बैकुण्ठपुर के राजा गणपति महाराज 🚩 56 भोग और भव्य गंगा आरती महाआरती उमड़ा आस्था का सैलाब | 5000+ श्रद्धालु बैकुण्ठपुर के राजा गणपति महाराज 🚩 56 भोग और भव्य गंगा आरती उमड़ा आस्था का सैलाब | 5000+ श्रद्धालु बैकुण्ठपुर के राजा गणपति महाराज की जय! बैकुण्ठपुर में बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश जी को 56 भोग अर्पित कर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य बनाने के लिए वाराणसी से आए पांच पंडितों द्वारा मनमोहक गंगा आरती संपन्न कराई गई। आयोजन में 5000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति महाराज का पंडाल 100 किलो से अधिक गेंदे के फूलों से सजाया गया, वहीं रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे और ढोल-ताशों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। देखिए इस भव्य आयोजन का पूरा वीडियो और भगवान गणपति महाराज के दिव्य दर्शन। जय श्री गणेश बैकुण्ठपुर के राजा गणपति महाराज की जय! #बैकुण्ठपुरकेराजा #गणपति_महाराज #गणेशउत्सव #गणेशजी #56भोग #गंगाआरती #महाआरती #बैकुण्ठपुर #GanpatiBappaMorya #GaneshUtsav
बैकुण्ठपुर के राजा गणपति महाराज 🚩 56 भोग और भव्य गंगा आरती महाआरती उमड़ा आस्था का सैलाब | 5000+ श्रद्धालु बैकुण्ठपुर के राजा गणपति महाराज 🚩 56 भोग और भव्य गंगा आरती उमड़ा आस्था का सैलाब | 5000+ श्रद्धालु बैकुण्ठपुर के राजा गणपति महाराज की जय! बैकुण्ठपुर में बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश जी को 56 भोग अर्पित कर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य बनाने के लिए वाराणसी से आए पांच पंडितों द्वारा मनमोहक गंगा आरती संपन्न कराई गई। आयोजन में 5000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति महाराज का पंडाल 100 किलो से अधिक गेंदे के फूलों से सजाया गया, वहीं रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे और ढोल-ताशों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। देखिए इस भव्य आयोजन का पूरा वीडियो और भगवान गणपति महाराज के दिव्य दर्शन। जय श्री गणेश बैकुण्ठपुर के राजा गणपति महाराज की जय! #बैकुण्ठपुरकेराजा #गणपति_महाराज #गणेशउत्सव #गणेशजी #56भोग #गंगाआरती #महाआरती #बैकुण्ठपुर #GanpatiBappaMorya #GaneshUtsav
- खबर है त्यौंथर में डॉक्टरों को तीन महीने से नहीं मिला मानदेय, रीवा में स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी1
- प्रयागराज में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, प्रयागराज पुलिस की बड़ी सफलता प्रयागराज में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, प्रयागराज पुलिस की बड़ी सफलता1
- उमंग दिवस उमंग है तो जिंदगी में रंग है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरी। बालिकाओं में निर्भीकता और आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरी में उमंग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में थाना शाहपुर, पुलिस की ओर से छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, ऑनलाइन साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, धमकी या असुरक्षित स्थिति का सामना होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। आपात स्थिति में डायल-112 की सहायता ली जा सकती है। मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार डायल-112 आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई मऊगंज पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 दर्ज हैं। छात्राओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की समझाइए दी गई ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 21 सितम्बर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें 👇1
- चित्रकूट नगर पंचायत में गहराया जल संकट, पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने भेजे पानी के टैंकर,, चित्रकूट।,, नगर पंचायत चित्रकूट के कई वार्डों में पिछले 20/22 दिनों से जल संकट की स्थिति बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से स्थानीय परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, पानी की किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। इसी संकट को देखते हुए पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मानवीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी टैंकरों के माध्यम से प्रभावित वार्डों में पानी पहुंचाना शुरू कर दिया है। टैंकरों के पहुंचते ही मोहल्लों में राहत देखी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नगर पंचायत की जलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ने से रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो गए थे। ऐसे में निजी टैंकरों से पानी मिलने पर परिवारों को तत्काल राहत मिली है। नीलांशु भैया की इस पहल की वार्डवासियों ने सराहना की है। *बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक नगर पंचायत की पाइपलाइन से सुचारू जलापूर्ति बहाल नहीं हो जाती। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक समय पर पानी पहुंचाकर उनकी समस्या को दूर करना है।2
- लोकेशन रीवा। पुलिसकर्मी का वर्दी में रील, वीडियो वायरल। प्रदेश के डीजीपी के सख्त आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों का वर्दी में रील बनाने का मोह भंग नहीं हो रहा, और वर्दी में रील बना रहे है। ताजा मामला रीवा से सामने आया है, जहां एक पुलिस कर्मी ने वर्दी में फिल्मी गानों में रील बनाई फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरक्षक का नाम रंजीत सिंह रावत है, जिसने वर्दी पहनकर फिल्मी गानों में रील बनाई, और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया में रील वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद आगे इस पर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी पुलिसकर्मी ने वर्दी में रील बनाई हो, इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।1
- त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल रीवा | संवाददाता पंडित विकास त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल रीवा | संवाददाता पंडित विकास रीवा जिले के त्योंथर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7, जेल रोड में खुले और असुरक्षित तरीके से लगाए गए केबिल तार आम नागरिकों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भोला प्रसाद बहेलिया, पिता दुर्गा प्रसाद बहेलिया, निवासी वार्ड क्रमांक 4 त्योंथर द्वारा उक्त केबिल तार लगाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि तार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना लगाया गया है। ऐसे में राहगीरों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों और विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। तार के टूटकर नीचे गिरने या किसी व्यक्ति के संपर्क में आने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि केबिल तार सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है तो उसे सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित या हटाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, यदि जांच में नियमों या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। जनहित से जुड़े इस मामले में अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और जेल रोड के रहवासियों को इस संभावित खतरे से कब राहत मिलती है।1
- गुढ़ क्षेत्र में लगभग आधे घंटे से लगातार तेज बारिश जारी गुढ़ क्षेत्र में लगभग आधे घंटे से लगातार तेज बारिश जारी1
- गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश गौ सेवक समाज सेवी बैठे सड़क पर मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश 🚨 गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश, सड़क पर बैठे गौ सेवक और समाजसेवी मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, गौ सेवकों और समाजसेवियों में आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया और मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर आवारा एवं निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। हादसे में एक साथ कई गोवंश की मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गौ सेवकों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की कि गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। विरोध के दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। मनगवां | पत्रकार पंडित विकास1