Shuru
Apke Nagar Ki App…
फालना मे पानी का संकट, परिवार पेयजल के अभाव में, कांग्रेस ने उठाई पाइपलाइन की मांग। फालना स्टेशन स्थित बेडल रोड पर बसी सुल्तान सागर आवासीय कॉलोनी में लगभग 100 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नगर कांग्रेस कमेटी, खुड़ाला-फालना के अध्यक्ष हितेश कुमार मेवाड़ा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन बिछाने की मांग की गई है।
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
फालना मे पानी का संकट, परिवार पेयजल के अभाव में, कांग्रेस ने उठाई पाइपलाइन की मांग। फालना स्टेशन स्थित बेडल रोड पर बसी सुल्तान सागर आवासीय कॉलोनी में लगभग 100 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नगर कांग्रेस कमेटी, खुड़ाला-फालना के अध्यक्ष हितेश कुमार मेवाड़ा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन बिछाने की मांग की गई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- फालना स्टेशन स्थित बेडल रोड पर बसी सुल्तान सागर आवासीय कॉलोनी में लगभग 100 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नगर कांग्रेस कमेटी, खुड़ाला-फालना के अध्यक्ष हितेश कुमार मेवाड़ा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन बिछाने की मांग की गई है।1
- रानी तहसील क्षेत्र के राबडीया गांव में राबडिया चोराया पर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में एक शाम बाबा रामदेव के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें माहत्मा नंद जी द्वारा गणपति वंदना के साथ देशी भजनों की प्रस्तुतियां दी गई हंसराम चौधरी ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर भजन संध्या व महा प्रसाद का आयोजन किया जा रहा है1
- आबूरोड सिरोही जिले के आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 204 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गुजरात के राजकोट अवैध गांजा की खेप लेकर जा रहा था। तस्करी को छुपाने के लिए कंटेनर में पुराने ट्यूब के भंगार के बीच एक गुप्त बॉक्स तैयार किया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली। गहन जांच में अंदर से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी2
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- सेन्दडा ब्यावर सार्वजनिक सड़क निर्माण विभाग के द्वारा निवेद कल से कुशलपुरा जाने वाली रोड का एक बार फिर घटिया सामग्री निर्माण उसे करने के लिए रोड का जो कार्य प्रणाली का काम है उसमें किस तरह की लापरवाही बढ़ती गई आप इस वीडियो के माध्यम से देखें, कुशलपुरा से निंबेडा जाने वाली रोड निर्माण का कार्य चल रहा है ठेकेदार के माध्यम से उसे रोड निर्माण कार्य को लेकर लापरवाही वर्तनी का नतीजा सामने आया है कुशलपुरा से निंबाड़ा चल रहे सड़क निर्माण के कार्य में एक ही दिन में ठेकेदार ने 3 किलोमीटर की रोड बना डाली और उसे रोड में निर्माण में होने वाली घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ जगह से रोड टूटकर नजर आ रही है3
- चाचोड़ी में चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ1
- पाली | जिला पुलिस बेड़े में शामिल रहे पुराने और अनुपयोगी वाहनों को अब विदाई दी जा रही है। पाली पुलिस अपने 16 नाकारा वाहनों की ई-नीलामी करने जा रही है। इन गाड़ियों को देखने के लिए केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों से भी खरीदार पाली पहुँच रहे हैं। नीलामी की मुख्य बातें वाहनों की संख्या: कुल 16 दोपहिया और चौपहिया वाहन शामिल मॉडल: वर्ष 2011 से 2015 तक के पुराने मॉडल। निरीक्षण की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2026 तक। स्थान: पुलिस लाइन, पाली। प्रक्रिया: MSTC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी। नीलामी में रखी गई पुलिस जीप और सेवन-सीटर वाहनों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार, युवाओं में पुरानी सरकारी गाड़ियों को खरीदकर उन्हें ऑफ-रोडिंग के लिए मॉडिफाई कराने और विंटेज लुक देने का बड़ा शौक है। यही कारण है कि बाहरी राज्यों के खरीदार भी इसमें गहरी रुचि दिखा रहे हैं। पाली पुलिस लाइन के MTO विजय विश्नोई ने बताया कि "नीलामी की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। MSTC पोर्टल के जरिए नियमानुसार बोली लगाई जाएगी। इस कदम से जहाँ विभाग को अनुपयोगी वाहनों से छुटकारा मिलेगा, वहीं सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।" इच्छुक व्यक्ति 22 फरवरी तक पुलिस लाइन जाकर वाहनों की स्थिति देख सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर नीलामी की तारीख घोषित की जाएगी, जहाँ उच्चतम बोली लगाने वाले को वाहन सौंप दिया जाएगा।1
- राजस्थान सिरोही जिले के रेवदर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति रेवदर के जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (जेटीए) दिनेश कुमार वैष्णव को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया. एसीबी की टीम ने आरोपी को एसडीएम कार्यालय के बाहर खड़ी कार से दबोचा. एसीबी सीआई रघुशरण शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत उड़वारिया में 10 कैटल शेड के प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने के एवज में आरोपी ने प्रति कैटल शेड 10 हजार रुपए की मांग की थी. बाद में 8 हजार रुपए प्रति शेड में सौदा तय हुआ. इस तरह कुल 80 हजार रुपए की रिश्वत तय की गई थी.1