logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन रीवा। पुलिसकर्मी का वर्दी में रील, वीडियो वायरल। प्रदेश के डीजीपी के सख्त आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों का वर्दी में रील बनाने का मोह भंग नहीं हो रहा, और वर्दी में रील बना रहे है। ताजा मामला रीवा से सामने आया है, जहां एक पुलिस कर्मी ने वर्दी में फिल्मी गानों में रील बनाई फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरक्षक का नाम रंजीत सिंह रावत है, जिसने वर्दी पहनकर फिल्मी गानों में रील बनाई, और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया में रील वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद आगे इस पर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी पुलिसकर्मी ने वर्दी में रील बनाई हो, इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।

20 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

लोकेशन रीवा। पुलिसकर्मी का वर्दी में रील, वीडियो वायरल। प्रदेश के डीजीपी के सख्त आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों का वर्दी में रील बनाने का मोह भंग नहीं हो रहा, और वर्दी में रील बना रहे है। ताजा मामला रीवा से सामने आया है, जहां एक पुलिस कर्मी ने वर्दी में फिल्मी गानों में रील बनाई फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरक्षक का नाम रंजीत सिंह रावत है, जिसने वर्दी पहनकर फिल्मी गानों में रील बनाई, और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया में रील वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद आगे इस पर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी पुलिसकर्मी ने वर्दी में रील बनाई हो, इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • संविदा फायरमैन से अधिक वेतन की वसूली एवं कार्रवाई की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से की शिकायत गुढ़ (नि. प्र)- नगर परिषद गुढ़ में कार्यरत संविदा फायरमैन सुरेश कुमार प्रजापति पर अधिक वेतन लेने एवं अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन आयुक्त, रीवा कलेक्टर तथा रीवा संभाग के संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि सुरेश कुमार प्रजापति नगर परिषद गुढ़ में संविदा फायरमैन के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि उनकी नियुक्ति अवैधानिक है तथा वे प्रभारी लेखपाल का कार्य भी करते रहे हैं। शिकायत के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर वेतन तैयार कर निर्धारित पात्रता से अधिक वेतन प्राप्त किया। अनंत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जांच उपरांत 1 लाख 90 हजार 882 रुपये की अधिक ली गई वेतन राशि की वसूली का आदेश जारी किया गया था। आरोप है कि उक्त राशि अब तक जमा नहीं कराई गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वसूली आदेश के विरुद्ध सुरेश कुमार प्रजापति द्वारा उच्च न्यायालय, जबलपुर में याचिका क्रमांक 3297/2026 प्रस्तुत की गई थी। न्यायालय ने 3 फरवरी 2026 को पारित आदेश में यह कहते हुए पूर्व वसूली आदेश निरस्त कर दिया कि संबंधित कर्मचारी को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया था। साथ ही सक्षम अधिकारी को विधि अनुसार सुनवाई का अवसर प्रदान कर पुनः निर्णय लेने के निर्देश दिए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के निर्देशों के बावजूद अब तक नया वसूली आदेश जारी नहीं किया गया है तथा संबंधित कर्मचारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर दबाव बनाकर कार्रवाई प्रभावित की जा रही है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अधिकारियों से मांग की है कि अधिक ली गई वेतन राशि की नियमानुसार वसूली कराई जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायत के साथ उच्च न्यायालय के आदेश तथा पूर्व में जारी वसूली आदेश की प्रतियां भी संलग्न कर संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।
    1
    संविदा फायरमैन से अधिक वेतन की वसूली एवं कार्रवाई की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से की शिकायत

गुढ़ (नि. प्र)- नगर परिषद गुढ़ में कार्यरत संविदा फायरमैन सुरेश कुमार प्रजापति पर अधिक वेतन लेने एवं अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन आयुक्त, रीवा कलेक्टर तथा रीवा संभाग के संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि सुरेश कुमार प्रजापति नगर परिषद गुढ़ में संविदा फायरमैन के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि उनकी नियुक्ति अवैधानिक है तथा वे प्रभारी लेखपाल का कार्य भी करते रहे हैं। शिकायत के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर वेतन तैयार कर निर्धारित पात्रता से अधिक वेतन प्राप्त किया।

