बा अजीतमल में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अजीतमल में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। विद्यालय परिवार के इस सराहनीय प्रयास का असर भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 हो गई है, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालय परिवार का यह प्रयास निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।1
- औरैया। सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, ड्यूटी से बढ़कर निभाया फर्ज। सड़क दुर्घटना में तड़प रहे घायल युवक को तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल। समय पर इलाज मिलने से बची युवक की जान, मौके पर दिखी पुलिस की तत्परता। बिना देरी किए खुद संभाली स्थिति, मानवता और जिम्मेदारी का दिया मजबूत संदेश। थानाध्यक्ष के इस सराहनीय कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। वीडियो सामने आते ही क्षेत्रीय जनता ने की जमकर तारीफ, पुलिस की छवि हुई मजबूत।1
- पूर्व आईएएस देवीदयाल की स्मृति दिवस पर की गई श्रद्धांजलि अर्पित, बृहद कार्यक्रम औरैया जिले के ग्राम मुनागंज में पूर्व आईएएस स्वर्गीय देवीदयाल की स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके पैतृक गांव मुनागंज में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. देवीदयाल के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया। बताया गया कि उनका जन्म इटावा/औरैया जिले के ग्राम मुनागंज में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त की और कक्षा आठ में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद जीआईसी इटावा से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए, एमए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1966 में प्रथम प्रयास में आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अपने प्रशासनिक जीवन में उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में जिलाधिकारी तथा कमिश्नर सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। बाद में भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त एवं अतिरिक्त सचिव तथा वित्त मंत्रालय में बैंकिंग सचिव के पद पर सेवाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया, सपा विधायक प्रदीप यादव के अलावा श्रीमती नीना दयाल, अलकनन्दा दयाल, प्रियांक भारती, गौरव दयाल, हर्षवर्धन दयाल, नेहा दयाल, प्रियदर्शनी, रामेश्वर दयाल, शम्भूदयाल, राजेन्द्र कुमार सिंह, ऋषीश्वर दयाल, यशपाल सिंह, हरीशचन्द्र, सौरभ दयाल, उमा शंकर, राहुल, धर्मेन्द्र, शिशुपाल सिंह और नीलू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।1
- इसी दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी निषाद समाज के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए महर्षि कश्यप जी के आदर्शों, त्याग, तपस्या और ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा सामाजिक एकता और समरसता की अपील की। l1
- Post by Gourav Kumar1
- 📰 खबर — कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 🔴 प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि 2 अप्रैल 2026 को थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर बंथा मार्ग पर राजाबाबू (निवासी झखरा, कानपुर नगर) की चाकू से हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता रामलखन वर्मा द्वारा 3 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 🔎 जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राजाबाबू का पिछले दो वर्षों से कोमल नाम की युवती से प्रेम संबंध था और दोनों की शादी 7 मई 2026 को तय थी। इसी बीच कोमल का संपर्क सागर नाम के युवक से हुआ, जिससे उसका प्रेम संबंध हो गया। शादी तय होने की जानकारी मिलने पर सागर और कोमल ने मिलकर राजाबाबू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना के दिन कोमल लगातार मृतक की लोकेशन सागर को देती रही, जिसके बाद सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजाबाबू की चाकू से हत्या कर दी। 👮♂️ पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तारी पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी सागर, आरोपी युवती कोमल और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल और आरोपी के कपड़े भी बरामद किए गए थे। 🚨 फरार आरोपी भी गिरफ्तार इसी क्रम में सोमवार (6 अप्रैल 2026) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ललित नागर (निवासी टिकरा, बिठूर, कानपुर नगर) को शिवली क्षेत्र के मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 📌 बरामदगी जामा तलाशी में 220 रुपये नकद बरामद 👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह समेत थाना शिवली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। आगे की कार्रवाई गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।2
- इटावा- 6 घंटे में एक्शन, वायरल ऑडियो कांड में सिपाही सर्वेश कुमार सस्पेंड,व्हाट्सएप ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे हड़कप1