Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 24 घंटे में चोरी का सफल अनावरण, मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार आज दिनांक 02.11.2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी का सफल अनावरण करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गय़ी मोटरसाइकिल बरामद की गयी तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह की वीडियो बाइट-
Amir Sohail
थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 24 घंटे में चोरी का सफल अनावरण, मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार आज दिनांक 02.11.2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी का सफल अनावरण करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गय़ी मोटरसाइकिल बरामद की गयी तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह की वीडियो बाइट-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्वालियर के आई केयर क्लिनिक में मरीज का मोबाइल फटा, मची अफरा-तफरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित दृष्टि आई केयर क्लिनिक में उस समय हड़कंप मच गया, जब वेटिंग एरिया में बैठे एक मरीज का मोबाइल फोन अचानक फट गया। मोबाइल फटने से आग लग गई, जिससे क्लिनिक में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान पास ही एक महिला अपने नवजात बच्चे के साथ मौजूद थी। अचानक हुए इस हादसे से वहां मौजूद मरीज और तीमारदार घबरा गए।1
- थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 24 घंटे में चोरी का सफल अनावरण, मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार आज दिनांक 02.11.2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी का सफल अनावरण करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गय़ी मोटरसाइकिल बरामद की गयी तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह की वीडियो बाइट-1
- झांसी में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, मारपीट के बाद लोडिंग गाड़ी में तोड़फोड़ झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की, इसके बाद उनकी लोडिंग गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। पीड़िता के अनुसार, 31 अक्टूबर को बो अपने खाते पर बीरबाई कर रहे थे तो अगल बगल के सभी लोग आये और मर पीट करना चालू कर दिया इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। पीड़िता का आरोप है कि 1 नवंबर को जब वह अपनी लोडिंग गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचीं तो गाड़ी के शीशे टूटे मिले। तीनों टायर क्षतिग्रस्त थे और गाड़ी की बॉडी भी तोड़ दी गई थी। पीड़िता ने प्रेमनगर थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और गाड़ी की मरम्मत का खर्च दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।2
- यातायात माह नवम्बर–2026 के शुभारम्भ के अवसर पर #SPLalitpur श्री संजीव कुमार बाजपेई द्वारा दी गई बाइट। #LalitpurPolice #TrafficPolice1
- भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में हुआ भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल रहीं मुख्य अतिथि झांसी। भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।समारोह का शुभारंभ विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल का 21 ब्राह्मणों द्वारा घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। समाज की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान हनुमान भजन 'तेरे ही सहारे हनुमान सागर में नैया डाल दई' की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने खड़े होकर भजन का गुणगान किया।समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रामस्वरूप शिवहरे लल्ला (ग्वालियर), जय सिंह चौहान (अजमेर), अशोक जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल, मदनलाल जायसवाल, राजेंद्र जी मेवाड़ा (पूना), दिनेश सुहालका (उदयपुर), श्रीमती प्रमिला राय (जबलपुर) एवं श्रीमती सुमन राय (झांसी) उपस्थित रहीं।स्वागत वाचन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक लालचन्द्र गुप्ता (मुंबई) सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गणेश वंदना एवं सहस्रबाहु अर्जुन भगवान की आरती की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं समाज को एकजुट करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शपथ दिलाई।इस अवसर पर संयुक्त रूप से श्रीमती आशा राय (छिंदवाड़ा) को महिला समिति अध्यक्ष, व्योम जायसवाल को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, दयाराम राय (झांसी) को वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश शिवहरे (मुंबई), शीशपाल अहलूवालिया (पंचकुला), सुबोध कुमार जायसवाल (रांची), भगवान सिंह जायसवाल (देहली), राजीव कुमार जायसवाल (देहली), कोषाध्यक्ष सूरज प्रसाद जायसवाल (रांची), कार्यकारी अध्यक्ष अक्षय जायसवाल (कोलकाता), रामेश्वर राय (एडवोकेट, झांसी), प्रदीप कुमार जायसवाल (वाराणसी), संजीव कुमार जायसवाल (देहली), जवाहर लाल गुप्ता (बापी), मुन्नालाल जायसवाल (रीवा), रामगोपाल डिकसेना (कोरबा), विजय कुमार जायसवाल (नागपुर), मनोहर चौकसे (जबलपुर), सुरेश शिवहरे (ग्वालियर), माता प्रसाद गुप्ता (मुंबई), ललितकुमार चौधरी (रांची), शीतलप्रसाद जायसवाल (कानपुर), रामेश्वर मेवाड़ा (अजमेर) एवं श्यामलाल जायसवाल (अंबिकापुर) सहित 12 उपाध्यक्षों और 24 सचिवों समेत कुल 84 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।इसके उपरांत राष्ट्रीय महिला समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा राय ने महिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें महासचिव रानिका जायसवाल (बनारस), कोषाध्यक्ष कंचन जायसवाल (मुंबई), वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सुनेन्दा चौधरी (उड़ीसा), सुषमा जायसवाल (जबलपुर), कार्यकारी अध्यक्ष वर्षा राय (झांसी), कला चौहान (अजमेर), बिंदु मालवीय, परविंदर अहलूवालिया (पंजाब), गायत्री शिवहरे (ग्वालियर), मीना शिवहरे (जबलपुर) एवं अर्चना राय (नरसिंहपुर) सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक एकता, सहयोग और संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती प्रदान करना रहा।1
- विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़े के समापन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ रोड भाण्डेर में व्याख्यान माला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता गोविंद परिहार ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विद्यालय समिति सदस्य एवं शासकीय चिकित्सक डॉ. माधव कुशवाहा ने संत रविदास जी के उपदेशों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम की भूमिका वरिष्ठ आचार्य मुकेश दीक्षित ने रखी। संचालन आचार्य नीरज शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य परिवार एवं भैया-बहिन उपस्थित रहे।1
- दतिया: कट्टे की नोक पर दंपत्ति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार दतिया: कट्टे की नोक पर दंपत्ति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार लूटा गया बीजासेन का पेंडल और रियलमी मोबाइल बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी दतिया। जिले के थाना दुरसड़ा क्षेत्र में कट्टे की नोक पर दंपत्ति के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया बीजासेन का पेंडल और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वहीं, लूटा गया मंगलसूत्र बरामद होना शेष है और घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे फरियादी अपनी पत्नी के साथ उनाव में खाना खाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर ग्राम मलियापुरा, थाना भगुवापुरा लौट रहे थे। इसी दौरान बुहारा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और कट्टा दिखाकर दंपत्ति को धमकाया। इसके बाद बदमाश बीजासेन का पेंडल, मंगलसूत्र और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना दुरसड़ा में लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए। लगातार जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद घटना में शामिल आरोपी राज कमरिया पुत्र सुरेश कमरिया (21 वर्ष), निवासी ग्राम ऊंचिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया बीजासेन का पेंडल और रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई। इनकी रही सराहनीय भूमिका: उपनिरीक्षक नंदनी शर्मा (थाना प्रभारी दुरसड़ा), प्रधान आरक्षक कालीचरण कुशवाह, राजू गुर्जर, जीतू यादव, आरक्षक सूरज यादव, अनिल कुमार, राजेश बघेल, नरोत्तम गुर्जर, सैनिक रामनिवास तथा थाना इंदरगढ़ के आरक्षक प्रवीण परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मासिक बैठक संपन्न डॉ. अनिल तिवारी को बुंदेलखंड प्रभारी एवं पं. राकेश शुक्ला को सह प्रभारी की जिम्मेदारी झाँसी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मासिक बैठक गड़मऊ झील के निकट स्थित गड़मऊ फार्म पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान डॉ. अनिल तिवारी, मोठ को बुंदेलखंड प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनका नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही पं. राकेश शुक्ला जी को बुंदेलखंड सह प्रभारी नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं विप्र बंधुओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन बुंदेलखंड क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। बैठक में सामाजिक समस्याओं के समाधान, समाज में आपसी एकता एवं समरसता को मजबूत करने, संगठन के विस्तार तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान, जनकल्याण एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक के पश्चात सभी उपस्थित जनों ने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन दाल- टिक्कड़ के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकजुटता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं विप्र बंधु इस अवसर पर डॉ. प्रशांत रिछारिया, पं. ऋषिकेश रावत, डॉ. विवेक बाजपेयी, पं. धीरज मिश्रा, पं. अखिलेश सौनकिया, पं. संजीव नायक, कमलेश मिश्रा,विकास मुखरैया,पं. दीपक कुमार दुबे, पं. चंद्रशेखर तिवारी, पं. संजय मिश्रा, पं. अनुराधा पाण्डेय, पं. रामकुमार दुबे, पं. शैलेन्द्र शर्मा (शैलू महाराज), पं. शुभम दुबे, पं. विकास भटभैरा, पं. मदन तिवारी, महेन्द्र दीक्षित, पं. गगन मिश्रा, नीरज कुमार दुबे, उमाशंकर तिवारी, संजीत मिश्रा, विकास बाजपेयी, राजीव शर्मा, डॉ. अनिल तिवारी (मोठ), पं. हरिमोहन पाण्डेय (गुरुजी), अनूप व्यास, श्याम बाबू दीक्षित, पं. राकेश शुक्ला, राजेश तिवारी, संजीव रिछारिया, तरुण नायक, नवीन मिश्रा, राजदीप पाठक, शंकर बाजपेयी, पं. राहुल पचौरी, राकेश तिवारी (मामू), विवेक गोस्वामी, सतीश मुदगिल, रोहित पाण्डेय, अखिलेश शर्मा, दिलीप तिवारी, मैथिलीशरण मुदगिल, रविकान्त मिश्रा, दीपक व्यास, पुष्पेन्द्र महाराज, मनीष दीक्षित, डॉ. रॉबिन्सन तिवारी, रामाधार पाठक, धर्मेन्द्र पाराशर, सुरेन्द्र मोहन पाठक, सोहन वोहरे, राज शर्मा, प्रशांत मुदगिल, राकेश दुबे (बुन्देलावार), संकल्प दुबे, डॉ. दिलीप कुमार शर्मा, इं. रामकुमार शुक्ला, श्री पुरुषोत्तम स्वामी, विनोद अवस्थी एवं अरविन्द वशिष्ठ, पियूष रावत, राहुल पचौरी, राकेश दुवे जी सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन प डा विवेक बाजपेई द्वारा एवं आभार प प्रशांत रिछारिया द्वारा किया गया ।1