ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए रुद्र सेना की अहम बैठक, गौ माता के लिए पानी की टंकी रखने का निर्णय ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए रुद्र सेना की अहम बैठक, गौ माता के लिए पानी की टंकी रखने का निर्णय जिला झालावाड़ की झालरापाटन तहसील के गिदौर ग्राम में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को रात्रि 8 बजे जलेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्र सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए गौ माता के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी की टंकियां रखने का निर्णय लिया गया और कहा गया है कि अप्रैल मई के अन्दर अन्दर पानी को टंकी रख दी जाएगी ताकि गर्मी के दिनों में गौवंश को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। बैठक में उपस्थित रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए गौ सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया और इस कार्य को पूरे समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया। संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू ने कहा कि भीषण गर्मी में सड़क व आसपास घूमने वाली गौ माताओं को पानी उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। इसलिए संगठन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पानी की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां व पद भी सौंपे गए। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन समाज सेवा व धर्म रक्षा के कार्यों में हमेशा आगे रहा है और आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करता रहेगा। व रुद्र सेना से नारी शक्ति भी मौजूद रही। बैठक में रुद्र सेना के पदाधिकारी जिला संगठन मंत्री हितेश मीणा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सोनी , जिला वरिष्ठ पदाधिकारी अभिषेक नामदेव , रायपुर से तहसील अध्यक्ष कालू सुमन, असनावर से तहसील अध्यक्ष भारत सिंह मीणा, झालरापाटन तहसील उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा व रुद्र सेना के नए पदाधिकारी के नाम नगर उपाध्यक्ष शुभम विश्वकर्मा, नगर सचिव हर्षित सेन, नगर सह संगठन मंत्री अरुण मेहरा, नगर सह गोरक्षा प्रमुख प्रियांशु सोनी, बड़बोला ग्राम अध्यक्ष निखिल मीणा , आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमावत ने दी।

- दीपक कुशवाह बने भू-अभिलेख निरीक्षक,कुशवाह समाज ने किया स्वागत सम्मान छीपाबड़ौद :- बारां वरिष्ठ पटवारी दीपक कुशवाह पुत्र भेरू लाल कुशवाह को मिली पदोन्नति पर कुशवाह समाज द्वारा कुशवाह मंदिर छीपाबड़ौद में फूल मालाओं व मिठाई खिला कर मुह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया । पदोन्नति पर कुशवाह बने भू-अभिलेख निरीक्षक । राजस्व विभाग में पदोन्नति के बाद कुशवाह समाज सहित क्षेत्र में खुशी की लहर, सहकर्मियों व शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं। इस दौरान नरेंद्र कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, पुरुषोत्तम कुशवाह, भरत कुशवाह, महावीर कुशवाह वार्ड पंच, सोनू कुशवाह,गोविंद कुशवाह, देवकीनंदन कुशवाह सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे । वही दीपक कुशवाह भू-अभिलेख निरीक्षक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।8
- Post by Ajit Meena1
- छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया1
- खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।1
- झालावाड़। समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। गौपुत्र सेना द्वारा संचालित नवीन गौशाला में नरेंद्र जी स्वामी की पुत्री जीविका स्वामी का जन्मदिन सादगी और गौसेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और गौसेवकों की मौजूदगी में गौमाताओं को हरी सब्जियां और चारा खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर जीविका स्वामी अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने गौमाताओं की सेवा कर उन्हें हरी सब्जियां और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला का वातावरण भक्ति और सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया। गौसेवकों और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां जन्मदिन अक्सर केवल केक और पार्टियों तक सीमित रह गए हैं, वहीं इस तरह के आयोजन समाज को एक सकारात्मक और संस्कारपूर्ण संदेश देते हैं।कार्यक्रम के दौरान गौपुत्र सेना से जुड़े गौसेवकों ने गौसंरक्षण और गौसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाताओं की सेवा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।इस मौके पर गौपुत्र विनीत पोरवाल ने सभी अभिभावकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बचपन से ही गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर अच्छे संस्कार और संवेदनशीलता का विकास होता है।उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर हो सकता है। यदि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों या अन्य सेवा कार्यों के साथ मनाएं तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जीविका स्वामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गौसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। संदेश: आइए, हम भी अपने बच्चों का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाएं।1
- जनसुनवाई में कलेक्टर साहब ने सुनी लोगों की समस्या गुना के कलेक्ट कार्यालय में मंगलवार के चलते कई आवेदन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे1
- Post by Mahakal Dangi1
- कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।1