अनंत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जांच उपरांत 1 लाख 90 हजार 882 रुपये की अधिक ली गई वेतन राशि की वसूली का आदेश जारी किया गया था। आरोप है कि उक्त राशि अब तक जमा नहीं कराई गई।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वसूली आदेश के विरुद्ध सुरेश कुमार प्रजापति द्वारा उच्च न्यायालय, जबलपुर में याचिका क्रमांक 3297/2026 प्रस्तुत की गई थी। न्यायालय ने 3 फरवरी 2026 को पारित आदेश में यह कहते हुए पूर्व वसूली आदेश निरस्त कर दिया कि संबंधित कर्मचारी को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया था। साथ ही सक्षम अधिकारी को विधि अनुसार सुनवाई का अवसर प्रदान कर पुनः निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के निर्देशों के बावजूद अब तक नया वसूली आदेश जारी नहीं किया गया है तथा संबंधित कर्मचारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर दबाव बनाकर कार्रवाई प्रभावित की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अधिकारियों से मांग की है कि अधिक ली गई वेतन राशि की नियमानुसार वसूली कराई जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिकायत के साथ उच्च न्यायालय के आदेश तथा पूर्व में जारी वसूली आदेश की प्रतियां भी संलग्न कर संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • "सतना ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली,, सतना जिले रामपुर बाघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा,नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आर सामने आए हैं,स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार,दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है,पुलिस की भूमिका पर सवाल इन आरोपों के बीच रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं,हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है,ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है,उठता सवाल यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं,तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई,मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है,आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है।
    4
    "सतना ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली,,
सतना जिले रामपुर बाघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा,नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आर सामने आए हैं,स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार,दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है,पुलिस की भूमिका पर सवाल इन आरोपों के बीच रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं,हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है,ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है,उठता सवाल यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं,तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई,मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है,आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी जिला रीवा मध्य प्रदेश तहसील हजूर ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान निवासी आवास योजना पट्टा बनवाने हेतु कमिश्नर महोदय पत्र लिखा है
    1
    बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी जिला रीवा मध्य प्रदेश तहसील हजूर ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान निवासी आवास योजना पट्टा बनवाने हेतु कमिश्नर महोदय पत्र लिखा है
    user_Pradhan Kumar
    Pradhan Kumar
    Taxi Driver Raipur - Karchuliyan, Rewa•
    19 hrs ago
  • मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 22 सितम्बर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें 👇
    1
    मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें

मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
🗓️ 22 सितम्बर 2026
➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें
👇
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गंगेव हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, संकल्प और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    1
    गंगेव हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, संकल्प और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। पुलिसकर्मी का वर्दी में रील, वीडियो वायरल। प्रदेश के डीजीपी के सख्त आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों का वर्दी में रील बनाने का मोह भंग नहीं हो रहा, और वर्दी में रील बना रहे है। ताजा मामला रीवा से सामने आया है, जहां एक पुलिस कर्मी ने वर्दी में फिल्मी गानों में रील बनाई फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरक्षक का नाम रंजीत सिंह रावत है, जिसने वर्दी पहनकर फिल्मी गानों में रील बनाई, और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया में रील वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद आगे इस पर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी पुलिसकर्मी ने वर्दी में रील बनाई हो, इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।
    1
    लोकेशन रीवा।

पुलिसकर्मी का वर्दी में रील, वीडियो वायरल।

प्रदेश के डीजीपी के सख्त आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों का वर्दी में रील बनाने का मोह भंग नहीं हो रहा, और वर्दी में रील बना रहे है। ताजा मामला रीवा से सामने आया है, जहां एक पुलिस कर्मी ने वर्दी में फिल्मी गानों में रील बनाई फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरक्षक का नाम रंजीत सिंह रावत है, जिसने वर्दी पहनकर फिल्मी गानों में रील बनाई, और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया में रील वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद आगे इस पर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी पुलिसकर्मी ने वर्दी में रील बनाई हो, इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल रीवा | संवाददाता पंडित विकास त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल रीवा | संवाददाता पंडित विकास रीवा जिले के त्योंथर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7, जेल रोड में खुले और असुरक्षित तरीके से लगाए गए केबिल तार आम नागरिकों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भोला प्रसाद बहेलिया, पिता दुर्गा प्रसाद बहेलिया, निवासी वार्ड क्रमांक 4 त्योंथर द्वारा उक्त केबिल तार लगाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि तार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना लगाया गया है। ऐसे में राहगीरों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों और विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। तार के टूटकर नीचे गिरने या किसी व्यक्ति के संपर्क में आने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि केबिल तार सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है तो उसे सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित या हटाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, यदि जांच में नियमों या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। जनहित से जुड़े इस मामले में अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और जेल रोड के रहवासियों को इस संभावित खतरे से कब राहत मिलती है।
    1
    त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

