नौतन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 69 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में बैरा परसौनी गांव स्थित एक फूस के घर से कुल 69 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की एक खेप चोरी-छिपे इलाके में पहुंचाई गई है और उसे गांव में छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए एक टीम का गठन किया और इलाके में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान मनोज यादव के घर पर छापा मारा गया, जहां से यह बड़ी खेप बरामद हुई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं। फिलहाल नौतन पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं आगे की जांच जारी है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश तेज कर दी गई है।

- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की पहली सदभाव यात्रा की शुरुआत वाल्मीकि की तपोभूमि और1
- पश्चिमी चम्पारण जिले में माध्यमिक शिक्षक संघ का व्यापक प्रवास जारी है, जहां प्रमंडलीय अध्यक्ष श्याम बाबू और जिला सचिव रामेश्वर बाबू के नेतृत्व में डॉ. राहुल राज के साथ पूरे जिले के विद्यालयों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों की अनेक जटिल और लंबित समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका अब तक समुचित निराकरण नहीं हो पाया है। संघ के पदाधिकारी शिक्षकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए मजबूती से पहल कर रहे हैं। विद्यालय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति भी चिंताजनक पाई गई है, जिससे शिक्षकों में निराशा का माहौल है। इन परिस्थितियों के बीच शिक्षक संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि अब समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। पूरे जिले में एकजुट होकर शिक्षक अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं और संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। डॉ. राहुल राज ने कहा कि यह अभियान शिक्षकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए चलाया जा रहा है, और इसके लिए हर स्तर पर प्रभावी पहल की जा रही है, ताकि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सके।1
- पश्चिम चम्पारण के बेतिया शहर में शाम सात बजे के करीब जोरदार बारिश के साथ बर्फ गिरा। 29.04.2026.1
- बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्सव विवाह भवन के सभागार में प्रखंड कार्यकारी की बैठक कांग्रेस सृजन के तहत की गई।बैठक अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की ।इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कांग्रेस सृजन के तहत कहा कि जो कार्यकर्ता दो सौ कांग्रेस के सदस्य बनाएंगे उन्हें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जाएगा तथा पचास सदस्य बनाने पर पंचायत अध्यक्ष तथा उसी कार्यकर्ता में बूथ कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।जिससे कांग्रेस बूथ स्तर से प्रखंड व जिलास्तर तक मजबूत होगी तो प्रदेश के कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी । कार्यक्रम का संचालन वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कलीमुल्लाह उर्फ कलीम भाई ने की ।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकताओं में कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ने खा, धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ मनिल सिंह, बिंदा तिवारी, सोहराब आलम, बिट्टू शर्मा, विवेक कुमार सिंह, रवि आलम, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सुभाष सिंह, डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती, वसीम आलम, मुन्ना सिंह, सरोज पसवान, दीपक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- मझौलिया प्रखंड के कुरैशी पट्टी स्थित बाबा गफूर साहब के मजार पर उर्स को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे से ताजपोशी और चादरपोशी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार की रात मजार परिसर में मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम बिरादरी के लोग शामिल हुए और पूरे माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया। मौलाना नूर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि चादरपोशी में भाग लेने के लिए कई राज्यों से श्रद्धालु मझौलिया पहुंचे हैं। उर्स मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार दिन में चादरपोशी के बाद देर शाम से कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मशहूर कव्वालों के शामिल होने की संभावना है। मजार परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उर्स को लेकर पूरा इलाका श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है।1
- सुगौली के द रेडिएंट पब्लिक स्कूल ने विद्यालय की 10 वीं बोर्ड की टॉपर तीन छात्राओं को 5-5 हजार रुपये की नगद राशि देकर किया सम्मानित। छात्राएं हुई गदगद।1
- बिहार को तपती गर्मी से मिली राहत, आज 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट1
- पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक पर हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।1