डीसीएलआर कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत अंतर्गत वार्ड 13 में भूमि को लेकर चल रहे विवाद में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को कार्रवाई की। डीसीएलआर कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमणकारी कब्जा की गई जमीन को खाली नहीं कर रहे थे। जिसके बाद अनुमंडल प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।बताया जाता है कि यह मामला अनिल दास और सुरेंद्र दास, धीरेंद्र दास एवं गजेंद्र दास से जुड़ा है। डीसीएलआर कोर्ट में इस संबंध में अनिल दास द्वारा केस संख्या 9/2024-25 दर्ज कराया गया था। मामले की सुनवाई के उपरांत 10 जनवरी 2025 को अतिक्रमण हटाने का स्पष्ट आदेश जारी किया गया था।इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा लगातार आदेश की अवहेलना की जाती रही। पहले भी सीओ आकांक्षा कुमारी एवं श्रीनगर थाना पुलिस के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन प्रशासन के लौटते ही पुनः जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को प्रभारी सीओ ओम राजपूत के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों के टीम बुल्डोजर के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमित भूमि को दोबारा खाली कराया और कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी दी। इस कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार, अंचल अमीन उदय सिंह, एसआई नागेंद्र कुमार सिंह, एएसआई राकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गौरतलब है कि संबंधित भूमि जवाहर उच्च विद्यालय के पूरब स्थित है, जहां खतियानी रैयत की जमीन पर वासगीत पर्चा बनाकर निवास किया जा रहा था। डीसीएलआर कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद बार-बार कब्जा जमाने की कोशिश प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई थी। प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीसीएलआर कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत अंतर्गत वार्ड 13 में भूमि को लेकर चल रहे विवाद में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को कार्रवाई की। डीसीएलआर कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमणकारी कब्जा की गई जमीन को खाली नहीं कर रहे थे। जिसके बाद अनुमंडल प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।बताया जाता है कि यह मामला अनिल दास और सुरेंद्र दास, धीरेंद्र दास एवं गजेंद्र दास से जुड़ा है। डीसीएलआर कोर्ट में इस संबंध में अनिल दास द्वारा केस संख्या 9/2024-25 दर्ज कराया गया था। मामले की सुनवाई के उपरांत 10 जनवरी 2025 को अतिक्रमण हटाने का स्पष्ट आदेश जारी किया गया था।इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा लगातार आदेश की अवहेलना की जाती रही। पहले भी सीओ आकांक्षा कुमारी एवं श्रीनगर थाना पुलिस के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन प्रशासन के लौटते ही पुनः जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। स्थिति की
गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को प्रभारी सीओ ओम राजपूत के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों के टीम बुल्डोजर के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमित भूमि को दोबारा खाली कराया और कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी दी। इस कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार, अंचल अमीन उदय सिंह, एसआई नागेंद्र कुमार सिंह, एएसआई राकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गौरतलब है कि संबंधित भूमि जवाहर उच्च विद्यालय के पूरब स्थित है, जहां खतियानी रैयत की जमीन पर वासगीत पर्चा बनाकर निवास किया जा रहा था। डीसीएलआर कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद बार-बार कब्जा जमाने की कोशिश प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई थी। प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Ramsingh82355298901
- egi1
- अब न्यू बस स्टैंड से ही चलेंगी सभी बसें डीएम सख्त: जल्द शुरू करें संचालन, ऑटो स्टैंड भी बनेगा जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा मधेपुरा: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने गुरुवार को न्यू बस स्टैंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बस स्टैंड का संचालन हर हाल में जल्द शुरू कराया जाए। डीएम ने दो टूक कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, रोशनी और सुरक्षा जैसी सभी जरूरी सुविधाएं तय समय में पूरी करने को कहा गया है। यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा न्यू बस स्टैंड के पास ही ऑटो स्टैंड बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि यात्रियों को उतरते ही स्थानीय परिवहन मिल सके और उन्हें भटकना न पड़े। शहर को जाम से मिलेगी राहत डीएम ने सभी बसों का परिचालन न्यू बस स्टैंड से ही सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इससे शहर के अंदर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।1
- Post by Jankari Adda1
- छातापुर:पुर्णिया में तबादले के बाद भी ठेकेदार से घुस मांगने वाले घूसखोर इंजीनियर कैसे हुए गिरफ्तार, जानिए अधिकारी से1
- दैनिक अयोध्या टाइम्स दिल्ली संस्करण और विस्तार के लिए/ DAT NEWS राष्ट्रीय महासचिव, BJP माननीय दुष्यंत गौतम1
- मोबाइल फोन आज सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि लोगों की यादों, कामकाज और जरूरी जानकारियों का अहम हिस्सा बन चुका है… ऐसे में जब मोबाइल खो जाए तो परेशानी बढ़ जाती है… लेकिन बिहार के मधेपुरा में पुलिस ने लोगों की यही परेशानी खुशी में बदल दी… ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मधेपुरा पुलिस ने 25 लोगों के खोए मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए… दरअसल मधेपुरा पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने 25 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है… पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने लाभार्थियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे… बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है… मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी… कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा… बाइट: गौरव, मोबाइल धारक तकनीकी सहायता और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस ने इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया…और फिर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया… बाइट: राकेश कुमार यादव, मोबाइल धारक बाइट: सुनील भगत, मोबाइल धारक हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा… ताकि गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जा सकें बाइट: मनोज मोहन, हेडक्वार्टर डीएसपी, मधेपुरा मधेपुरा पुलिस की इस पहल ने न सिर्फ लोगों का भरोसा बढ़ाया है… बल्कि यह भी दिखाया है कि तकनीक और प्रतिबद्धता के दम पर पुलिस जनता की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है4
- Post by Jankari Adda1