रीवा | संवाददाता पंडित विकास

त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
रीवा | संवाददाता पंडित विकास
रीवा जिले के त्योंथर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7, जेल रोड में खुले और असुरक्षित तरीके से लगाए गए केबिल तार आम नागरिकों के लिए खतरा बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भोला प्रसाद बहेलिया, पिता दुर्गा प्रसाद बहेलिया, निवासी वार्ड क्रमांक 4 त्योंथर द्वारा उक्त केबिल तार लगाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि तार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना लगाया गया है।
ऐसे में राहगीरों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों और विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। तार के टूटकर नीचे गिरने या किसी व्यक्ति के संपर्क में आने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?
स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि केबिल तार सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है तो उसे सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित या हटाने की कार्रवाई की जाए।
साथ ही, यदि जांच में नियमों या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।
जनहित से जुड़े इस मामले में अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और जेल रोड के रहवासियों को इस संभावित खतरे से कब राहत मिलती है।
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "बांधा में जन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, कलाश दीपों से जगमगाया बांधा मोड़,, "युवा सरपंच सुधाकर शर्मा ने साल-श्रीफल से किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन, थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था,, सतना जिले रामपुर बाघेलान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर निकाली जा रही जन संकल्प यात्रा का ग्राम पंचायत बांधा में ऐतिहासिक स्वागत किया गया यात्रा के बांधा मोड़ पहुंचने पर युवा और कर्मठ सरपंच सुधाकर शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कलश में दीप प्रज्वलित कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान सरपंच सुधाकर शर्मा ने साल,श्रीफल और फूल-मालाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया स्वागत कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सचिव,पंचगण एवं सैकड़ों ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे माहौल में देशभक्ति व जय श्री राम के नारो गुज उठा बांधा ग्राम उत्साह का रंग देखने को मिला। "सरपंच सुधाकर शर्मा ने कहा,,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन हम सबके लिए सेवा संकल्प का दिन है,जन संकल्प यात्रा के माध्यम से हम गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं और मोदी जी के विजन को पहुंचा रहे हैं। बांधा पंचायत हमेशा विकास और राष्ट्रहित में सबसे आगे रहेगी।"*सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद* जन संकल्प यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और यात्रा में सहभागिता निभाते हुए पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। उनकी सक्रियता और तत्परता की ग्रामीणों ने सराहना की।
    4
    "बांधा में जन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, कलाश दीपों से जगमगाया बांधा मोड़,,

"युवा सरपंच सुधाकर शर्मा ने साल-श्रीफल से किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन, थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था,,
सतना जिले रामपुर बाघेलान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर निकाली जा रही जन संकल्प यात्रा का ग्राम पंचायत बांधा में ऐतिहासिक स्वागत किया गया यात्रा के बांधा मोड़ पहुंचने पर युवा और कर्मठ सरपंच सुधाकर शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कलश में दीप प्रज्वलित कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान सरपंच सुधाकर शर्मा ने साल,श्रीफल और फूल-मालाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया स्वागत कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सचिव,पंचगण एवं सैकड़ों ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे माहौल में देशभक्ति व जय श्री राम के नारो गुज उठा बांधा ग्राम उत्साह का रंग देखने को मिला।
"सरपंच सुधाकर शर्मा ने कहा,,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन हम सबके लिए सेवा संकल्प का दिन है,जन संकल्प यात्रा के माध्यम से हम गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं और मोदी जी के विजन को पहुंचा रहे हैं। बांधा पंचायत हमेशा विकास और राष्ट्रहित में सबसे आगे रहेगी।"*सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद* जन संकल्प यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और यात्रा में सहभागिता निभाते हुए पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। उनकी सक्रियता और तत्परता की ग्रामीणों ने सराहना की।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश गौ सेवक समाज सेवी बैठे सड़क पर मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश 🚨 गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश, सड़क पर बैठे गौ सेवक और समाजसेवी मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, गौ सेवकों और समाजसेवियों में आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया और मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर आवारा एवं निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। हादसे में एक साथ कई गोवंश की मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गौ सेवकों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की कि गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। विरोध के दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। मनगवां | पत्रकार पंडित विकास
    1
    गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश गौ सेवक समाज सेवी बैठे सड़क पर
मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश
🚨 गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश, सड़क पर बैठे गौ सेवक और समाजसेवी
मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, गौ सेवकों और समाजसेवियों में आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया और मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर आवारा एवं निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। हादसे में एक साथ कई गोवंश की मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
गौ सेवकों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की कि गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विरोध के दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।
मनगवां | पत्रकार पंडित विकास
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.